दैनिक राशिफल: मिथुन राशि वालों संपत्ति का तनाव रहेगी तो कन्या वाले विवादों से बचें, इन 5 र

दैनिक राशिफल: मिथुन राशि वालों संपत्ति का तनाव रहेगी तो कन्या वाले विवादों से बचें, इन 5 र

मेष राशिफल
आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. सामाजिक स्तर बढ़ेगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी और लोगों से मिलने-जुलने का अवसर प्राप्त होगा. व्यापार में वृद्धि होगी तथा जॉब में लोगों का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आज खर्च पर नियंत्रण जरूरी है. परिवर्तन से बचें और जोखिम न उठाएं. परिवार में लोगों का साथ व सहयोग मिलेगा. संतान की तरफ से कुछ अच्छा समाचार मिलेगा. भाग्य का साथ 59% तक रहेगा. हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

वृषभ राशिफल
आज का दिन उत्तम रहेगा. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. उच्च शिक्षा और नई जॉब से जुड़े प्रयास सफल होंगे. आज आपकी मेहनत को भाग्य का साथ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में तत्परता से अपने कामों को लेकर उत्साहित रहें, निश्चित रूप से आज के दिन का लाभ उठा पाएंगे. जॉब हो या व्यापार, आर्थिक पक्ष की उन्नति और नए प्रयासों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. सफलता मिलेगी. पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है. पारिवारिक रिश्तों को लेकर सहजता रहेगी. आउटिंग का प्रोग्राम भी बन सकता है. भाग्य का साथ 62% तक रहेगा. आज भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

मिथुन राशिफल
आज का दिन आर्थिक उन्नति के लिए प्रयास करने का है. आपकी राशि के लिए आज धन भाव पर पूरा प्रभाव रहेगा. ग्रह-नक्षत्रों का सहयोग प्राप्त होगा, इसलिए शुभ परिणाम के लिए प्रयासरत रहें. निश्चित रूप से सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में सहजता बढ़ेगी. जॉब में अनुकूलता बनी रहेगी. व्यापारिक वर्ग के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा. लाभ और गतिशीलता बनी रहेगी, पर आज पारिवारिक विवाद या पुरानी धन-संपत्ति को लेकर तनाव मिल सकता है. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. रिश्तों को लेकर कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 66% तक रहेगा.

कर्क राशिफल
आज का दिन उत्तम रहेगा. चंद्रमा का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है, जो आज आपके कार्यों को गतिशीलता देगा. आप अपने सोचे हुए काम समय पर पूर्ण कर पाएंगे. आय में वृद्धि या नई जॉब के प्रयास के लिए दिन उत्तम है. व्यापारिक वर्ग को भी आज अनुकूलता मिलेगी. व्यापारिक विस्तार के लिए प्रयास करें. लेन-देन और लाभ की स्थितियां बनेंगी. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, पर आज विरोधियों या गलत संगति के कारण निर्णय गलत भी हो सकते हैं. आज के दिन को उत्तम बनाने के लिए मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 68% तक रहेगा.

सिंह राशिफल
आज धार्मिक अनुष्ठानों से जुड़ें और सामाजिक सहभागिता को बढ़ाएं. मान-सम्मान की दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा. विरोधी आज कमजोर रहेंगे तथा व्यापारिक विस्तार के योग बन रहे हैं. जॉब में स्थिति सामान्य रहेगी. कार्य को सफल करने और स्वयं को सिद्ध करने के लिए अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं. छोटे निवेश कर सकते हैं. सांस और हड्डियों से जुड़ी समस्या कुछ परेशान कर सकती है. वहीं रिश्तों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. भाग्य का साथ 56% तक साथ देगा.

कन्या राशिफल
कन्या राशि के लिए दिन शुभ रहेगा. कामों में सफलता मिलेगी. नए अवसर और लाभ की स्थितियां बनती दिखाई दे रही हैं. विशेष रूप से धन लाभ के प्रयास सफल रहेंगे. जॉब के लिए स्थितियां कुछ विशेष अनुकूल नहीं रहेंगी. वहीं व्यापारिक वर्ग को आज सजग रहने की आवश्यकता है. विवादों से बचें. लेन-देन और नए निवेश में धोखा उठाना पड़ सकता है. रिश्तों के लिए अनुकूलता रहेगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. भाग्य का साथ 69% तक साथ देगा. आज मां लक्ष्मी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

तुला राशिफल
आज सबका सहयोग प्राप्त होगा. बाहरी आय के स्रोत खुलेंगे. व्यापारिक वाद-विवाद से बचें. व्यापार की अपेक्षा जॉब में आज का दिन अधिक अनुकूल रहेगा. अपनी क्षमताओं के आधार पर जिम्मेदारियां लें. नए प्रयास और नए अनुबंधों के लिए दिन अनुकूल है. पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. वहीं पारिवारिक रिश्तों में निकटता आएगी. भाग्य का साथ 70% तक साथ देगा. गुरुवार का व्रत करें और भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं.

वृश्चिक राशिफल
आज अपने मनोबल से अपने सारे कार्य बना पाएंगे. विस्तार और वृद्धि का दिन रहेगा. व्यापार में अचानक परिवर्तन से बचें. यथास्थिति में विस्तार और लाभ की स्थितियों को बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास अधिक सफल रहेंगे. जॉब के लिए समय अनुकूल है. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा तथा नई संभावनाओं का उदय होगा. पुराने विवाद शांत होंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन अनुकूल है, बस आंखों की समस्या परेशान कर सकती है. पारिवारिक रिश्तों के लिए सहजता रहेगी. भाग्य का साथ 72% तक रहेगा. आज भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

धनु राशिफल
आज नई संभावनाओं का अचानक उदय होगा. रुके हुए कामों में गति आएगी. कोई सुखद समाचार मिल सकता है, पर बेवजह के वर्चस्व को लेकर तनाव भी मिल सकता है. विरोधियों के कारण कामों में अड़चन आती दिखाई दे रही है, इसलिए जोखिम न उठाएं और कोई नया बड़ा निर्णय आज न लें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. पारिवारिक रिश्तों में स्थितियां बेहतर होती दिखाई देंगी. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 55% तक रहेगा.

मकर राशिफल
आज का दिन गतिशील रहेगा. तेजी से निर्णय लेने की प्रवृत्ति बढ़ेगी. सोच-समझकर कार्यों की शुरुआत करें, सफलता मिलेगी. व्यापारिक दृष्टि से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. आज निवेश भी कर सकते हैं. जो लोग जॉब में हैं, उन्हें अपनी बात कहने में सहजता रखनी होगी. अवसर मिलेंगे, पर आपकी कोई छोटी गलती भी बड़ा स्वरूप ले सकती है, इसलिए सजग रहें. परिवार के मान-सम्मान का ध्यान रखें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. भाग्य का साथ 60% से ऊपर रहेगा. आज भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

कुंभ राशिफल
आज का दिन बेहतर रहेगा और रुके हुए कार्यों में गति आएगी. आर्थिक पक्ष को लेकर आज कुछ अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं. लेन-देन और निवेश में सजगता रखने की आवश्यकता है. कोई पुराना अटका हुआ धन आज प्राप्त हो सकता है. जॉब में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. उन्नति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे. साझेदारी के कार्य में सतर्क रहें. नई जॉब के लिए प्रयास सफल रहेंगे. भागदौड़ और व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. रिश्तों के लिए अनुकूलता मिलेगी. आज भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 58% तक रहेगा.

मीन राशिफल
आज कार्यों को लेकर उत्साहित रहेंगे. नई योजनाओं पर आगे बढ़ने का दिन है. लोगों से संपर्क भी बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में अपनी सृजनात्मक प्रवृत्ति के चलते आप किसी नए प्रोजेक्ट से भी जुड़ सकते हैं. आर्थिक लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे. नए आय के स्रोत खुलेंगे. शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. व्यापार में नए अनुबंध स्थापित कर सकते हैं. दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ 68% तक रहेगा. आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

Source link

You May Have Missed