दूर होंगी गलतफहमियां, नौकरी वालों को नया मौका…कर्क राशि में आज बन रहा गुरु पुष्य योग
नैनीताल. आज 18 जून 2026, गुरुवार का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ और महत्वपूर्ण माना जा रहा है. आज का दिन कई दुर्लभ और प्रभावशाली ज्योतिषीय संयोगों से युक्त है. एक ओर जहां सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है, दूसरी ओर गुरु पुष्य योग का शुभ प्रभाव भी पूरे दिन देखने को मिलेगा. पुष्य नक्षत्र और व्याघ्र योग का संयोग इस दिन को और अधिक फलदायी बना रहा है. धार्मिक दृष्टि से भी आज का दिन विशेष है, क्योंकि प्रद्युम्न चतुर्थी व्रत भी इसी शुभ मुहूर्त में मनाया जाएगा.
नौकरी के लिए कैसा दिन
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सफलता के नए अवसर लेकर आ सकता है. ऑफिस पर आपकी मेहनत और कार्यक्षमता की सराहना होगी. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं, जिससे पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत बन रहे हैं. जो लोग लंबे समय से नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें कोई अच्छा प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है. सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी दिन शुभ माना जा रहा है. गुरु पुष्य योग का प्रभाव करियर में स्थिरता और प्रगति प्रदान कर सकता है.
कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति
कर्क राशि के व्यापारिक वर्ग के लिए आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है. नए निवेश, नई योजनाओं और साझेदारी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है. लंबे समय से रुके हुए आर्थिक कार्य पूरे हो सकते हैं. व्यापार विस्तार की योजना बना रहे लोगों को सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. सर्वार्थ सिद्धि योग के प्रभाव से धन लाभ के नए स्रोत बनने के योग हैं. हालांकि किसी भी बड़े आर्थिक निर्णय को राहुकाल के समय लेने से बचना उचित रहेगा.
इनका मिलेगा सहयोग
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए लव लाइफ में आज सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. प्रेम संबंधों में चली आ रही गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. जो लोग अपने रिश्ते को परिवार की स्वीकृति दिलाने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है. विवाहित जातकों के लिए भी दिन सुखद रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग और भावनात्मक समर्थन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. शाम के समय साथ में समय बिताने का अवसर मिल सकता है.
विद्यार्थियों के लिए कैसा दिन
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन विशेष उपलब्धियां लेकर आ सकता है. शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता के संकेत मिल रहे हैं. कुछ विद्यार्थियों को किसी उपलब्धि, परीक्षा परिणाम या शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किए जाने की संभावना भी है. गुरु पुष्य योग ज्ञान और बुद्धि का कारक माना जाता है, इसलिए अध्ययन और शोध से जुड़े कार्यों में विशेष सफलता मिल सकती है.
आज का दिशा शूल
आज का दिशा शूल दक्षिण दिशा है, कर्क राशि के जातकों को आज दक्षिण दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला
उपाय : पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज प्रद्युम्य चतुर्थी व्रत है, इसलिए भगवान श्री गणेश का षोडशोपचार व्रत करना शुभ रहेगा.


