मीन राशि वालों के लिए अच्छा दिन! व्यापार में तरक्की, सरकारी नौकरी के लिए उपाय
Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal 16 June 2026: ज्योतिषाचार्य और कुंडली विशेषज्ञ पंडित शोभित शास्त्री जी महाराज ने लोकल 18 से कहा कि आज यानी 16 जून का दिन मीन राशि के जातकों के लिए बड़ा ही शुभ दिन है. प्रभावशाली दिन है. आज आपको विशेष फल की प्राप्ति होगी.
सागर. मीन राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन बहुत ही शुभ संकेत देने वाला और श्रेष्ठ रहने वाला है. आज के दिन आप किसी नए काम की शुरुआत करते हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी. व्यापार में उन्नति होगी. लव लाइफ में खुशखबरी मिलेगी. कृषि के क्षेत्र में काम करने से समृद्धि आएगी और आज के दिन आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा.
बनारस से शास्त्रीय की पढ़ाई करने वाले सागर के ज्योतिषाचार्य और कुंडली विशेषज्ञ पंडित शोभित शास्त्री जी महाराज आज का मीन राशिफल बताते हुए कहते हैं कि 16 जून 2026 को मीन राशि के लोगों के लिए बड़ा ही शुभ दिन है. आज का दिन बड़ा ही प्रभावशाली दिन है. आज आपको विशेष फल की प्राप्ति होगी.
सरकारी नौकरी के लिए उपाय
जो लोग सरकारी नौकरी के लिए परेशान हो रहे हैं, आज प्रयास करने पर सफलता के चांस बहुत अधिक बढ़ जाएंगे और सरकारी नौकरी में आपका जो सपना है, वह भी पूरा हो सकता है. इसके लिए एक छोटा सा उपाय भी कर सकते हैं. एक जायफल लेना है. उसपर हल्दी लगानी है. सीधे हाथ की हथेली में गंगाजल लेकर उसमें जायफल रखना है और अपनी मनोकामना स्मरण करनी है. इसके बाद जायफल को श्री हरि के चरणों में समक्ष रख दें. आपका कार्य हो जाएगा. इससे सरकारी नौकरी लगने के चांस बहुत अधिक बन जाएंगे.
व्यापार में शुभ संकेत
व्यापार के क्षेत्र में, घर-पैतृक संपत्ति, बिजनेस आदि से किसी तरह का लाभ लेना चाहते हैं, तो आज आपको भरपूर मदद मिलेगी. इसके लिए बहुत ही अच्छे और शुभ संकेत दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में बिना किसी हिचकिचाहट के आप मदद मांग सकते हैं.
नई शुरुआत के लिए अच्छा दिन
कृषि के क्षेत्र में किसी भी तरह की तैयारी की शुरुआत करना चाहते हैं, तो मंगलवार का दिन मीन राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा और श्रेष्ठ दिन है. वे लोग आज के दिन से खेतीबाड़ी का काम शुरू करेंगे, तो इसमें उन्हें जरूर उन्नति मिलेगी. कृषि के अलावा यदि आप किसी भी तरह की कोई नई शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी बहुत ही अच्छा शुभ संयोग है. आज का दिन प्रभावशाली होने की वजह से मीन राशि वालों के लिए नया कार्य करना बहुत ही श्रेष्ठ रहेगा.
अविवाहित जातकों के लिए उपाय
मीन राशि के जो जातक अविवाहित हैं और चाहते हैं कि उनका प्रेम प्रसंग शादी के बंधन में बदल जाए, तो इसके लिए आज का दिन बहुत अच्छा दिन है. आपको आज एक गुलाब का फूल लेना है और उस फूल को लेकर राधाकृष्ण के मंदिर जाना है. गुलाब के पुष्प के माध्यम से आपको अपनी शादी की अर्जी लगानी है. इसके बाद फूल ठाकुर जी के चरणों में समर्पित कर दें. अच्छे मन भाव से प्रार्थना करें. आपको सफलता प्राप्त होगी.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.


