कंगाल को भी राजा बना सकते हैं शुक्रवार के ये उपाय, मां लक्ष्मी को अर्पित करें बस यह एक फूल
Last Updated:
Maa Laxmi Ke Priya Phool: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है. इस दिन कुछ विशेष फूलों को अर्पित करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से जीवन से दरिद्रता दूर होती है. अगर आप भी अपनी किस्मत चमकाना चाहते हैं और आर्थिक परेशानियों से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो इन 5 में से कोई एक फूल माता लक्ष्मी को अवश्य चढ़ाएं. यह सरल उपाय आपके जीवन में सुख-समृद्धि ला सकता है…
Maa Laxmi Ke Priya Phool: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन, वैभव और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री महालक्ष्मी की पूजा के लिए विशेष माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की आराधना करने और उन्हें उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है. शास्त्रों और लोकमान्यताओं के अनुसार कुछ विशेष फूल ऐसे हैं, जो मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय माने जाते हैं. मां के प्रिय फूल अर्पित कर श्रद्धापूर्वक पूजा करने से सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आइए जानते हैं शुक्रवार के दिन कौन-से पांच फूल मां लक्ष्मी को अर्पित करने शुभ माने जाते हैं और उनसे जुड़े धार्मिक महत्व क्या हैं.

लाल गुड़हल का फूल – लाल रंग का गुड़हल मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि शुक्रवार के दिन देवी को लाल गुड़हल अर्पित करने से धन-संपदा में वृद्धि होती है और घर में समृद्धि का वास होता है. यह फूल शक्ति, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक माना जाता है.

सफेद कनेर का फूल – सफेद कनेर का फूल मां लक्ष्मी की पूजा में शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इसे अर्पित करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और मानसिक तनाव कम होता है. लोकविश्वास के अनुसार, जिस घर में कनेर का पौधा होता है, वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है और आर्थिक उन्नति के मार्ग खुलते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

लाल गुलाब – लाल गुलाब अपनी सुगंध और सौंदर्य के कारण देवी लक्ष्मी को प्रिय माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि शुक्रवार को लाल गुलाब अर्पित करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इससे शुक्र ग्रह की शुभता बढ़ने का भी विश्वास किया जाता है, जिससे भौतिक सुख-सुविधाओं और आर्थिक समृद्धि में वृद्धि हो सकती है.

गेंदे का फूल – गेंदे का फूल भगवान विष्णु को प्रिय माना जाता है. चूंकि मां लक्ष्मी भगवान विष्णु की अर्धांगिनी हैं, इसलिए शुक्रवार के दिन उन्हें गेंदे का फूल अर्पित करना भी शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इससे परिवार में सुख, सौहार्द और ज्ञान का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

कमल का फूल – कमल मां लक्ष्मी का सबसे प्रिय पुष्प माना जाता है. देवी लक्ष्मी स्वयं कमल पर विराजमान रहती हैं. कमल कीचड़ में खिलकर भी अपनी पवित्रता और सुंदरता बनाए रखता है, इसलिए यह निर्मलता, सदाचार और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक है. मान्यता है कि जो व्यक्ति जीवन में सदाचार और पवित्र आचरण अपनाता है, उस पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है.


