श्रवण नक्षत्र बनाएगा आज मेष राशि का दिन, लव लाइफ में बहार

श्रवण नक्षत्र बनाएगा आज मेष राशि का दिन, लव लाइफ में बहार

Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 4 July 2026 : मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपको ऊर्जा, साहस और कार्यों में तेजी प्रदान करेंगे. आज आपको घर-परिवार के मामलों में अत्यधिक ध्यान रखने की जरूरत है. सूर्य का प्रभाव आत्मविश्वास बनाए रखेगा. आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी. प्यार और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज ऋतु वर्षा है. मास आषाढ़ है. तिथि चतुर्थी है. नक्षत्र घनिष्ठा है. आज घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. किसी पुराने निवेश से लाभ की संभावना बन सकती है.

Aaj Ka Mesh Rashifal 4 July 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज श्रवण नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. नक्षत्र का प्रभाव होने से अनुशासन और सीखने की कला विकसित होगी. आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी. प्यार और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. आज ऋतु वर्षा है. मास आषाढ़ है. तिथि चतुर्थी है. नक्षत्र घनिष्ठा है. करण बालव और कौलव है. योग प्रीति है. सूर्योदय 5.27 पर और सूर्यास्त 7:22 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:57 से लेकर 12:53 तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य, शिलान्यास कार्य अच्छा लाभ प्रदान करता है. अशुभ समय राहुकाल 8:56 से लेकर 10:40 सुबह तक रहेगा. राहुकाल में कोई भी काम अच्छा प्रदान नहीं करता है. आज दिशाशूल पूर्व में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि के स्वामी मंगल आपको ऊर्जा, साहस और कार्यों में तेजी प्रदान करेंगे. चंद्रमा आपके चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं. चतुर्थ भाव माता, भूमि, भवन और संपत्ति का कारक है, आज आपको घर-परिवार, मानसिक शांति और घरेलू मामलों में अत्यधिक ध्यान रखने की आवश्यकता होगी. सूर्य का प्रभाव आत्मविश्वास बनाए रखेगा और महत्वपूर्ण निर्णयों में स्पष्टता प्रदान करेगा.

ये चीजें भी होंगी आज

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज सेहत सामान्य से अच्छा रहेगा. मानसिक शांति बनी रहेगी. अधिक चिंतन से बचें. पाचन और रक्तचाप से संबंधित आपको ध्यान रखने की आवश्यकता होगी. पर्याप्त मात्रा में आराम करें. संतुलित भोजन लाभदायक रहेगा. मेष राशि के प्यार और रिश्तों में अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. पुराने मतभेद समाप्त हो सकते हैं. अविवाहित जातकों के लिए परिवार के माध्यम से अच्छा रिश्ता आने की संभावना है. परिवार में सुख और शांति का वातावरण रहेगा. माता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा. घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा.

मिलेंगे नए मौके

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. भूमि, संपत्ति, भूमि और वाहन से जुड़े मामलों में लाभ के संकेत हैं. घरेलू खर्च बढ़ सकता है. बचत की योजना बनना लाभदायक रहेगा. किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना बन सकती है. नौकरी और करियर में कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. रियल एस्टेट, कृषि, शिक्षा और सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा. व्यापारियों को पारिवारिक सहयोग और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed