अनुष्का शर्मा को देखकर तुलसी कंठी माला पहनने लग गए हैं तो जान लें ये नियम और विधि, ऐसे ही

अनुष्का शर्मा को देखकर तुलसी कंठी माला पहनने लग गए हैं तो जान लें ये नियम और विधि, ऐसे ही

होमताजा खबरधर्म

अनुष्का शर्मा को देखकर तुलसी कंठी माला पहनने लग गए हैं तो जान लें ये नियम-विधि

Last Updated:

Tulsi Kanthi Mala Niyam or Vidhi: अनुष्का शर्मा को कई मौकों पर गले में तुलसी की कंठी माला पहने देखा गया है. इसके बाद लोगों में तुलसी कंठी माला को लेकर पहनने को लेकर दिलचस्पी बढ़ी है. अगर आप भी आस्था और आध्यात्मिक भावना के साथ तुलसी कंठी माला धारण करना चाहते हैं, तो इसके धार्मिक नियम और विधि के बारे में पहले जान लेना जरूरी है. सनातन परंपरा में तुलसी कंठी माला को केवल एक आभूषण नहीं बल्कि भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक माना जाता है…

Zoom

Tulsi Kanthi Mala Niyam or Vidhi: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में आईसीसी विमेंस T20 वर्ल्ड कप का मैच देखने के लिए ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर गए थे. वहां पर अनुष्का शर्मा के गले में तुलसी कंठी माला दिखाई दी, जिस पर लोगों की नजर गई. यह कोई पहला मौका नहीं था, जहां अनुष्ठा शर्मा गले में कंठी माला पहनती हुई दिखाई दी हैं. इससे पहले आईपीएल के मैच में भी अनुष्का शर्मा को कंठी माला पहनते हुए देखा गया. अनुष्का शर्मा को जब से तुलसी की कंठी माला पहनती हुए दिखाई दी हैं, इसके बाद सोशल मीडिया पर भी तुलसी कंठी माला को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है और बहुत से लोगों ने कंठी माला पहनना भी शुरू कर दिया है. लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तुलसी की कंठी माला ऐसे ही नहीं पहनी जाती है, इसके लिए कई नियमों का ध्यान रखना होता है और माला पहनने से पहले विधि पूरी करनी होती है. आइए जानते हैं तुलसी की कंठी माला पहनने के नियम और विधि…

तुलसी कंठी माला पहनने की विधि
शास्त्रों में बताया गया है कि तुलसी कंठी माला धारण करने से पहले माला को भगवान विष्णु या श्रीकृष्ण के चरणों में अर्पित करके पूजा-अर्चना करनी चाहिए. इसके बाद गंगाजल से शुद्ध करके ॐ नमो भगवते वासुदेवाय या हरे कृष्ण हरे राम मंत्र का जाप करें. धूप-दीप दिखाकर ‘तुलसी काष्ठ सम्भूते माले विष्णु जनप्रिये।बिभर्मि त्वामहं कण्ठे कुरु मां राम वल्लभम् ॥’ मंत्र का जाप करते हुए माला धारण करना चाहिए. कई लोग गुरु या आचार्य से विधिवत मंत्र दीक्षा लेकर भी कंठी धारण करते हैं.

तुलसी कंठी माला धारण करने के नियम
ज्योतिष और वैष्णव परंपरा के अनुसार, तुलसी कंठी माला पहनने वाले व्यक्ति को सात्विक लाइफस्टाइल अपनाने का प्रयास करना चाहिए. मांसाहार, शराब और अन्य नशे से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है. साथ ही सत्य बोलने, संयमित व्यवहार रखने और नियमित रूप से भगवान का स्मरण करने को भी कंठी धारण करने का महत्वपूर्ण नियम माना गया है.

फैशन की चीज है तुलसी कंठी माला
धार्मिक मान्यता है कि तुलसी कंठी माला को हमेशा सम्मान के साथ पहनना चाहिए. इसे फैशन या दिखावे के उद्देश्य से धारण नहीं करना चाहिए. अगर किसी कारणवश माला टूट जाए, तो उसे फेंकने के बजाय किसी पवित्र नदी में प्रवाहित करना या तुलसी के पौधे के पास सम्मानपूर्वक रखना उचित माना जाता है.

तुलसी कंठी माला पहनने के लाभ
मान्यता है कि तुलसी कंठी माला धारण करने से मन में सकारात्मकता बढ़ती है, आध्यात्मिक साधना में एकाग्रता आती है और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है. हालांकि, धार्मिक विद्वानों का कहना है कि केवल माला पहन लेने से ही फल नहीं मिलता, बल्कि उसके अनुरूप आचरण और सदाचार का पालन करना भी उतना ही आवश्यक है.

About the Author

authorimg

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed