घर में बढ़ रही हैं परेशानियां? वास्तु के अनुसार बाथरूम से जुड़ी ये बातें जरूर जानें

घर में बढ़ रही हैं परेशानियां? वास्तु के अनुसार बाथरूम से जुड़ी ये बातें जरूर जानें

Last Updated:

वास्तु शास्त्र के अनुसार रात में बाथरूम का दरवाजा खुला छोड़ना शुभ नहीं माना जाता. विशेषज्ञों का कहना है कि बाथरूम की सही दिशा, दरवाजा बंद रखना, कमोड का ढक्कन बंद रखना और सेंधा नमक का उपयोग जैसी मान्यताएं घर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने से जुड़ी मानी जाती हैं. यह लेख वास्तु मान्यताओं पर आधारित है.

फरीदाबाद: रात में सोने से पहले ज्यादातर लोग घर की लाइटें बंद कर देते हैं… लेकिन कई बार बाथरूम का दरवाजा खुला ही छोड़ देते हैं. देखने में यह एक छोटी-सी आदत लगती है लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे ठीक नहीं माना गया है. मान्यता है कि रात का समय सबसे शांत होता है और इस समय घर के वातावरण पर छोटी-छोटी बातों का भी असर पड़ सकता है. ऐसे में अगर आप भी रात में बाथरूम का दरवाजा खुला छोड़ देते हैं तो वास्तु के अनुसार इस आदत को बदल लेना चाहिए.

बाथरूम सही दिशा होना जरूरी

Local18 से बातचीत में महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि सबसे पहले बाथरूम सही दिशा में होना जरूरी है. बताते हैं कि घर के पश्चिम या उत्तर दिशा के कोने में बाथरूम बनाना शुभ माना जाता है. बताते हैं कि शौच के समय बैठते वक्त मुख उत्तर या दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए. पूरब की ओर न तो मुख होना चाहिए और न ही पीठ.  इन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

बाथरूम का दरवाजा हमेशा बंद रखें

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि बाथरूम का संबंध जल तत्व से माना जाता है और जल तत्व का संबंध धन से होता है. यदि बाथरूम का दरवाजा खुला रहता है, तो धन आता तो है लेकिन कब और कहां खर्च हो जाता है इसका पता नहीं चलता. इसलिए दिन हो या रात, बाथरूम का दरवाजा हमेशा बंद रखना चाहिए. केवल नहाने के बाद 10 से 15 मिनट के लिए दरवाजा खुला रखें… ताकि अंदर की गैस बाहर निकल जाए. इसके बाद फिर दरवाजा बंद कर देना चाहिए.

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि रात के समय वातावरण सबसे ज्यादा शांत रहता है. यदि इस समय बाथरूम का दरवाजा खुला रहता है तो नकारात्मक ऊर्जा पूरे घर में फैल सकती है. इसका संबंध राहु और शनि से भी माना जाता है. बताते हैं कि इसकी वजह से घर में तनाव बढ़ सकता है पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकते हैं और परिवार में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है. इसलिए रात में बाथरूम का दरवाजा जरूर बंद रखना चाहिए.

बाथरूम में हल्की लाइट जलाकर रखना भी शुभ

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि बाथरूम में हल्की लाइट जलाकर रखना भी शुभ माना जाता है. जैसे दीपावली पर घर में रोशनी रखी जाती है उसी तरह सामान्य दिनों में भी बाथरूम में हल्की लाइट जलती रहनी चाहिए. घर के ब्रह्म स्थान पर भी रोशनी रहना अच्छा माना जाता है. वेस्टर्न कमोड का ढक्कन हमेशा बंद रखना चाहिए, ताकि नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश न करे.

बाथरूम में रखें कांच की कटोरी

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि अगर घर में बार-बार परेशानियां महसूस हो रही हैं, तो बाथरूम में कांच की कटोरी या गिलास में सेंधा नमक या समुद्री नमक भरकर रख सकते हैं. बताते हैं कि इस नमक को हर 10 से 15 दिन में बदल देना चाहिए. वास्तु मान्यताओं के अनुसार नमक नकारात्मक ऊर्जा को कम करने में सहायक माना जाता है और घर का वातावरण सकारात्मक बनाए रखने में मदद करता है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed