Aaj Ka Panchang 27 June 2026: आज शनि प्रदोष, रवि योग, पंचांग से जानें मुहूर्त, अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 27 June 2026: आज शनि प्रदोष, रवि योग, पंचांग से जानें मुहूर्त, अशुभ समय

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 27 June 2026: आज शनि प्रदोष व्रत, शनिवार व्रत और शनिदेव की पूजा है. आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि, अनुराधा नक्षत्र, कौलव करण, साध्य योग, पूर्व का दिशाशूल और वृश्चिक राशि में चंद्रमा होगा. रवि योग रात 10:11 पी एम से बनेगा, जो कल प्रात: 05:26 ए एम तक है. साध्य योग 12:32 पी एम तक है, फिर शुभ योग बनेगा. शुभ योग में शनि प्रदोष व्रत की पूजा होगी. शनि प्रदोष पूजा का मुहूर्त शाम 7:23 बजे से लेकर रात 9:23 बजे तक है.

सूर्यास्त बाद शनि प्रदोष की पूजा करें. सबसे पहले शिवलिंग का जलाभिषेक करें, उसके बाद बेलपत्र, भांग, धतूरा, अक्षत्, चंदन, फूल, फल, माला, धूप, दीप अर्पित करें. इस दौरान ओम नम: शिवाय मंत्र का उच्चारण करें. फिर शनि प्रदोष व्रत कथा सुनें. शिव चालीसा का पाठ करें. कल सुबह सूर्योदय बाद पारण करके व्रत पूरा करें. शिव कृपा से आपके कार्य सफल होंगे. शनिवार व्रत में शनिदेव को शमी के पत्ते, नीले फूल, काले तिल, काली उड़द, काला गुलाब जामुन, तेल आदि चढ़ाते हैं. आज गरीब और जरूरतमंद लोगों को वस्त्र, भोजन, काले तिल, तेल, लोहा, स्टील, दवाई आदि का दान करें. इससे शनि पीड़ा में राहत मिलती है.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 27 जून 2026

आज की तिथि- त्रयोदशी – 12:43 ए एम, जून 28 तक, फिर चतुर्दशी
आज का नक्षत्र- अनुराधा – 10:11 पी एम तक, उसके बाद ज्येष्ठा
आज का करण- कौलव – 11:32 ए एम तक, तैतिल – 12:43 ए एम, जून 28 तक, फिर गर
आज का योग- साध्य – 12:32 पी एम तक, उसके बाद शुभ
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- वृश्चिक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:25 ए एम
सूर्यास्त- 07:23 पी एम
चन्द्रोदय- 05:31 पी एम
चन्द्रास्त- 03:33 ए एम, जून 28

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:05 ए एम से 04:45 ए एम
अमृत काल: 10:31 ए एम से 12:19 पी एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:56 ए एम से 12:52 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:44 पी एम से 03:40 पी एम
रवि योग: 10:11 पी एम से 05:26 ए एम, जून 28
निशिता मुहूर्त: 12:04 ए एम, जून 28 से 12:44 ए एम, जून 28

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 07:10 ए एम से 08:55 ए एम
चर-सामान्य: 12:24 पी एम से 02:09 पी एम
लाभ-उन्नति: 02:09 पी एम से 03:54 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 03:54 पी एम से 05:38 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 07:23 पी एम से 08:38 पी एम
शुभ-उत्तम: 09:54 पी एम से 11:09 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 11:09 पी एम से 12:24 ए एम, जून 28
चर-सामान्य: 12:24 ए एम से 01:40 ए एम, जून 28
लाभ-उन्नति: 04:10 ए एम से 05:26 ए एम, जून 28

आज के अशुभ समय

गुलिक काल- 05:25 ए एम से 07:10 ए एम
दुर्मुहूर्त- 05:25 ए एम से 06:21 ए एम, 06:21 ए एम से 07:17 ए एम
राहुकाल- 08:55 ए एम से 10:39 ए एम
यमगण्ड- 02:09 पी एम से 03:54 पी एम
दिशाशूल- पूर्व

शिववास

नन्दी पर – 12:43 ए एम, जून 28 तक, फिर भोजन में.

Source link

You May Have Missed