वृषभ में होगा मंगल गोचर, 4 राशिवालों के आएंगे अच्छे दिन, धन लाभ, करियर ग्रोथ का मौका!

वृषभ में होगा मंगल गोचर, 4 राशिवालों के आएंगे अच्छे दिन, धन लाभ, करियर ग्रोथ का मौका!

Mangal Gochar In Vrishabh 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर 21 जून को 12:07 ए एम पर होने वाला है. मंगल शुक्र की राशि वृषभ में 2 अगस्त को रात 10 बजकर 59 मिनट तक रहेगा, उसके बाद वह मिथुन में गोचर करेगा. वृषभ में मंगल का गोचर सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालेगा, लेकिन उनमें से 3 राशिवालों को विशेष लाभ देगा. उन लोगों के साहस और पराक्रम में बढ़ोत्तरी होगी, वहीं धन लाभ के साथ करियर में ग्रोथ देखने को मिलेगा.

वृषभ में मंगल गोचर का राशियों पर शुभ प्रभाव

मेष: शुक्र के घर में मंगल के आने से लाभ की स्थितियां बनेंगी. मंगल गोचर से मेष वालों के लिए अचानक धन लाभ के योग बनेंगे. पुराने निवेश से लाभ हो सकता है या फिर अटके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं. 21 जून से 2 अगस्त के बीच आप अपनी इनकम बढ़ाने के लिए कुछ नए काम कर सकते हैं, आप आय के नए स्रोत बनाने पर ध्यान देंगे, जो आगे चलकर वित्तीय स्थिति को और मजबूत करेगा.

आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, वहीं मनोबल मजबूत होगा. बिजनेस करने वाले पैसे कमाने में सफल होंगे. काम को बढ़ाने पर फोकस करेंगे या कोई डील हाथ लग सकती है.

सिंह: वृषभ में मंगल का गोचर सिंह राशिवालों को जॉब और बिजनेस में नए अवसर लेकर आएगा. जॉब करने वालों को प्रमोशन और वेतन वृद्धि का मौका मिलेगा. आपको किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव आ सकत है, लेकिन उसे हां करने से पहले अच्छे से जांच पड़ताल कर लें. इस समय काल में आपको धन कमाने और निवेश से लाभ का मौका मिल सकता है.

वर्तमान जॉब में आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन इसका एक सकारात्मक पहलु ये हो सकता है कि आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो जाए. आपके पुराने काम में तेजी आ सकती है. शासन और सत्ता का सहयोग मिल सकता है. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा.

मकर: मंगल का गोचर मकर राशिवालों के लिए भी शुभ फलदायी है. नौकरी और बिजनेस करने वालों को अपने काम में सफलता प्राप्त होगी. इस समय में किए गए कार्यों से आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, वहीं परिवार से कोई सुखद समाचार मिल सकता है. बच्चों के काम से आपका मन खुश होगा.

कोई नया काम करना चाहते हैं या पुरानी योजनाओं को लागू करना चाहते हैं तो आप हनुमान जी के नाम का स्मरण करके प्रारंभ करें. हनुमान जी को लाल बूंदी के लड्डुओं का भोग लगाएं.

मीन: मंगल का गोचर मीन राशिवालों के धन और संपत्ति में वृद्धि दे सकता है. इस समय में आप कोई जमीन या प्रॉपर्टी की डील फाइनल कर सकते हैं. भविष्य में यह आपको बड़ा आर्थिक लाभ दे सकता है. इस समय में आप अपने काम में मेहनत करें और एकाग्र रहें, सफलता प्राप्त होगी.

मंगल का शुभ प्रभाव आप में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा. आप पहले से अधिक प्रभावशाली हो सकते हैं. हालांकि आपको सलाह है कि आप जल्दीबाजी में कोई फैसले न करें और दूसरों के उकसावे में न आएं.

Source link

You May Have Missed