इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगे ग्रह, 3 राशि के जातक रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल
Today Horoscope 24 June 2026: आज बुधवार का दिन है और दिनांक 24 जून है. हिंदू पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज चंद्रमा तुला राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे कई राशियों के लिए नए अवसर और लाभ के योग बन रहे हैं. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुछ जातकों के लिए आर्थिक उन्नति, मान-सम्मान और करियर में प्रगति के संकेत दे रही है. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना के अनुसार आज सिंह, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है. वहीं वृषभ, धनु और मीन राशि के लोगों को स्वास्थ्य, खर्चों और महत्वपूर्ण निर्णयों को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. आज कुछ राशियों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जबकि कुछ को निवेश और करियर से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाने की आवश्यकता होगी. विस्तार से पढ़ें आज का दैनिक राशिफल और बुधवार के ज्योतिषीय उपाय.
मेष का दैनिक राशिफल
आज का दिन आर्थिक प्रयासों के लिए उपयुक्त रहेगा. धन लाभ की स्थितियां बनती दिख रही हैं. नक्षत्र स्वामी का गोचर आपके धन भाव से हो रहा है. वहीं चंद्रमा सप्तम भाव में विराजमान हैं. भाग्य का प्रबल साथ मिलेगा. सुखों में वृद्धि होगी. नई योजनाओं पर काम करने के लिए दिन अनुकूल है. स्वास्थ्य में सुधार मिलेगा. व्यापारिक लाभ के योग हैं और नौकरी में सामान्य स्थितियां बनी रहेंगी. भाग्य का साथ 66% है. आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
वृषभ का दैनिक राशिफल
वृषभ राशि के लिए आज नक्षत्र स्वामी का गोचर आपकी ही राशि से हो रहा है. वहीं चंद्रदेव षष्ठम भाव में विराजमान हैं. आज अधिक मेहनत का दिन रहेगा. जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ सकता है. यात्रा के योग बन रहे हैं. नौकरी और व्यापार दोनों में गतिशीलता रहेगी. नए प्रयास करने से पहले बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है. विरोधी सक्रिय रहेंगे. पारिवारिक रिश्ते सामान्य रहेंगे. आज आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए. भाग्य का साथ 55% है. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
मिथुन का दैनिक राशिफल
मिथुन राशि के लिए आज खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है. चंद्रमा का गोचर आपके पंचम भाव से हो रहा है. इससे कार्यों में सहजता बढ़ेगी. अपनी बुद्धि और विवेक से आप विपरीत परिस्थितियों में भी सफल रहेंगे. आज अपनी उन्नति के लिए प्रयास करने का दिन है. नए अवसर प्राप्त होंगे. खासकर जो लोग नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन श्रेष्ठ रहेगा. गलत आचरण और गलत संगति से बचें. व्यर्थ में अपनी मेहनत और समय को गलत दिशा में व्यय करने से बचें. आज भाग्य का साथ 56% से अधिक है. स्वास्थ्य को लेकर कुछ उतार-चढ़ाव रह सकते हैं. पारिवारिक रिश्तों में सहजता बढ़ेगी. आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
कर्क का दैनिक राशिफल
कर्क राशि के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा. नक्षत्र स्वामी का गोचर आपके लाभ भाव से हो रहा है. अतः किए गए प्रयासों से आर्थिक लाभ की स्थिति निश्चित रूप से बढ़ेगी. आज क्रोध पर नियंत्रण रखें. कार्यों में सजगता बनाए रखें. सम्मान बढ़ेगा और निवेश के अवसर मिलते दिख रहे हैं. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. नौकरी में परिवर्तन के लिहाज से आज रुकना ठीक रहेगा. यथास्थिति में रहकर कार्यों को बेहतर ढंग से करने का प्रयास करें. आज निश्चित लाभ और सफलता प्राप्त करेंगे. व्यापारिक गति सामान्य से बेहतर रहेगी. पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा. भाग्य का साथ 66% है. आज भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
सिंह का दैनिक राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए आज नए अवसर प्राप्त करने का दिन है. अपनी मेहनत और सजगता के चलते अटके हुए कामों को भी आज आप गति दे पाएंगे. प्रयास सफल रहेंगे. आर्थिक उन्नति के नए रास्ते मिलेंगे. जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें स्थान परिवर्तन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. वहीं व्यापारिक वर्ग के लिए गतिशीलता बनी रहेगी. लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन विस्तार को लेकर किसी विवाद में न पड़ें. बहुत सहज भाव से चीजों को सुलझाने का प्रयास करें. पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. यात्राओं के योग बन रहे हैं. भाग्य का साथ 68% है. हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
कन्या का दैनिक राशिफल
कन्या राशि के लिए आज नक्षत्र स्वामी का गोचर नवम भाव से हो रहा है. वहीं चंद्रमा द्वितीय भाव में विराजमान रहेंगे. आज का दिन पुराने रुके हुए कार्यों को गति देने का है. नौकरी के लिए समय अनुकूल है. नए प्रोजेक्ट्स और नई जिम्मेदारियों के साथ दिन की शुरुआत करें. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और व्यक्तित्व में निखार आएगा. व्यापारिक वर्ग के लिए भी अनुकूलताएं मिलती दिख रही हैं. भाग्यवश आज आपके कार्य सहजता से पूरे होंगे. बस जल्दबाजी से बचें और बुद्धि-विवेक से निर्णय लें. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. नए कार्यों में लाभ की संभावना रहेगी. संबंधों में सुधार होगा. भाग्य का साथ 57% है. आज भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
तुला का दैनिक राशिफल
आज मान-सम्मान बढ़ेगा. सरकारी कार्य सुलभ होंगे और आय के नए स्रोत खुलेंगे. नौकरी और व्यापार सामान्य रहेंगे. वहीं दांपत्य जीवन को लेकर कुछ तनाव मिल सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. आज अपने व्यक्तिगत स्तर को बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास सार्थक रहेंगे. नई चुनौतियों और नई जिम्मेदारियों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ें. निवेश और धन संबंधी मामलों में सफलता मिलती दिख रही है. भाग्य का साथ 71% है. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
वृश्चिक का दैनिक राशिफल
आज नक्षत्र स्वामी का गोचर सप्तम भाव से हो रहा है, वहीं चंद्रमा व्यय भाव में विराजमान हैं. अतः आज खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी. व्यापारिक उन्नति रहेगी, लेकिन लाभ की स्थितियां अत्यधिक मेहनत के बाद ही प्राप्त होंगी. नौकरी में परिवर्तन से बचें. विरोधी सक्रिय रहेंगे. स्वास्थ्य में लापरवाही महंगी पड़ सकती है. अपने कार्यों को सहज भाव से करने का प्रयास करें. तनाव और विवादों से बचें, अन्यथा कार्यों में अवरोध उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपके आर्थिक पक्ष को भी प्रभावित कर सकते हैं. भाग्य का साथ आज 78% से अधिक है. आज भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
धनु का दैनिक राशिफल
धनु राशि के लिए आज उतार-चढ़ाव भरा दिन रह सकता है. नक्षत्र स्वामी का गोचर आपके षष्ठम भाव से हो रहा है. आज सतर्कता बनाए रखें. जोखिम उठाने से बचें. निवेश और व्यापारिक वृद्धि के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें. स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें. विरोधी सक्रिय रहेंगे. नौकरी को लेकर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. रिश्तों को लेकर सामान्य स्थितियां रहेंगी, लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंता रह सकती है. जोखिम लेने से बचें. भाग्य का साथ 68% है. आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
मकर का दैनिक राशिफल
आज नक्षत्र स्वामी का गोचर पंचम भाव से हो रहा है. वहीं चंद्रमा कर्म भाव में विराजमान हैं. आज उच्च मनोबल के साथ कार्य करें. अनुभवी लोगों की सलाह कारगर सिद्ध होगी. नौकरी में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे. आधिकारिक वर्ग का सहयोग भी मिलता दिख रहा है. व्यापारी वर्ग के लिए भी दिन अनुकूल है. लाभ और आर्थिक उन्नति बनी रहेगी. पार्टनरशिप से लाभ की स्थितियां बनेंगी, वहीं दांपत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव मिल सकते हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. भाग्य का साथ 60% है. आज भगवान कृष्ण का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
कुंभ का दैनिक राशिफल
आज नक्षत्र स्वामी का गोचर पंचम भाव से हो रहा है. चंद्रमा लाभ भाव में विराजमान रहेंगे. अतः आपके प्रयासों को सार्थकता मिलेगी. नए अवसर प्राप्त होंगे. आगे बढ़ने के लिए दिन अनुकूल है. परिवर्तन भी आज कर सकते हैं. व्यापारिक विस्तार के लिए दिन शुभ है. दूरगामी सुखद परिणाम प्राप्त करने के लिए आज किए गए प्रयास सफल रहेंगे. नए संबंध बनेंगे. वाणी का संयमित प्रयोग करें. आज छोटे-छोटे निवेश करना लाभदायक रहेगा. विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. भाग्य का साथ 64% है. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
मीन का दैनिक राशिफल
मीन राशि वालों के लिए आज मेहनत भरा दिन रहेगा, लेकिन निश्चित तौर पर आज आप सफल होंगे. नए अवसर प्राप्त होंगे. यात्राओं के योग भी बनते दिख रहे हैं. नक्षत्र स्वामी पराक्रम भाव में विराजमान हैं, इसलिए आज प्रयासरत रहें. अपने मुश्किल से मुश्किल कार्यों को भी आज आप सहजता से पूरा कर पाएंगे. थोड़ा मानसिक तनाव रह सकता है, खासकर कार्यक्षेत्र में आपसी संबंधों को लेकर. पारिवारिक रिश्तों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. व्यापारिक वर्ग के लिए दिन अनुकूल रहेगा. थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन लाभ की स्थितियां बनी रहेंगी. भाग्य का साथ 51% है. आज भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.


