जुलाई में चमकेगी इन राशियों की किस्मत, बढ़ेगी आमदनी, करियर में मिलेंगे नये मौका
हिंदू धर्म में वेद, पुराण और अनेक शास्त्रों का विशेष महत्व माना गया है, जिनमें ज्योतिष शास्त्र भी प्रमुख स्थान रखता है. ज्योतिष के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर भविष्य की संभावनाओं और आने वाले समय के प्रभावों का अनुमान लगाया जाता है. अब कुछ ही दिनों में जुलाई 2026 का आगमन होने जा रहा है.
यह महीना कुछ राशियों के लिए सफलता, तरक्की और खुशियों की सौगात लेकर आएगा.जबकि कुछ लोगों को अपने फैसलों और कार्यों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी. आखिर जुलाई का महीना आपके लिए क्या संकेत लेकर आ रहा है.
12 राशियों का मासिक राशिफल…
मेष – जुलाई का महीना इस राशि के लोगों के लिए खुशियों और उपलब्धियों से भरा रहेगा. अटके कार्य पूरे होंगे और उन्नति के नए अवसर मिलेंगे.
वृषभ – जुलाई का महीना इस राशि के जातकों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आ सकता है.करियर और व्यापार में अहम फैसले लेने पड़ सकते हैं, जबकि महीने की शुरुआत में खर्च बढ़ने के संकेत हैं.
मिथुन – जुलाई माह इस राशि के जातकों के लिए भाग्य और शुभ अवसरों से भरा रहेगा किसी मित्र या प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से करियर और व्यवसाय में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे, सफलता मिलने के संकेत हैं.
कर्क – जुलाई में कर्क राशि के जातकों के लिए समय मिला-जुला रहेगा. अधिक उत्साह और आत्मविश्वास से बचें, वरना परेशानियां बढ़ सकती हैं. रोज शिवलिंग पर दूध-जल अर्पित कर शिव स्तोत्र का पाठ करना शुभ फल देगा.
सिंह– ज्योतिष अनुसार इस राशि के लिए जुलाई की शुरुआत धीमी और उम्मीद से कम परिणाम देने वाली रह सकती है. लेकिन महीने के दूसरे हिस्से में परिस्थितियां अनुकूल होकर कार्य आपके मन मुताबिक पूरे होने लगेंगे.
कन्या – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए करियर में नए अवसर खुल सकते हैं. नौकरी के योग बन रहे हैं और आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी. रोजाना पिता का आशीर्वाद लेने से तरक्की और सौभाग्य में वृद्धि होगी.
तुला – जुलाई माह इस राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है. पूरे महीने आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, धन लाभ के योग बनेंगे और बेरोजगारों को भी नौकरी मिलने की अच्छी संभावना है.
वृश्चिक– जुलाई की शुरुआत इस राशि के जातकों के लिए करियर और निजी जीवन में कुछ चुनौतियां लेकर आ सकती है. रोजाना हनुमान जी की आराधना और बजरंग बाण का पाठ करने से लाभ मिलेगा.
धनु– ज्योतिष अनुसार इस राशि के लिए यह महीना बेहद शुभ रहने वाला है. सेहत के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखें. रोजाना भगवान लक्ष्मी-नारायण की पूजा कर केसर का तिलक लगाने से करियर में सफलता मिलेगी.
मकर – जुलाई का महीना इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रह सकता है. कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। प्रतिदिन भगवान शिव की आराधना और शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ लाभकारी रहेगा.
कुंभ– इस राशि के लोगों को जुलाई में भाग्य का साथ मिलेगा, यात्राएं लाभदायक रहेंगी. हालांकि नौकरीपेशा जातकों को चुनौतियां आ सकती हैं. ऐसे में प्रतिदिन हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करना शुभ रहेगा.
मीन – ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह महीना इस राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को उपलब्धियां मिलेंगी, लेकिन सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.


