दिल की बात कहने से न चूकें! आज चंद्रमा की बदली चाल वृषभ राशि वालों के लिए लाएगी खुशखबरी
Last Updated:
Today Vrishabh Rashifal 17 June: ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातक अपने वाणी से सबका मन मोह लेते हैं. ऐसे लोग प्रायः मेहनती होते है और जिस भी काम में वो हाथ लगाते हैं उसे पूरा भी करतें है. इन लोगों को ऐसा काम पंसद होता है जिसमें उन्हें लोकप्रियता मिलें.
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 17 June: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज पुनर्वसु नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा भी राशि परिवर्तन कर रहें है. वहीं सूर्य आज वृषभ राशि में मौजूद है. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातक अपने वाणी से सबका मन मोह लेते हैं. ऐसे लोग प्रायः मेहनती होते है और जिस भी काम में वो हाथ लगाते हैं उसे पूरा भी करतें है. इन लोगों को ऐसा काम पंसद होता है जिसमें उन्हें लोकप्रियता मिलें.
बिजनेस में नुकसान की संभावना
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहें है आज उन्हें अपने व्यवसाय सम्बंधित फैसलों को सोच समझकर लेने की जरूरत है. आज आपको व्यवसाय में थोड़ा नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. बात नौकरी कर रहें लोगों की करें तो आज आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे. आपके काम के दम पर ही आपको ऑफिस में नई पहचान बनेगी. जो लोग स्टूडेंट्स है वो अपना पूरा फोकस पढ़ाई पर जरूर रखें.
चांदी में निवेश का फायदा
वृषभ राशि के जातक जो इनवेस्टमेंट की सोच रहे हैं आज वो चांदी में पैसा इंवेस्ट कर सकते हैं. इससे आपको भविष्य में अच्छा रिटर्न मिलेगा. इसके अलावा आज आप किसी छोटे प्लॉट में भी पैसा इंवेस्ट करेंगे तो इससे आपको फायदा होगा.
प्रपोज करने का बेहतर समय
वृषभ राशि के जातक जो सिंगल है आज उनके पार्टनर की खोज भी पूरी होगी. आज आप जिसे चाहते है उससे अपने दिल की बात भी खुलकर रख सकते हैं. वहीं जो लोग पार्टनर है, आज उनका दिन शानदार होगा. बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज उनका दिन सामान्य होगा.
दूर्वा घास चढ़ाएं
आज आपका शुभ रंग हरा और शुभ अंक 4 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक गणेश जी की पूजा आराधना जरूर करें. आज आप उन्हें दूर्वा घास चढ़ाएंगे तो इससे आपके बिगड़ने वाले काम जरूर बनेंगे.
About the Author
सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें


