इंटरव्यू के दिन चमकानी है किस्मत, तो कपड़ों के लिए चुनें ये लकी कलर्स लेकिन इन रंगों का भू
Career Astrology Tips: इंटरव्यू के बारे में कहा जाता है कि फर्स्ट इंप्रेशन इज लास्ट इंप्रेशन यानी सामने वाली की नजर में पहली छाप बहुत मायने रखती है. अगर आप इसमें ज्योतिष का सहारा लेते हैं तो यह आपकी स्थिति को मजबूत कर सकता है. ज्योतिष शास्त्र में इंटरव्यू देने जाने से पहले अगर आप कुछ स्पेशल रंग के कपड़ों पर पहनते हैं तो आपकी सफलता के चांसेज बढ़ जाते हैं. ज्योतिष के अनुसार रंग आपके आत्मविश्वास, संवाद, अधिकार और दूसरों की नजर में आपकी छवि पर सूक्ष्म प्रभाव डाल सकते हैं. अलग-अलग ग्रह अलग-अलग रंगों का प्रतिनिधित्व करते हैं. सही रंग आपकी ऊर्जा को आपके कैरियर लक्ष्यों की ओर केंद्रित करने में मदद कर सकता है. आइए ज्योतिष के माध्यम से जानते हैं किस प्रोफाइल के लिए कौन से रंग के कपड़े आपके लिए बेहतर रहेंगे और किन रंगों से बचना चाहिए…
सफेद रंग
सफेद रंग चंद्रमा का है, यह मन की शांति, सच्चाई और भावनाओं के संतुलन का प्रतीक है. इसमें भरोसेमंद और विश्वसनीयता की भावना होती है.
सबसे अच्छा: कॉर्पोरेट, टीचिंग, हेल्थ, एडमिन, कस्टमर-फेसिंग रोल्स के लिए यह रंग बेहतर माना जाता है.
हल्का नीला
हल्का नीला रंग बुध ग्रह का है और यह संवाद, बुद्धिमत्ता और मानसिक उपस्थिति के लिए अच्छा माना जाता है. इससे उम्मीदवार दोस्ताना और सक्षम नजर आते हैं.
सबसे अच्छा: मीडिया, जर्नलिज्म, मार्केटिंग, सेल्स, आईटी, पीआर और कम्युनिकेशन जॉब्स के लिए यह रंग बेहतर माना जाता है.
नेवी ब्लू
नेवी ब्लू आत्मविश्वास और प्रोफेशनलिज्म का बेहतरीन मिश्रण है. यह स्थिरता, अनुशासन और अच्छे नेतृत्व की गुणवत्ता का एहसास देता है.
प्रोफेशन के लिए अच्छा: मैनेजमेंट, बैंकिंग, फाइनेंस, सरकारी और हाई प्रोफाइल जॉब्स.
ग्रे
ग्रे रंग शनि ग्रह का है. शनि अनुशासन, धैर्य और जिम्मेदारी का ग्रह है. यह गंभीरता दिखाता है, लेकिन दबंगई नहीं.
प्रोफेशन के लिए अच्छा: इंजीनियरिंग, लीगल, रिसर्च, ऑडिट और टेक्निकल करियर के लिए यह रंग बेहद उत्तम है.
हल्का हरा
बुध ग्रह हरे रंग का भी स्वामी हैं, जो सीखने, विकास और नए अवसरों का रंग है. यह खासकर तब मददगार है जब आप किसी नए करियर पथ के लिए आवेदन कर रहे हैं.
सबसे अच्छा: क्रिएटिव इंडस्ट्रीज, एजुकेशन और टेक्नोलॉजी, स्टार्ट-अप के लिए आपको इस रंग का इस्तेमाल करना चाहिए.
बेज या क्रीम
ये न्यूट्रल रंग स्टाइलिश और एकजुट लुक देते हैं, बिना ज्यादा दिखावे के.
सबसे अच्छा: हॉस्पिटैलिटी, काउंसलिंग, ह्यूमन रिसोर्सेज और सर्विस जॉब्स के लिए आप इस रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं.
इंटरव्यू के दौरान किन रंगों से बचें
- चमकीला लाल: आक्रामक या दबंग लग सकता है.
- नीऑन शेड्स: ध्यान भटकाने वाले, गैर-प्रोफेशनल.
- सिर्फ काला: काला रंग क्लासी है, लेकिन इंटरव्यू में ज्यादा काला ठंडा या डरावना लग सकता है.
- भड़कीले प्रिंट्स: ये आपकी स्किल्स और पर्सनैलिटी से ध्यान हटा सकते हैं.
ज्योतिष के अनुसार दिन के हिसाब से रंग चुनना
- सोमवार: सफेद, क्रीम, सिल्वर
- मंगलवार: अर्थ टोन (मरून ज्यादा ना पहनें)
- बुधवार: मिंट, पेस्टल, हल्का हरा
- गुरुवार: सरसों पीला, गोल्ड, टैन, आइवरी, सफेद, हल्का गुलाबी, ग्रे, चारकोल, नेवी
- शुक्रवार: सफेद, गुलाबी, हल्के रंग (जैसे लैवेंडर)
- शनिवार: काला या नीला रंग
- रविवार: गोल्ड टच, हल्का ऑरेंज, बेज


