आज सिंह में होगा शुक्र का गोचर, ये 3 राशिवाले रहें सावधान! धन संकट, प्रेम संबंध में खटास
Last Updated:
Shukra Gochar 2026 Negative Effects: सिंह में शुक्र का गोचर आज शाम 7:18 बजे होगा. शुक्र गोचर का अशुभ प्रभाव 3 राशिवालों पर हो सकता है. इन लोगों को धन संकट, प्रेम संंबंधों में तनाव, सुख में कमी आदि का सामना करना पड़ सकता है. इस समय में ये राशिवाले शुक्र के अशुभ प्रभावों से बचने के उपाय कर सकते हैं.
सिंह में शुक्र गोचर का राशियों पर अशुभ प्रभाव.
Shukra Gochar 2026 Negative Effects: भौतिक सुख और सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र का गोचर आज 4 जुलाई को शाम 7 बजकर 18 मिनट पर सिंह राशि में होगा. शुक्र सूर्य के घर में 1 अगस्त को सुबह 09 बजकर 33 मिनट तक रहेगा. शुक्र का यह गोचर कुछ राशियों को मालामाल कर सकता है, लेकिन 3 राशियों को विशेष रूप से सावधानी रखनी चाहिए. इन लोगों के लिए धन संकट की स्थिति बन सकती है, वहीं प्रेम संबंधों या दांपत्य जीवन में खटास उत्पन्न हो सकती है. भौतिक सुख और सुविधाओं में कमी होने की आशंका है.
शुक्र गोचर 2026: 3 राशियां रहें सावधान!
मेष: सिंह में शुक्र का गोचर मेष वालों के प्रेम संंबंधों पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है. ऐसे में आपको अपनी लव लाइफ या दापंत्य जीवन में संभलकर रहना होगा. पार्टनर के साथ विवाद या मनमुटाव हो सकता है. ऐसे में आप वाणी और व्यवहार पर संयम रखें.
तिल का ताड़ न बनाएं, कुछ बातों को नजरअंदाज करेंगे तो ठीक रहेगा. इस समय में आप करियर से जुड़े कोई फैसले बिना सोच विचार के न लें. इससे आपको नुकसान की आशंका है. किसी के कहने मात्र से धन का निवेश न करें. बाजार का आकलन करके आगे बढ़ना सही रहेगा.
कर्क: शुक्र का गोचर कर्क राशि वालों के सुख और सुविधाओं में कमी ला सकता है. आपके आराम में खलल पड़ सकती है. तनाव की स्थिति आपको परेशान कर सकती है. परिवार में कलह या विवाद हो सकता है. इस समय में आप फिजूलखर्च पर नियंत्रण रखें, नहीं तो धन संकट पैदा हो सकता है और आपको दोस्तों या रिश्तेदारों से उधार लेना पड़ सकता है.
इस समय में आप जितनी मेहनत करेंगे, उसका मन के मुताबिक परिणाम नहीं मिलेगा. इससे आप में निराशा हो सकती है. ऐसे में आप योग और ध्यान करें.
कुंभ: शुक्र का गोचर कुंभ राशि वालों के लिए शुभ फलदायी नहीं है. इस समय में आप किसी को रुपए उधार न दें या कहीं पर निवेश न करें, आपको पैसा फंस सकता है. इस समय में आपको धन संकट से जूझना पड़ सकता है. फिजूलखर्च पर कंट्रोल करें. नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर सावधान रहना है, अपने काम से मतलब रखें.
बिजनेस करने वालों के लिए चुनौतिपूर्ण समय है. पार्टनर के साथ किसी डील या पैसों को लेकर वाद विवाद या बहस हो सकती है. कोई नई योजना बना रहे हैं तो उसके सभी पहलुओं को अच्छे से समझ लें, तभी कोई निर्णय लें. जल्दीबाजी न करें, इससे आपका ही नुकसान हो सकता है.
शुक्र के उपाय
शुक्र के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए आप शुक्रवार का व्रत रखें. शुक्र के मंत्र ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः या ॐ शुं शुक्राय नमः का जाप करें. शुक्रवार के दिन इत्र, सफेद वस्त्र, चांदी, सौंदर्य सामग्री आदि का दान करें. इन ज्योतिष उपायों को करने से कुछ राहत मिल सकती है.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें


