कन्या राशि वालों को आज मिलेगी बड़ी खुशखबरी! मेहनत लाएगी रंग,पढ़ें आज का राशिफल
Last Updated:
Kanya Rashi Today: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है.सुबह से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं, वहीं आत्मविश्वास बढ़ने से हर काम में सफलता मिलने की संभावना है.विशाखा नक्षत्र, शिव योग और चंद्रमा के राशि परिवर्तन का क्या रहेगा असर, साथ ही राहुकाल और अमृत काल का सही समय जानिए इस रिपोर्ट में.
देवघर : अगर आपकी राशि कन्या है, तो आज का दिन आपके लिए काफी सकारात्मक और उत्साह से भरा रहने वाला है. ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति यह संकेत दे रही है कि दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर या सुखद सूचना के साथ हो सकती है. लंबे समय से जिस काम को लेकर आप चिंता में थे, उसमें राहत मिलने के संकेत हैं. आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और मानसिक रूप से भी आप खुद को पहले से अधिक मजबूत महसूस करेंगे.परिवार के लोगों के साथ समय अच्छा बीतेगा और घर का माहौल भी खुशहाल बना रहेगा.कई लोगों को आज मित्रों या रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है.कैसा रहेगा पूरा दिन जानिए देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल जी…
क्या कहती है आज का पंचांग
ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है.इसके साथ ही विशाखा नक्षत्र और शिव योग का विशेष संयोग बन रहा है, जो कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है. वहीं चंद्रमा का तुला राशि में प्रवेश भी आपके लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित हो सकता है.ज्योतिषीय दृष्टिकोण से देखें तो आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी.जिस काम को आप पिछले कई दिनों से टाल रहे थे, उसे पूरा करने की प्रेरणा मिलेगी.नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है, जबकि व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी दिन लाभदायक रहने की संभावना है.
कार्यक्षेत्र मे मेहनत रंग लायेगी
आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है. जो लोग किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, उनके लिए भी समय अनुकूल दिखाई दे रहा है.छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और उनकी सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.आर्थिक मामलों में भी दिन संतुलित रहेगा. कहीं रुका हुआ पैसा मिलने या किसी पुराने लेन-देन का समाधान होने की संभावना बन रही है.हालांकि खर्च करते समय थोड़ी सावधानी बरतना बेहतर रहेगा.
मन में उत्साह बना रहेगा
स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपकी ऊर्जा अच्छी रहेगी और मन में उत्साह बना रहेगा. मानसिक तनाव कम होगा और आप खुद को हल्का महसूस करेंगे. अगर पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान थे तो आज उसका समाधान मिलने की संभावना है. जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे. प्रेम संबंधों में भी सकारात्मकता देखने को मिल सकती है. कुल मिलाकर आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए शुभ और लाभदायक रहने वाला है.
आज का शुभ और अशुभ समय
हालांकि शुभ कार्यों के लिए समय का विशेष ध्यान रखना जरूरी होगा. आज दोपहर 2 बजकर 10 मिनट से लेकर 3 बजकर 50 मिनट तक राहुकाल रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दौरान कोई नया या महत्वपूर्ण शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए. वहीं आज सुबह 6 बजकर 46 मिनट से 8 बजकर 30 मिनट तक अमृत काल का संयोग बन रहा है.इस अवधि में पूजा-पाठ, निवेश, यात्रा की शुरुआत या अन्य शुभ कार्य करना लाभकारी माना गया है.इसलिए दिनभर की योजना बनाते समय इन शुभ-अशुभ मुहूर्तों का ध्यान जरूर रखें.
About the Author
8 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. क्राइम, खेल, …और पढ़ें


