कर्ज से नहीं मिल रही राहत? इस खास दिन कर लें 1 ज्योतिषीय उपाय, बदल सकती है आपकी किस्मत

कर्ज से नहीं मिल रही राहत? इस खास दिन कर लें 1 ज्योतिषीय उपाय, बदल सकती है आपकी किस्मत

Debt Relief Astrology: आज के समय में बढ़ती महंगाई, ईएमआई, लोन और उधार की वजह से कई लोग आर्थिक दबाव का सामना कर रहे हैं. कई बार लगातार मेहनत करने के बावजूद कर्ज कम होने का नाम नहीं लेता और मानसिक तनाव भी बढ़ने लगता है. ज्योतिष शास्त्र में ऐसी परिस्थितियों के लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं, जिन्हें श्रद्धा और नियमपूर्वक करने से सकारात्मक परिणाम मिलने की मान्यता है. मंगलवार का दिन संकटमोचन भगवान हनुमान और मंगल ग्रह को समर्पित माना जाता है. मंगल ग्रह को साहस, भूमि और ऋण का कारक भी कहा गया है.

इसलिए इस दिन किए गए कुछ धार्मिक और ज्योतिषीय उपाय कर्ज से राहत पाने की दिशा में शुभ माने जाते हैं. पंडित कौशल पाण्डेय के अनुसार, यदि इन उपायों को पूरी आस्था और नियमितता के साथ किया जाए तो आर्थिक बाधाएं धीरे-धीरे कम होने लगती हैं.

मंगलवार को क्यों खास माना जाता है?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह व्यक्ति के साहस, पराक्रम, भूमि, संपत्ति और ऋण से जुड़ा होता है. यदि कुंडली में मंगल कमजोर या अशुभ स्थिति में हो, तो व्यक्ति को बार-बार आर्थिक संकट, कर्ज बढ़ने या धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. वहीं मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा और मंगल से जुड़े उपाय करने से ग्रह की अशुभता कम होने और आर्थिक स्थिति में सुधार आने की मान्यता है.

ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का करें पाठ
मंगलवार की सुबह स्नान के बाद भगवान हनुमान की प्रतिमा के सामने बैठकर ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का श्रद्धापूर्वक पाठ करें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसका नियमित पाठ करने से कर्ज चुकाने के नए अवसर बनने लगते हैं और आर्थिक अड़चनें धीरे-धीरे कम होती हैं. साथ ही मन में आत्मविश्वास भी बढ़ता है.

हनुमान जी को चढ़ाएं चोला और मीठा पान
मंगलवार के दिन किसी हनुमान मंदिर जाकर सिंदूर और चमेली के तेल का चोला अर्पित करें. इसके साथ कत्था, गुलकंद और सौंफ वाला मीठा पान भी चढ़ाएं. ध्यान रखें कि पान में चूना और सुपारी न हो. मान्यता है कि इससे भगवान हनुमान प्रसन्न होते हैं और जीवन की बड़ी आर्थिक बाधाओं को दूर करने में कृपा करते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें
मंगलवार की शाम गाय के घी या चमेली के तेल का दीपक जलाकर सुंदरकांड का पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है. यदि समय कम हो तो कम से कम सात बार हनुमान चालीसा का पाठ किया जा सकता है. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और धन प्राप्ति के नए मार्ग बनने लगते हैं.

मंगलवार को कर्ज लेने से बचें
ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार को नया कर्ज या उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है. मान्यता है कि इस दिन लिया गया ऋण लंबे समय तक बना रह सकता है. हालांकि यदि पुराने कर्ज की पहली किस्त मंगलवार को चुकाई जाए तो ऋण जल्दी समाप्त होने की संभावना बढ़ती है. कई लोग इस नियम का पालन वर्षों से करते आ रहे हैं.

गुड़-चना का दान करें
मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़ और चना खिलाना शुभ माना जाता है. यदि ऐसा संभव न हो तो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को गुड़, चना या बूंदी के लड्डू का दान करें. धार्मिक मान्यता है कि इससे मंगल ग्रह मजबूत होता है और कर्ज, भूमि तथा आर्थिक परेशानियों में राहत मिलने लगती है.

श्री गणेश, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की करें पूजा
केवल हनुमान जी ही नहीं, बल्कि भगवान श्रीगणेश, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की नियमित पूजा भी आर्थिक समृद्धि के लिए शुभ मानी जाती है. सुबह के समय श्रीसूक्त और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने से धन संबंधी बाधाएं कम होने और घर में सुख-समृद्धि आने की मान्यता है.

कर्ज मुक्ति के लिए करें इस मंत्र का जप
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मंगलवार के दिन लाल चंदन की माला से “ॐ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा” मंत्र का जप करना भी लाभकारी माना जाता है. श्रद्धा और नियमपूर्वक किया गया यह मंत्र जाप मानसिक शक्ति बढ़ाने के साथ आर्थिक समस्याओं से बाहर निकलने का संबल देता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

You May Have Missed