Meen Rashi: शिक्षा, व्यापार और लव लाइफ में मिलेगा शुभ फल, जानें आज का राशिफल

Meen Rashi: शिक्षा, व्यापार और लव लाइफ में मिलेगा शुभ फल, जानें आज का राशिफल

Last Updated:

Aaj Ka Meen Rashifal: मीन राशि वाले जातकों के सितारे इस समय गर्दिश में चल रहे हैं. वह शिक्षा से लेकर करियर और स्वास्थ्य से लेकर व्यापार तक जिस क्षेत्र में भी आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो उसमें उन्हें सफलता मिलेगी.

Aaj Ka Meen Rashifal: मीन राशि वाले जातकों के सितारे इस समय गर्दिश में चल रहे हैं. वह शिक्षा से लेकर करियर, स्वास्थ्य से लेकर व्यापार तक जिस क्षेत्र में भी आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, उसमें उन्हें सफलता मिलेगी. क्योंकि इस राशि के ऊपर एक साथ तीन-तीन ग्रहों का प्रभाव देखने को मिल रहा है, जिसमें बुध, गुरु और शनि की कृपा दृष्टि पड़ रही है. इनके एक साथ आने से मीन राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही श्रेष्ठ चल रहा है. सागर की प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ पंडित शोभित शास्त्री जी महाराज बताते हैं कि मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ फलदाई रहने वाला है. कोई भी मीन राशि के जातक अगर नया काम शुरू कर रहे हैं तो उनके लिए शुभ अंक दो हैं. उन्हें अपना काम दो अंक से शुरू करना चाहिए और भाग्य अंक 9 है, जो भी भाग्य से संबंधित कार्य शनिवार के दिन कर रहे हैं, उसमें उन्हें 9 से शुरुआत करनी चाहिए तो उन्हें कार्य में अधिक से अधिक सफलता मिलेगी.

शिक्षा और करियर
मीन राशि वालों के लिए शिक्षा और करियर के क्षेत्र में बात करें तो गुरु की कृपा इस राशि के जातकों पर आने से इनकी सोचने-समझने की क्षमता बढ़ेगी आईक्यू लेवल हाई स्तर पर रहेगा, जो उनके करियर को उनके लक्ष्य तक पहुंचने में मददगार साबित होगा. शिक्षा के क्षेत्र में भी इन्हें एक नई दिशा मिलेगी. खासकर जिन छोटे बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लग रहा है, उनके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है और भी पढ़ने का प्रयास करेंगे तो इनका मन भी अच्छे से लगेगा.

व्यापार
व्यापार के क्षेत्र में मीन राशि वालों के लिए आज शुभ संकेत मिल रहे हैं कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं. व्यापार के क्षेत्र में तरक्की होगी. प्रॉपर्टी से संबंधित कोई व्यापार कर रहे हैं या डील कर रहे हैं और निर्णय ले रहे हैं तो वह आपके पक्ष में रह सकता है. आज के दिन सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करना चाहिए. व्यापार के क्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं.

सेहत
ज्योतिष आचार्य के अनुसार, सेहत को लेकर भी आज के दिन कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी. दिन भर ताजगी महसूस करेंगे और तंदुरुस्त रहेंगे. बुजुर्गों को नेत्रों और हड्डी से संबंधित कुछ परेशानी हो सकती है. ऐसे में उन्हें सतर्क रहने की आवश्यकता है.

लव लाइफ कैसी रहेगी
मीन राशि वाले जातकों के लिए अगर प्रेम संबंध की बात करें तो आज के दिन इनके लिए बहुत ही अच्छा और श्रेष्ठ रहने वाला है. आज शनिवार के दिन इस राशि के जातकों को अपने पार्टनर से बड़ा ही सुख प्राप्त होगा. अगर पति-पत्नी के बीच कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है, लंबे समय से परिणाम को लेकर उलझन है तो वह भी हल होने वाला है. मीन राशि वालों के पक्ष में यह फैसला होगा और अच्छी खुशखबरी भी मिल सकती है.

उपाय
मीन राशि के जातक 27 जून 2026 दिन शनिवार को चाहते हैं कि शिक्षा, करियर, स्वास्थ्य, व्यापार, प्रेम संबंध में सब कुछ ठीक-ठाक रहे और निरंतर उन्नति होती रहे तो इसके लिए उन्हें नीलम, पुखराज और मोती में से कोई एक स्टोन धारण करना चाहिए. इनके धारण करने से सुख- शांति और समृद्धि आएगी. आपके सभी कार्य सफल होंगे.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed