मिथुन राशि वालों के आज अधूरे काम होंगे पूरे! रिश्तों में बरतनी होगी सावधानी

मिथुन राशि वालों के आज अधूरे काम होंगे पूरे! रिश्तों में बरतनी होगी सावधानी

Last Updated:

Mithun Rashifal: लव लाइफ और आपसी रिश्तों के मामले में मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन थोड़ा संभलकर चलने की जरूरी होगी. ग्रहों के प्रभाव के कारण आज किसी बात को लेकर जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ आपकी अनबन या बहस हो सकती है. 

देहरादून: आज 19 जून यानी शुक्रवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला और महत्वपूर्ण परिणाम लेकर आया है. ज्योतिष शास्त्र के के मुताबिक, शुक्रवार का यह दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है, जिससे इस दिन कई तरह के शुभ और विशेष संयोग बन रहे हैं.

वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार, 19 जून को पंचमी तिथि है और इसके साथ ही आश्लेषा नक्षत्र का विशेष संयोग हो रहा है. ग्रह-नक्षत्रों की यह स्थिति मिथुन राशि के जातकों को अपने जीवन के कई मोर्चों पर आगे बढ़ने और रुके हुए कार्यों को गति देने का एक बेहतरीन अवसर देगा.

व्यापार से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने का मौका
देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि अगर मिथुन जातक पिछले कुछ वक्त से अपने करियर और बिजनेस में किसी बड़ी योजना या अधूरे काम को लेकर परेशान थे, तो आज का दिन उन्हें सफलतापूर्वक पूरा करने का संकेत दे रहा है. उन्होंने कहा कि कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता और निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा.

वहीं, व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी यह समय अपनी रणनीतियों को दोबारा परखने और आगे बढ़ाने का है. नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है, जिससे लंबित फाइलों और प्रोजेक्ट्स को निपटाने में आसानी होगी. आर्थिक दृष्टिकोण से मां लक्ष्मी का दिन होने के कारण धन लाभ के मार्ग भी खुल सकते हैं.

मिथुन जातकों की रिलेशनशिप दाव पर
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि लव लाइफ और आपसी रिश्तों के मामले में मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है. ग्रहों के प्रभाव के कारण आज किसी बात को लेकर जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ आपकी अनबन या बहस हो सकती है. यह छोटी सी बहस आपके रिश्ते में थोड़ी दूरी पैदा कर सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और बातों को संभालकर आगे बढ़ाना ही समझदारी होगी. दूसरी ओर जो जातक अभी सिंगल हैं, वे अपने क्रश को किसी और के साथ देखकर मन में थोड़ी जलन और बेचैनी महसूस कर सकते हैं. ऐसे में खुद को शांत रखना और भावनाओं में न बहना ही बेहतर रहेगा.

मिथुन जातकों को स्वास्थ्य का भी रखना होगा विशेष ध्यान
ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि स्वास्थ्य के लिहाज से आने वाला दिन आपसे विशेष देखभाल और सजगता की मांग कर रहा है. उन्होंने कहा कि मौसमी बीमारियों और शारीरिक समस्याओं से बचे रहने के लिए मिथुन राशि के जातकों को खान-पान में कुछ खास परहेज करने होंगे. इस दिन आपको दही, चावल और मट्ठा के सेवन से पूरी तरह दूरी बनानी होगी, ताकि आपका स्वास्थ्य प्रभावित न हो. सेहत के प्रति की गई ज़रा सी भी लापरवाही आपके दैनिक कार्यों में रुकावट डाल सकती है, इसलिए अपने खान-पान को संतुलित रखें और पर्याप्त आराम करें.

उन्होंने कहा कि आज आप इस समय जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में समस्याओं, मानसिक तनाव या बाधाओं से घिरे हुए हैं तो ज्योतिषीय उपायों के जरिए इनसे मुक्ति पाई जा सकती है. ज्योतिषाचार्य ने कहा कि मिथुन राशि के जातक अगर इस समय किसी भी रूप में ‘बकरी’ का दान करते हैं, तो उन्हें विशेष लाभ प्राप्त होगा. यह अचूक उपाय आपको अज्ञात श्राप, कुंडली के दोषों और जीवन में आ रही नकारात्मकताओं से मुक्ति दिला सकता है. इस उपाय को करने से आपके बिगड़े काम बनने लगेंगे और घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास होगा.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed