सिंह राशि में शुक्र-केतु का महासंयोग, मेष समेत 5 राशियों की बढ़ेंगी सुख-सुविधाएं और धार्मि
सिंह राशि में शुक्र-केतु का महासंयोग, इन 5 राशियों की बढ़ेंगी सुख-सुविधाएं
Last Updated:
Shukra Ketu Yuti In Singh Rashi: शुक्र ग्रह कर्क राशि से निकलकर 4 जुलाई को सिंह राशि में गोचर करने वाले हैं, जहां पहले से ही केतु ग्रह विराजमान हैं. सिंह राशि में शुक्र-केतु की युति से कर्क समेत कई राशियों को फायदा होगा. इन राशियों के लोगों में समझदारी बढ़ेगी और कूटनीति के माध्यम से कई लाभ प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे. आइए जानते हैं शुक्र-केतु की युति से किन किन राशियों के लिए फलदायक रहने वाला है…
Shukra Ketu Yuti 2026 Lucky Rashifal: शुक्र ग्रह 4 जुलाई दिन शनिवार को सिंह राशि में गोतर करने वाले हैं, जहां पहले से ही छाया ग्रह केतु विराजमान हैं. इस तरह सिंह राशि में शुक्र और केतु की युति बनने जा रही है. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को शुक्राचार्य माना जाता है और यह राहु और केतु के गुरु भी हैं, ऐसे में गुरु और शिष्य की यह जोड़ी मेष समेत 5 राशियों के लिए फलदायक रहने वाली है. इन राशियों की सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगी और धर्म कर्म के कार्यों में मन भी लगेगा. साथ ही चतुराई और कूटनीति से लाभ प्राप्ति के आपको कई मौके भी मिलेंगे. आइए जानते हैं सिंह राशि में शुक्र और केतु के महासंयोग से किन किन राशियों को लाभ होने वाला है…
शुक्र-केतु युति का मेष राशि पर प्रभाव
शुक्र और केतु की युति का लाभ मेष राशि वालों को मिलने वाला है. गुरु-शिष्य की यह युति मेष राशि वालों को साहसी, आत्मविश्वासी संवाद में अधिकारपूर्ण बनाएगा. शुक्र ग्रह के प्रभाव से मेष राशि वालों की कई सुविधाएं बढ़ेंगी और मकान व वाहन खरीद पाने की स्थिति में होंगे. वहीं केतु के प्रभाव की वजह से धर्म-कर्म के कार्यों में मन लगेगा और कूटनीति से अपने कई कार्यों को पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे. शुक्र और केतु की युति के प्रभाव से मेष राशि वालों की पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी और जीवनसाथी का हर कदम पर सपॉर्ट भी रहेगा. साथ ही मित्रों की मदद आपको समय-समय पर मिलती रहेगी.
शुक्र-केतु युति का मिथुन राशि पर प्रभाव
केतु-शुक्र की युति से मिथुन राशि वालों के जीवन में चल रही समस्याएं कम होती जाएंगी और लंबित लक्ष्यों को पूरा करने का यह सुनहरा अवसर है. इस दौरान आप अत्यधिक एक्टिव रहेंगे और आत्मविश्वास, साहस और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे. शुक्र ग्रह के प्रभाव से मिथुन राशि वालों की धन से संबंधित समस्याएं दूर होंगी और नौकरी व कारोबार में उन्नति पाने के मौके भी मिलेंगे. वहीं केतु के प्रभाव से आपके अंदर चतुराई बढ़ेगी, जिससे माध्यम से अपने सभी कार्यों को पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे. आप अपनी वाणी से सभी को प्रभावित करेंगे और कई प्रतिष्ठित लोगों से जान-पहचान भी बढ़ेगी.
शुक्र-केतु युति का सिंह राशि पर प्रभाव
शुक्र व केतु की युति के प्रभाव से सिंह राशि वालों को अच्छा फायदा होगा क्योंकि यह युति आपकी ही राशि में बनने जा रही है. इस अवधि में आपका पूरा ध्यान आर्थिक लाभ प्राप्त करने और सामाजिक एवं व्यावसायिक नेटवर्क में प्रसिद्धि पाने पर केंद्रित रहेगा. शुक्र ग्रह के प्रभाव से आपके अंदर समझदारी बढ़ेगी, जिससे चीजों को लेकर आपकी समझ बढ़ेगी. आपके बिजनेस में अच्छी बढ़ोतरी होगी और आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी. केतु के प्रभाव से आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और मानसिक स्पष्टता में तेजी आएगी. इस युति के प्रभाव से सिंह राशि वाले अपने सभी कार्यों को पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे और परिवार का भी हर कदम पर साथ मिलेगा.
शुक्र-केतु युति का कन्या राशि पर प्रभाव
शुक्र और केतु के प्रभाव से कन्या राशि वालों को कई मामलों में अच्छा लाभ होने जा रहा है. इस अवधि में कन्या राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं. अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो इस अवधि में आप आगे बढ़ेंगे और कई खास लोगों को समर्थन भी प्राप्त होगा. परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लग सकती है और कोई धार्मिक कार्य होने के योग भी बन रहे हैं. आपके करियर को शुक्र व केतु की युति के प्रभाव से मजबूती मिलेगी और अधिकारियों के साथ आपके संबंध मजबूत बनेंगे. साथ ही आपकी प्रतिभा भी निखर कर सामने आएगी.
शुक्र-केतु युति का धनु राशि पर प्रभाव
केतु व शुक्र की युति के प्रभाव से धनु राशि वालों की पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रहीं समस्याएं दूर होंगी और हर कार्य भाग्य का साथ मिलने से पूरे होते जाएंगे. अगर आप रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो इस अवधि में आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. साथ ही विवादों से भी आपको मुक्ति मिलेगी. इस राशि के जो जातक नौकरी, कारोबार, शिक्षा या घूमने के उद्देश्य से विदेश जाना चाहते हैं तो इस अवधि में आपकी इच्छा पूरी होगी. आपके खर्चे कम होंगे और धर्म कर्म के कार्यों में आपका मन भी लगेगा.
About the Author

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें


