गुरु का शनि के नक्षत्र में सबसे बड़ा गोचर, धनु समेत 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, हर
गुरु का शनि के नक्षत्र में सबसे बड़ा गोचर, धनु समेत 5 राशियों को होगा जमकर लाभ
Last Updated:
Guru Nakshatra Gochar 2026: गुरु ग्रह पुष्य नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं, जो ज्योतिषीय दृष्टि के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. गुरु के शनि के नक्षत्र में गोचर करने से कई राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होने वाला है. गुरु ग्रह के प्रभाव से इन राशियों की पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रहीं समस्याएं दूर होंगी और हर कार्य में शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी. आइए जानते हैं गुरु के नक्षत्र गोचर से किन किन राशियों को लाभ होने वाला है…
Guru Nakshatra Gochar 2026 Rashifal: गुरु ग्रह 18 जून यानी गुरुवार को पुष्य नक्षत्र के पहले चरण में गोचर करने जा रहे हैं और इस नक्षत्र के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं. गुरु पुष्य नक्षत्र में रात 9 बजे प्रवेश करेंगे और 18 अगस्त तक इस नक्षत्र में रहेंगे, इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे. फिलहाल गुरु कर्क राशि में शुक्र ग्रह के साथ विराजमान हैं और अब शनि के नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को शुभ ग्रह का दर्जा प्राप्त है और जब अपनी चाल बदलते हैं, तब इसका प्रभाव देश दुनिया समेत मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गुरु के नक्षत्र गोचर से किन किन राशियों को फायदा होने वाला है…
गुरु के नक्षत्र गोचर का मेष राशि पर प्रभाव
गुरु के नक्षत्र गोचर का लाभ मेष राशि वालों को मिलने वाला है. गुरु के शुभ प्रभाव से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और धर्म-कर्म के कार्यों में आपका मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति भी मिलेगी. अगर आप काफी समय से मकान व फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो गुरु ग्रह के शुभ प्रभाव से इस दिशा में बातचीत आगे बढ़ेगी. इस अवधि में नौकरी पेशा जातकों के काम की ऑफिस में सराहना होगी और अधिकारियों के साथ संबंध भी अच्छे रहें. संकेत मिल रहे हैं कि लंबे समय से लंबित सरकारी कार्य पूरे होंगे और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग भी मिलेंगे. परिवार में अगर कोई परेशानी चल रही है तो वह इस अवधि में दूर हो जाएगी.
गुरु के नक्षत्र गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव
गुरु का नक्षत्र गोचर सिंह राशि वालों के लिए फलदायक रहने वाला है. इस अवधि में सिंह राशि वालों के हर कार्य भाग्य का साथ मिलने से पूरे होते जाएंगे और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. गुरु ग्रह के शुभ प्रभाव से चीजों को लेकर आपकी समझ बढ़ेगी और जरूरी निर्णय आसानी से ले पानी की स्थिति में होंगे. सामाजिव व धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा, जिससे परिवार के लोग काफी प्रसन्न नजर आएंगे. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्चे होंगे और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं.
गुरु के नक्षत्र गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव
गुरु का नक्षत्र गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है. गुरु के गोचर से वृश्चिक राशि वालों को पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना बन रही है और अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं. इस राशि के जो जातक काफी समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उनको इस अवधि में शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. पुष्य नक्षत्र में गुरु का गोचर बाधाओं को दूर करने की शक्ति को बढ़ाएगा और जीवन में चल रही कई परेशानियों से आपको राहत भी मिलेगी. साथ ही अदालती मामलों में भी सफलता की संभावना बन रही है.
गुरु के नक्षत्र गोचर का धनु राशि पर प्रभाव
गुरु का नक्षत्र गोचर धनु राशि वालों के लिए कल्याणकारी रहने वाला है. धनु गुरु ग्रह की ही राशि है, ऐसे में धनु राशि वालों को इस अवधि में कई शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं. गुरु के नक्षत्र गोचर से धनु राशि वालों के परिवार में किसी व्यक्ति की सरकारी नौकरी लगने की संभावना बन रही है. साथ ही घर पर कोई धार्मिक कार्य भी हो सकता है, जिसमें किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के आने की संभावना बन रही है. उच्च शिक्षा या सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है। व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी और निवेश पर अच्छे लाभ के संकेत मिल रहे हैं.
गुरु के नक्षत्र गोचर का मीन राशि पर प्रभाव
गुरु का नक्षत्र गोचर मीन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है. मीन राशि वालों को इस अवधि में गुरु ग्रह के शुभ प्रभाव से शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने की संभावना बन रही है. अगर आप किसी विवाद में फंसे हुए हैं तो इस अवधि में राहत मिलेगी. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है और नया वाहन या जमीन खरीद सकते हैं या फिर इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं. उच्च शिक्षा के लिए अगर आप विदेश जाना चाहते हैं तो इस अवधि में आपको शुभ समाचार मिलेगा. साथ ही सोशल मीडिया पर आप अपना अच्छा करियर बना पाने की स्थिति में होंगे.
About the Author

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें


