कर्क राशिफल: सिंगल लोगों के लिए आज गोल्डन चांस, कह दें अपने दिल की बात!
Last Updated:
Kark Rashifal: कर्क राशि वालों के जीवन में आज कुछ खास होने वाला है. आज चित्रा नक्षत्र और परिधि योग का प्रभाव इन राशि के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. हालांकि आज दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक राहुकाल रहेगा, इसलिए इस समय किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचें.
कर्क राशि, 24 जून 2026: कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिनांक 24 जून 2026, बुधवार का दिन कई शुभ संकेत लेकर आया है. आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का प्रभाव रहने वाला है. साथ ही आज चित्रा नक्षत्र और परिधि योग का प्रभाव आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. हालांकि आज दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक राहुकाल रहेगा, इसलिए इस समय किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचें.
उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यह यात्रा नौकरी, व्यवसाय या पारिवारिक कारणों से हो सकती है और भविष्य में लाभदायक साबित होगी. इसके साथ ही किसी पुराने मित्र, रिश्तेदार या परिचित से अचानक मुलाकात होने के योग बन रहे हैं, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी और संबंधों में नई मजबूती आएगी. हालांकि बदलते मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें.
प्रेम संबंधों में शुभ संकेत
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा. यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो अपने साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. दोनों के बीच चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. विवाहित लोगों के दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. अविवाहित जातकों के लिए भी कोई नया रिश्ता या शुभ प्रस्ताव मिलने की संभावना बन सकती है.
नौकरी और व्यवसाय
कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत हैं. वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य की सराहना कर सकते हैं. यदि आप किसी इंटरव्यू या नई नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो दिन अनुकूल रहेगा. व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा है. पुराने ग्राहकों से लाभ मिल सकता है और नए व्यापारिक संपर्क भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे. हालांकि किसी भी बड़े निवेश या महत्वपूर्ण निर्णय को राहुकाल के बाद ही लेना बेहतर रहेगा.
छात्रों के लिए दिन
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मेहनत और एकाग्रता का है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना चाहिए. यदि किसी नए कोर्स या प्रशिक्षण में प्रवेश लेने की योजना बना रहे हैं तो सही जानकारी जुटाकर आगे बढ़ें. शिक्षकों का मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक रहेगा.
महिलाओं के लिए दिन
कर्क राशि की महिला जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा. गृहिणियां परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगी और घर में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती हैं. नौकरी या व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग मिलेगा. आज स्वयं के स्वास्थ्य और खान-पान का विशेष ध्यान रखें तथा अनावश्यक तनाव से दूर रहें.
कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज का दिशा शूल उत्तर दिशा है. कर्क राशि के जातकों को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हरा
उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज भगवान श्री गणेश की पूजा आराधना करना शुभ रहेगा. आज गणेश जी का षोडशोपचार जप करें और ‘ॐ गं गणपतय नमः’ का 108 बार जाप करना शुभ रहेगा.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


