करियर में लगेगा चार चांद, प्रेमिका रहेगी रोमांटिक…मिथुन राशि में आज बन रहा ऐसा योग
Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 17 June 2026 : दैनिक राशिफल की मदद से अगले 24 घंटे में हमारे साथ क्या होगा, हम उसका अंदाजा लगा सकते हैं. कई लोग तो अपने दिन की शुरुआत दैनिक राशिफल जान लेने के बाद ही करते हैं. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय लोकल 18 से बताते हैं कि आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आज आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा. आज मिथुन जातक जो भी कार्य अपने हाथ में लेंगे, उसे समय सीमा के भीतर और पूरी निपुणता के साथ पूरा करने में सफल रहेंगे.
देहरादून. आज 17 जून, बुधवार का दिन है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज का दिन मिथुन राशि वाले लोगों के लिए मिलजुला रहने वाला है. आज के दिन चंद्र देव कर्क राशि में रहेंगे. कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं और उनके अपनी ही राशि में रहने से मिथुन जातकों के जीवन पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. यह स्थिति बेहद शुभ है. आप आज के दिन स्वभाव से दयालु और बड़ों की सेवा करने वाले होंगे तो आपको लाभ होगा. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय लोकल 18 से बताते हैं कि आज बुधवार का दिन है, बुध मिथुन राशि के स्वामी है इसलिए भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने से मिथुन जातकों को लाभ होगा. इस समय चंद्रमा, बृहस्पति और शुक्र के साथ मिलकर युति बना रहे हैं. मिथुन राशि में सूर्य, बुध और चंद्रमा का प्रभाव बौद्धिक क्षमता और संवाद में निखार लाएगा. आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के प्रथम भाव से द्वितीय भाव में प्रवेश करेगा.
ग्रहों के गोचर से चमकेगा भाग्य
करियर के लिए कैसा दिन
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज का दिन आपके करियर और व्यवसाय के दृष्टिकोण से बेहद शानदार रहने वाला है. चंद्रमा का गोचर आपकी राशि के प्रथम भाव से द्वितीय भाव में होने जा रहा है जिसके परिणामस्वरूप आपको कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल होंगी और आपकी नेतृत्व क्षमता की हर जगह सराहना की जाएगी. व्यापार जगत से जुड़े लोगों को मुनाफे के बेहतरीन और नए अवसर हाथ लगेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा. आज मिथुन जातक जो भी कार्य अपने हाथ में लेंगे, उसे समय सीमा के भीतर और पूरी निपुणता के साथ पूरा करने में सफल रहेंगे.
बौद्धिक क्षमता में आएगी तीव्रता
आज पुनर्वसु नक्षत्र का निर्माण हो रहा है जिसके स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति हैं. जब बुध की राशि में बृहस्पति के नक्षत्र का संयोग बनता है तो जातक को जीवन जीने की एक नई अद्भुत कला का ज्ञान होता है .मिथुन राशि में सूर्य, बुध और चंद्रमा का संयुक्त प्रभाव आपकी बौद्धिक क्षमता और बातचीत की शैली में गजब का निखार लाएगा. इस शुभ प्रभाव के चलते आपकी बुद्धि में तीव्रता आएगी और आपमें सीखने की क्षमता इतनी बढ़ जाएगी कि जो काम आम लोग 6 महीने में सीखते हैं उसे आप चुटकियों में सीख लेंगे.
अंगारक योग की चुनौती
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि जहां एक तरफ ग्रहों की स्थिति आपको तरक्की दे रही है, दूसरी तरफ आज ‘अंगारक योग’ का निर्माण भी हो रहा है, जिसमें मंगल के ऊपर केतु की पूर्ण दृष्टि पड़ रही है. इस नकारात्मक प्रभाव के कारण मिथुन राशि के जातकों को आज स्वभाव में अचानक आने वाले क्रोध और त्वचा या खान-पान से जुड़ी एलर्जी की समस्या परेशान कर सकती है. हालांकि आज आपकी बुद्धि बहुत तेज काम करेगी, लेकिन इस योग के प्रभाव से बीच-बीच में मतिभ्रम की स्थिति भी बन सकती है. इसलिए आज कोई भी बड़ा फैसला लेते समय पूरी सावधानी बरतें और अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें


