वृश्चिक राशि वालों को आज मिलेगी उम्मीद से अच्छी खबर, काम में ना करें जल्दबाजी, जानें उपाय
Last Updated:
Aaj ka Vrishchik Rashifal 22 june 2026: स्वास्थ्य के मामले में आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है क्योंकि थकान और जोड़ों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है. इससे बचने के लिए आप हल्का व्यायाम करें और ताजे फल-सब्जियां खाएं. आज आपका शुभ अंक 9 और शुभ रंग गहरा लाल और काला है. आज शाम को एक नींबू में 4 लौंग गाड़कर 11 बार…
सीतामढ़ी: वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए आज यानी 22 जून 2026 का दिन बहुत ही शानदार और नई उम्मीदें लेकर आया है. आज आपके अंदर एक अलग ही समझ और हिम्मत देखने को मिलेगी. इसी दृढ़ संकल्प के दम पर आप अपनी जिंदगी की कई पुरानी और पेचीदा उलझनों को हमेशा के लिए खत्म कर देंगे. सितारों के प्रभाव से आज अचानक आपके सामने तरक्की का कोई ऐसा बड़ा मौका या अच्छी खबर आ सकती है जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी.
मशहूर ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार आज आपके कार्यक्षेत्र और करियर में आपकी पुरानी मेहनत रंग लाने वाली है. आपकी बनाई हुई रणनीतियों की ऑफिस में अधिकारी जमकर तारीफ करेंगे. इसके साथ ही आपको कोई नया बड़ा प्रोजेक्ट या नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है जो आपके भविष्य को चमका देगी. जो लोग व्यापार या बिजनेस कर रहे हैं उन्हें अपने पुराने ग्राहकों या पुराने संपर्कों से बड़ा आर्थिक फायदा होने की पूरी संभावना है. बस ध्यान रखें कि किसी भी नई योजना को जल्दबाजी में शुरू न करें बल्कि बहुत ही सावधानी और सोच-विचार के साथ आगे कदम बढ़ाएं.
आर्थिक स्थिति के लिहाज से आज का दिन काफी सामान्य और स्थिर रहने वाला है. आपके पास धन का प्रवाह अच्छा रहेगा लेकिन आपको बेवजह के फालतू खर्चों पर लगाम लगानी होगी. परिवार में सुख और शांति का माहौल बना रहेगा और घर के किसी सदस्य की सलाह आपके बहुत काम आएगी. जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे तथा उनके साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा.
स्वास्थ्य के मामले में आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है क्योंकि थकान और जोड़ों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है. इससे बचने के लिए आप हल्का व्यायाम करें और ताजे फल-सब्जियां खाएं. आज आपका शुभ अंक 9 और शुभ रंग गहरा लाल और काला है. आज शाम को एक नींबू में 4 लौंग गाड़कर 11 बार ॐ कालीकायै नमः मंत्र का जाप करें और फिर उस नींबू को घर के बाहर दक्षिण दिशा में फेंक दें जिससे सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


