Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए शुभ संकेत, बिजनेस से लेकर लव लाइफ तक हर मोर्
Last Updated:
Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ और कार्यक्षेत्र में सफलता के मजबूत संकेत दे रही है. हालांकि, चंद्रमा का वृश्चिक राशि के साथ 6वें भाव में गोचर कराना स्वभाव में चिड़चिड़ापन ला सकता है. किसी करीबी व्यक्ति से धोखा मिलने की आशंका भी है.
Aaj Ka Singh Rashifal 27 June 2026: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य, गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार शनिवार, 27 जून 2026 को त्रयोदशी तिथि और अनुराधा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. लग्नभाव में सूर्यदेव 11 डिग्री के बैठे है, वही धनभाव में तीन बड़े ग्रहों बुध, गुरु ईसीबी शुक्र की युति सिंह राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ और कार्यक्षेत्र में सफलता के मजबूत संकेत दे रही है. हालांकि, चंद्रमा का वृश्चिक राशि के साथ 6वें भाव में गोचर कराना स्वभाव में चिड़चिड़ापन ला सकता है. किसी करीबी व्यक्ति से धोखा मिलने की आशंका भी है.
व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है. धन भाव में बुध, गुरु और शुक्र की युति आर्थिक मामलों में शुभ परिणाम देने वाली है. शुक्र के प्रभाव से व्यापार में नई संभावनाएं बन सकती हैं. कुछ लोगों को बड़े स्तर के कारोबार या महत्वपूर्ण डील का लाभ मिलने के योग हैं. विदेश में व्यापार करने के लिए दक्षिण दिशा शुभ रहेगी. हालांकि, जमीन, जायदाद और खेती से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए. कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं करें.
करियर एवं शिक्षा राशिफल
केतु और राहु की स्थिति नौकरीपेशा लोगों के लिए अनुकूल संकेत दे रही है. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे और सहयोग भी मिलेगा. कुछ लोगों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान, पुरस्कार या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. विद्यार्थियों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम पाने के लिए अधिक मेहनत और एकाग्रता की आवश्यकता होगी.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य से अच्छा रहेगा. शरीर में ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा. पिछले कुछ दिनों से चली आ रही छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं में भी राहत मिलने के संकेत हैं. हालांकि, पानी से जुड़े कार्यों में सावधानी रखें और लापरवाही से बचें.
पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और घर में आपसी प्रेम बढ़ेगा. पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बना रहेगा, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी. एक-दूसरे की भावनाओं को समझने से दांपत्य जीवन और बेहतर होगा. प्रेम संबंधों में स्थिरता बनी रहेगी. पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है. बातचीत में मधुरता बनाए रखने से रिश्ता और मजबूत होगा.
आज का शुभ उपाय
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए आज 7 अंक सबसे शुभ रहेगा. इसके अलावा 1, 3, 6 और 9 अंक भी शुभ फल देने वाले माने गए हैं. लेकिन पानी वाले स्थानों पर जाना खतरे में डाल सकता है. इसलिए पानी से दूरी बनाकर रखे और भगवान शिव की पूजा करें. माथे पर चंद्रमा धारण किए शिवलिंग पर चंदन का तिलक अर्पित करना शुभ फलदाई रहेगा.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें


