कर्क राशि वालों को आज मिल सकता है शुभ समाचार, अभी से बना लीजिए नई योजना

कर्क राशि वालों को आज मिल सकता है शुभ समाचार, अभी से बना लीजिए नई योजना

Last Updated:

Today Kark Rashifal: आज मकर राशि का चंद्रमा कर्क राशि के जातकों के लिए काफी लाभदायक साबित होने वाला है. आज कर्क राशि वालों के लिए साझेदारी, संबंधों और जनसंपर्क से जुड़े मामलों में विशेष प्रभाव डाल सकता है. आइए ज्योतिष से जानते हैं कि आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा. 

नैनीताल: कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिनांक 3 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन सकारात्मक संकेत और शुभ समाचार लेकर आ सकता है. आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. इस तिथि को कृष्ण पिंगल चतुर्थी या संकष्टी चतुर्थी के रूप में भी माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत का विशेष महत्व है. आज घनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जबकि प्रीति योग बनने से दिन में सहयोग, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का संयोग बन रहा है. आज से पंचक भी प्रारंभ हो रहे हैं, इसलिए बड़े और महत्वपूर्ण कार्यों में सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा.

उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज मकर राशि का चंद्रमा कर्क राशि के जातकों के लिए काफी लाभदायक साबित होने वाला है. आज कर्क राशि वालों के लिए साझेदारी, संबंधों और जनसंपर्क से जुड़े मामलों में विशेष प्रभाव डाल सकता है. आज दिन की शुरुआत सामान्य रह सकती है, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में आती दिखाई देंगी. कोई रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है और नई योजना पर काम शुरू करने का अवसर भी मिल सकता है. आज अपनी बात विनम्रता और स्पष्टता के साथ रखने से लाभ मिलेगा.

लव लाइफ कैसा रहेगा?
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि वालों के प्रेम संबंधों में आज भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है. पार्टनर के साथ मन की बात साझा करने का अच्छा समय है. बीते दिनों की गलतफहमी या दूरी को बातचीत के जरिए दूर किया जा सकता है. विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और परिवार से जुड़ा कोई निर्णय मिलकर लेने का अवसर बन सकता है. हालांकि, छोटी बातों को लेकर भावुक होने या पुरानी बातों को दोहराने से बचें, अविवाहित लोगों के लिए किसी खास व्यक्ति से बातचीत आगे बढ़ने के संकेत हैं.

नौकरी और व्यवसाय
कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन प्रगति देने वाला रह सकता है. ऑफिस पर आपकी मेहनत और जिम्मेदारी की सराहना हो सकती है. वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत में संयम रखें और जरूरी दस्तावेज या काम समय पर पूरे करें. नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है, जो भविष्य में आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है. व्यवसाय से जुड़े जातकों को साझेदारी, ग्राहकों और नए संपर्कों से फायदा मिल सकता है. कोई नई योजना, प्रचार या निवेश संबंधी विचार लाभ दे सकता है, लेकिन पंचक के प्रभाव को देखते हुए बड़े आर्थिक फैसले विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही करें.

छात्रों के लिए दिन
कर्क राशि के छात्रों के लिए आज का दिन मेहनत और एकाग्रता का है. पढ़ाई में मन लगाने पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अपनी रणनीति पर दोबारा ध्यान देना चाहिए. आज किसी शिक्षक, वरिष्ठ या मित्र से उपयोगी मार्गदर्शन मिल सकता है. सोशल मीडिया और अनावश्यक बातचीत से दूरी बनाकर लक्ष्य पर फोकस करना बेहतर रहेगा. तकनीकी, प्रबंधन और रचनात्मक विषयों के छात्रों के लिए दिन खासा अच्छा रह सकता है.

महिलाओं के लिए दिन
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन घरेलू और व्यक्तिगत दोनों मोर्चों पर संतुलन बनाने का है. आज परिवार में आपकी राय को महत्व मिल सकता है. कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में नई जिम्मेदारी या प्रशंसा मिल सकती है. घर की महिलाओं के लिए किसी शुभ कार्य या धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है. स्वास्थ्य के मामले में थकान, तनाव और नींद की कमी से बचें. खुद के लिए भी समय निकालना जरूरी है.

कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज का दिशा शूल पश्चिम दिशा है, कर्क राशि के जातकों को आज पश्चिम दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सफेद, नीला
उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि वालों को आज भगवान श्री गणेश को 11 लड्डू, दुर्वा और मोदक चढ़ाना फलदायक रहेगा.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed