आज आषाढ़ कृष्ण द्वितीया, गुरुवार व्रत, विष्णु पूजा, पंचांग से जानें भद्रा, मुहूर्त, राहु

आज आषाढ़ कृष्ण द्वितीया, गुरुवार व्रत, विष्णु पूजा, पंचांग से जानें भद्रा, मुहूर्त, राहु

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 2 July 2026: आज गुरुवार व्रत और भगवान विष्णु की पूजा है. पंचांग अनुसार, आज के दिन आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि, उत्तराषाढा नक्षत्र, गर करण, वैधृति योग, दक्षिण का दिशाशूल और मकर राशि में चंद्रमा है. भद्रा रात में लग रही है, जिसका वास पाताल में है. इसका दुष्प्रभाव धरती पर नहीं होगा. जिन लोगों की कुंडली में गुरु का दोष है, वे लोग आज व्रत रखकर केले के पौधे, भगवान विष्णु और देवों के गुरु बृहस्पति की पूजा करें. श्रीहरि का पंचामृत से स्नान कराएं. उनको पीले फूल, माला, हल्दी, अक्षत्, धूप, दीप, नैवेद्य, तुलसी के पत्ते आदि अर्पित करें. गुड़ और चने के अलावा आप चाहें तो बेसन के लड्डू या बेसन का हलवा भोग में चढ़ा सकते हैं.

विष्णु पूजा के समय आपको गुरुवार व्रत की कथा सुननी है, विष्णु सहस्रनाम और विष्णु चालीसा का पाठ करें. ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप तुलसी की माला से करें. यह मनोकामना पूर्ति का विष्णु मंत्र है. इसके अलावा आप गुरुवार को हल्दी, पीले रंग के वस्त्र, केला, गुड़, बेसन, पीतल, सोना, केसर आदि का दान कर सकते हैं. य​दि कुंडली में गुरु का दोष है तो आप अपनी तर्जनी अंगुली में सोने की अंगूठी पहनें, इससे लाभ होगा.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 2 जुलाई 2026

आज की तिथि- द्वितीया – 09:37 ए एम तक, उसके बाद तृतीया
आज का नक्षत्र- उत्तराषाढा – 09:27 ए एम तक, फिर श्रवण
आज का करण- गर – 09:37 ए एम तक, वणिज – 10:31 पी एम तक, उसके बाद विष्टि
आज का योग- वैधृति – 04:39 पी एम तक, उसके बाद विष्कम्भ
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- मकर

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:27 ए एम
सूर्यास्त- 07:23 पी एम
चन्द्रोदय- 09:20 पी एम
चन्द्रास्त- 07:09 ए एम

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 04:07 ए एम से 04:47 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:57 ए एम से 12:53 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:44 पी एम से 03:40 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:05 ए एम, जुलाई 03 से 12:45 ए एम, जुलाई 03
अमृत काल: 12:22 ए एम, जुलाई 03 से 02:07 ए एम, जुलाई 03

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 05:27 ए एम से 07:12 ए एम
चर-सामान्य: 10:41 ए एम से 12:25 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:25 पी एम से 02:10 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 02:10 पी एम से 03:54 पी एम
शुभ-उत्तम: 05:39 पी एम से 07:23 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

अमृत-सर्वोत्तम: 07:23 पी एम से 08:39 पी एम
चर-सामान्य: 08:39 पी एम से 09:54 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:25 ए एम से 01:41 ए एम, जुलाई 03
शुभ-उत्तम: 02:56 ए एम से 04:12 ए एम, जुलाई 03
अमृत-सर्वोत्तम: 04:12 ए एम से 05:28 ए एम, जुलाई 03

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 05:27 ए एम से 07:12 ए एम
गुलिक काल- 08:56 ए एम से 10:41 ए एम
दुर्मुहूर्त- 10:06 ए एम से 11:02 ए एम, 03:40 पी एम से 04:36 पी एम
राहुकाल- 02:10 पी एम से 03:54 पी एम
दिशाशूल- दक्षिण

शिववास

सभा में – 09:37 ए एम तक, उसके बाद क्रीड़ा में.

Source link

You May Have Missed