मिथुन राशि की चमकेगी नौकरी और किस्मत, पार्टनर से मिलेगा भरपूर प्यार
Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 18 June 2026: आज 18 जून को मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु पुष्य नक्षत्र, हंस और गजकेसरी योग का महासंयोग बन रहा है. ज्योतिषाचार्य संजय के अनुसार, इस शुभ अवधि में नए व्यापार की शुरुआत, सोने और प्रॉपर्टी में निवेश करने से बड़ा मुनाफा होगा. साथ ही, नौकरी में तरक्की और लव लाइफ में मधुरता आएगी, लेकिन अचानक आने वाले संकट से बचने के लिए जातकों को आज देवगुरु बृहस्पति का व्रत और पूजा-अर्चना अवश्य करनी चाहिए.
Gemini Horoscope Aaj Ka Mithun Rashifal 18 June 2026, मिथुन राशिफल 18 जून: आज 18 जून यानी गुरुवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत अद्वितीय और कल्याणकारी सिद्ध होने जा रहा है. आज के दिन 27 नक्षत्रों के राजा ‘पुष्य नक्षत्र’ का प्रभाव रहेगा, और सबसे उत्तम संयोग यह है कि देवगुरु बृहस्पति पुष्य नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश कर रहे हैं. गुरु अपनी उच्च राशि में विराजमान होकर ‘हंस पंचमहापुरुष राजयोग’ का निर्माण कर रहे हैं. इसके साथ ही कर्क राशि में गुरु और चंद्रमा की युति से ‘गजकेसरी योग’ बन रहा है, जबकि लक्ष्मी नारायण योग, रूचक राजयोग और गौरी योग भी पूरी तरह प्रभावी रहेंगे. ग्रहों की यह दुर्लभ स्थिति मिथुन जातकों के जीवन में समृद्धि के नए द्वार खोलने वाली है.
सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करने का समय
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस समय इस महासंयोग में मिथुन राशि के जातक जो भी नया कार्य शुरू करेंगे, उसमें उन्हें निश्चित रूप से सिद्धि यानी सफलता प्राप्त होगी. अगर आप लंबे समय से किसी नए व्यापार या स्टार्टअप की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उसकी शुरुआत के लिए सबसे उत्तम है. इस शुभ अवधि में शुरू किया गया काम न केवल सुचारू रूप से चलेगा, बल्कि भविष्य में आपको समाज में मान-सम्मान और एक नई पहचान भी दिलाएगा.
सोने-कांस्य, चांदी और प्रॉपर्टी में निवेश से मिलेगा बड़ा मुनाफा
देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि पुष्य नक्षत्र के इस अत्यंत शुभ और दुर्लभ प्रभाव के कारण मिथुन जातकों के लिए निवेश करना बेहद फायदेमंद रहेगा. आज के दिन भूमि, भवन या किसी भी तरह की प्रॉपर्टी की खरीदारी करना आपके सुरक्षित भविष्य की नींव रखेगा. इसके अलावा, अगर आप सोने-चांदी के आभूषणों या कीमती धातुओं में दीर्घकालिक निवेश करते हैं, तो आने वाले समय में आपको उम्मीद से कहीं अधिक बड़ा मुनाफा देखने को मिल सकता है.
मिथुन जातकों का घर बनाने का सपना होगा साकार
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि अगर मिथुन राशि के जातक काफी समय से अपने सपनों का आशियाना बनाने का प्रयास कर रहे हैं या किसी निर्माण कार्य में बाधाओं का सामना कर रहे थे, तो आज का दिन उनके लिए भाग्यशाली रहेगा. उन्होंने कहा कि आज मकान का निर्माण कार्य शुरू करने या उसे आगे बढ़ाने में आपको अप्रत्याशित सफलता मिलेगी. पुष्य नक्षत्र के राजा होने के कारण इस दौरान किए गए सभी निर्माण कार्य स्थिरता और परिवार में खुशहाली लेकर आते हैं.
अचानक आने वाले संकट से बचाव और गुरु कृपा
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि जहाँ एक ओर आज का दिन बेहद शुभ है, वहीं ज्योतिषाचार्य ने मिथुन जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की भी सलाह दी है. उन्होंने कहा कि आज के दिन आपके जीवन में किसी अचानक संकट या अप्रत्याशित चुनौती आने की आशंका भी बनी हुई है. इस नकारात्मक प्रभाव से बचने और दिन को पूरी तरह अपने पक्ष में करने के लिए आपको आज देवगुरु बृहस्पति के निमित्त व्रत रखना चाहिए और उनकी पूजा-अर्चना करनी चाहिए. यह उपाय आपके सभी संकटों को दूर कर धन, समृद्धि और शांति का आशीर्वाद दिलाएगा.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें


