धनु वाले आज प्यार में पार्टनर की बात से दुखी होगा मन, पर यहां मिलेगी सफलता
Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 19 june 2026: रोजगार और आर्थिक दृष्टिकोण से धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन जितना अच्छा रहने वाला है प्यार और परिवार के मामले में उनका दिन उतना अच्छा नहीं रहेगा.
जमुई: आज 19 जून 2026 के दिन चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं. आज के दिन चंद्रमा के इस गोचर का असर विभिन्न राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. आज सभी राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ने वाला है. इतना ही नहीं आज तीसरे दिन लगातार सूर्यदेव और बुद्ध मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. जबकि मंगल मेष राशि में, शुक्र देव और बृहस्पति कर्क राशि में विराजमान रहेंगे. इन सभी ज्योतिषीय स्थिति का असर धनु राशि के जातकों पर भी पड़ने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन चंद्रमा धनु राशि से नवम भाव में रहेंगे, जिस कारण आज आर्थिक मामलों में उन्हें बड़ा फायदा हो सकता है. आज धनु राशि के जातकों को अपने भविष्य को लेकर योजना बनाने का अवसर मिलेगा, साथ ही उसमें उन्हें आज सफलता भी मिलने वाली है.
आज हो सकता है खर्च लेकिन होगा फायदेमंद
ज्योतिषाचार्य बताते हैं की धनु राशि के जातकों को आज किसी जरूरी चीज पर पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. लेकिन यह खर्च भविष्य में उनके लिए बड़ा ही फायदेमंद साबित होगा. उन्होंने बताया कि आज आप कोई ऐसी ही नई चीज सीख पाएंगे जिससे आपके रास्ते में आने वाली रुकावटें समाप्त हो जाएंगी. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है. आज आप किसी भी जिम्मेदारी को बड़े ही आसानी के साथ निभा सकेंगे. आप जहां काम करते हैं, वहां आप किसी भी तरह का काम कर पाने में सक्षम होंगे, जिससे आज आपकी व्यस्तता भी बढ़ने वाली है. अगर आप विद्यार्थी हैं और पढ़ाई लिखाई करते हैं तब आज के दिन आप और अधिक मेहनत कर सकेंगे.
प्यार में आज दुखी हो सकता है मन
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि रोजगार और आर्थिक दृष्टिकोण से धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन जितना अच्छा रहने वाला है प्यार और परिवार के मामले में उनका दिन उतना अच्छा नहीं रहेगा. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों का अपने पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है तथा उनके किसी बात से आपका मन आज दुखी भी हो सकता है. हालांकि परिवार में लंबे समय से आ रही किसी परेशानी से आज राहत मिलेगी, जिससे आपके मन को आज सुकून मिल सकता है धनु राशि के जातकों को आज अपने सेहत को लेकर भी थोड़ा फिक्रमंद होने की जरूरत है. आज के दिन आपको संतान संबंधी कोई खुशखबरी मिल सकती है. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ रंग लाल और शुभ अंक पांच रहने वाला है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें


