क्या आपके घर में भी रहता है तनाव? बस 1 कटोरी सेंधा नमक दूर कर देगा हर दोष, जानें सही तरीका

क्या आपके घर में भी रहता है तनाव? बस 1 कटोरी सेंधा नमक दूर कर देगा हर दोष, जानें सही तरीका

Last Updated:

Rock Salt Vastu Tips For Home: क्या आपके घर में भी हर वक्त तनाव, बेचैनी या नकारात्मकता छाई रहती है? अगर हां, तो हो सकता है आपके आसपास किसी तरह का दोष या ऊर्जा असंतुलन हो. ऐसे में बस 1 कटोरी सेंधा नमक आपकी मदद कर सकता है. माना जाता है कि सेंधा नमक बुरी ऊर्जा को सोखकर घर का माहौल हल्का और सकारात्मक बनाने में सहायक होता है, बस इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है…

Rock Salt Vastu Tips For Home: सनातन धर्म और वास्तु शास्त्र में सेंधा नमक को बेहद पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा का वाहक माना गया है. मान्यता है कि सेंधा नमक केवल भोजन का स्वाद बढ़ाने के काम नहीं आता बल्कि घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का भी एक प्रभावी माध्यम बताया गया है. इसी वजह से कई लोग अपने घर के विभिन्न कोनों में सेंधा नमक से भरे कटोरे रखते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह उपाय घर में सुख-शांति, समृद्धि और मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक माना जाता है…

राहु-केतु के अशुभ प्रभाव को कम करने का उपाय – ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को छाया ग्रह कहा गया है. जब किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु या केतु अशुभ स्थिति में होते हैं तो मानसिक तनाव, भ्रम, अनावश्यक भय, पारिवारिक कलह और कार्यों में बाधाएं बढ़ सकती हैं. ऐसी स्थिति में वास्तु विशेषज्ञ घर के कुछ स्थानों पर सेंधा नमक के कटोरे रखने की सलाह देते हैं. मान्यता है कि नमक नकारात्मक कंपन और अशुभ ऊर्जा को अपने भीतर समाहित कर वातावरण को शुद्ध करता है, जिससे राहु-केतु से जुड़ी परेशानियों में कमी आने लगती है.

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सहायक – धार्मिक दृष्टि से सेंधा नमक को शुद्धिकरण का प्रतीक माना जाता है. घर के कोनों, बाथरूम या ऐसे स्थान जहां भारीपन महसूस होता हो, वहां नमक का कटोरा रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है. माना जाता है कि इससे घर का वातावरण अधिक शांत और सकारात्मक बनता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

परिवार में बढ़ती है सुख-शांति – वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का वातावरण अगर संतुलित और सकारात्मक हो तो परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहता है. सेंधा नमक के कटोरे रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है, जिससे आपसी मतभेद कम होते हैं और रिश्तों में मधुरता आती है.

आर्थिक बाधाओं को दूर करने की मान्यता – कई धार्मिक मान्यताओं में सेंधा नमक को धन और समृद्धि से भी जोड़ा गया है. कहा जाता है कि अगर घर में लगातार आर्थिक परेशानियां बनी रहती हों तो कांच के बर्तन में सेंधा नमक भरकर उत्तर-पश्चिम दिशा में रखने से लाभ मिल सकता है. हालांकि इसे आस्था और पारंपरिक मान्यता के रूप में ही देखा जाता है.

नियमित रूप से बदलें नमक – वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार कटोरे में रखा नमक समय-समय पर बदलते रहना चाहिएय माना जाता है कि नमक वातावरण की नकारात्मकता को अपने भीतर समाहित कर लेता है, इसलिए पुराने नमक को बहते पानी में प्रवाहित कर नया नमक रखना शुभ माना जाता है.

कहां रखें सेंधा नमक का कटोरा? – वास्तु शास्त्र में सेंधा नमक अक्सर उन जगहों पर रखने की सलाह दी जाती है जहां संरचनात्मक परिवर्तन संभव नहीं होते. उदाहरण के लिए, भारीपन महसूस करने वाले कमरों में, अव्यवस्था से भरे कोनों में या असंतुलन से प्रभावित स्थानों में, नमक के कटोरे सहायक उपाय के रूप में उपयोग किए जाते हैं.

Source link

You May Have Missed