Aaj Ka Panchang 25 June 2026: आज निर्जला एकादशी, गायत्री जयंती, रवि योग, देखें मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 25 June 2026: आज निर्जला एकादशी, गायत्री जयंती, रवि योग, देखें मुहूर्त

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 25 June 2026: आज के दिन निर्जला एकादशी व्रत, गायत्री जयंती, गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा है. आज रवि योग में ये व्रत और पूजा हैं. पंचांग अनुसार, आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि, स्वाति नक्षत्र, वणिज करण, शिव योग, दक्षिण का दिशाशूल और तुला राशि का चंद्रमा है. आज सुबह में रवि योग 05:25 ए एम से लेकर शाम 04:29 पी एम तक है. निर्जला एकादशी, गायत्री जयंती और गुरुवार व्रत की पूजा रवि योग में होगी. भद्रा 07:08 ए एम से 08:09 पी एम तक है, जिसका वास पाताल लोक में है. इस भद्रा में आप पूजा, मंत्र जाप आदि कर सकते हैं.

निर्जला एकादशी व्रत में बिना अन्न और जल का उपवास रखते हैं. गलती से जल ग्रहण करने पर निर्जला एकादशी का व्रत टूट जाता है. सुबह में स्नान के बाद निर्जला एकादशी व्रत का संकल्प करके विष्णु पूजा करें. निर्जला एकादशी व्रत कथा सुनें और आरती करें. जल से भरे कलश का दान करें. कल सुबह सूर्योदय के बाद पारण करके व्रत को पूरा करें. ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी को गायत्री माता का प्रकाट्य हुआ था, इसलिए हर साल इस दिन गायत्री जयंती मनाते हैं. इस दिन आप गायत्री मंत्र का जाप करके लाभ पा सकते हैं. गुरुवार व्रत में विष्णु पूजा करें और हल्दी, चने की दाल, गुड़, पीले वस्त्र, धार्मिक पुस्तक आदि का दान करें. इससे गुरु दोष दूर होगा. पंचांग से देखें दिनभर के मुहूर्त.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 25 जून 2026

आज की तिथि- एकादशी – 08:09 पी एम तक, उसके बाद द्वादशी
आज का नक्षत्र- स्वाति – 04:29 पी एम तक, फिर विशाखा
आज का करण- वणिज – 07:08 ए एम तक, विष्टि – 08:09 पी एम तक, बव
आज का योग- शिव – 10:54 ए एम तक, उसके बाद सिद्ध
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- तुला

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:25 ए एम
सूर्यास्त- 07:23 पी एम
चन्द्रोदय- 03:38 पी एम
चन्द्रास्त- 02:10 ए एम, जून 26

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:05 ए एम से 04:45 ए एम
रवि योग: 05:25 ए एम से 04:29 पी एम
अमृत काल: 06:46 ए एम से 08:32 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:56 ए एम से 12:52 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:43 पी एम से 03:39 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:04 ए एम, जून 26 से 12:44 ए एम, जून 26

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 05:25 ए एम से 07:10 ए एम
चर-सामान्य: 10:39 ए एम से 12:24 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:24 पी एम से 02:09 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 02:09 पी एम से 03:53 पी एम
शुभ-उत्तम: 05:38 पी एम से 07:23 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

अमृत-सर्वोत्तम: 07:23 पी एम से 08:38 पी एम
चर-सामान्य: 08:38 पी एम से 09:53 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:24 ए एम से 01:39 ए एम, जून 26
शुभ-उत्तम: 02:55 ए एम से 04:10 ए एम, जून 26
अमृत-सर्वोत्तम: 04:10 ए एम से 05:25 ए एम, जून 26

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 05:25 ए एम से 07:10 ए एम
गुलिक काल- 08:54 ए एम से 10:39 ए एम
दुर्मुहूर्त- 10:04 ए एम से 11:00 ए एम, 03:39 पी एम से 04:35 पी एम
राहुकाल- 02:09 पी एम से 03:53 पी एम
भद्रा- 07:08 ए एम से 08:09 पी एम
भद्रा का वास- पाताल लोक में
दिशाशूल- दक्षिण

शिववास

क्रीड़ा में – 08:09 पी एम तक, उसके बाद कैलाश पर.

Source link

You May Have Missed