साप्ताहिक राशिफल: मिथुन समेत 5 राशियों को इस सप्ताह नौकरी व कारोबार में होगा लाभ, धनु समेत

साप्ताहिक राशिफल: मिथुन समेत 5 राशियों को इस सप्ताह नौकरी व कारोबार में होगा लाभ, धनु समेत

Weekly Horoscope 15 To 21 June 2026: जून का यह सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. इस सप्ताह सूर्य मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं तो सप्ताह के अंत में मंगल मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करने वाले हैं. वहीं कर्क राशि में पहले से ही गुरु और शुक्र ग्रह विराजमान हैं. राशियों के साथ ग्रह नक्षत्र परिवर्तन भी करने वाले हैं, इस सप्ताह मंगल ग्रह कृतिका नक्षत्र में तो गुरु ग्रह पुष्य नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. ग्रह-नक्षत्र के साथ इस सप्ताह गुरु-शुक्र ग्रह की युति से गजलक्ष्मी योग, सूर्य और बुध ग्रह की युति से बुधादित्य योग समेत कई शुभ योग का निर्माण भी हो रहा है. ग्रहों के गोचर और शुभ योग का फायदा मिथुन, वृश्चिक, मकर समेत कई राशियों को लाभ होगा तो मेष, धनु समेत कई राशियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं जून के इस सप्ताह 15 से 21 जून मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…

मेष साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 जून 2026 (Mesh Weekly Rashifal)
जून के इस सप्ताह मेष राशि वालों को शुरुआत में धन खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है. इस सप्ताह पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा और परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंह कर सकते हैं. इस सप्ताह आपका सामाजिक दायरा बढ़ सकता है. क्रोध की अधिकता संभव है इसलिए संयम बनाए रखें. इस सप्ताह किसी से भी धन का लेन-देन करने से बचें. गर्मी के मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखें और

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 जून 2026 (Vrishabha Weekly Rashifal)
जून के इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को धन संबंधी मामलों में कुछ अच्छी सफलता मिलने के योग रहेंगे. प्रेमी वर्ग के जातकों के लिए सप्ताह अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा. इस सप्ताह आप अपने बिगड़े हुए रिश्तों को सुधारने की कोशिश कर सकते है. इस सप्ताह आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. माताजी द्वारा आपको कोई लाभ प्राप्त हो सकता है.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 जून 2026 (Mithun Weekly Rashifal)
मिथुन राशि वालों को जून के इस सप्ताह धन का लाभ तो मिलेगा, लेकिन आपके खर्चों में वृद्धि बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र के लिहाज से सप्ताह अच्छा बना हुआ है, इस सप्ताह आपको कुछ नए कार्य प्राप्त हो सकते हैं. सेहत का ध्यान रखें. आपको निद्रा में कमी, बदन दर्द की शिकायत हो सकती है. कोई पुराना अटका हुआ काम इस सप्ताह पूर्ण हो सकता है. मित्रों से मुलाकात होगी. किसी सामान के खोने की आशंका बन रही है.

कर्क साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 जून 2026 (Kark Weekly Rashifal)
जून के इस सप्ताह कर्क राशि वालों को नए व्यापारिक अनुबंध प्राप्त होने की संभावना रहेगी. यह सप्ताह आपको अच्छे फल देने वाला साबित हो सकता है. धन लाभ को लेकर इस सप्ताह आपको नए मार्ग प्राप्त हो सकते हैं. लव लाइफ के लिहाज से सप्ताह अच्छा बना हुआ है, लव पार्टनर के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे. संतान के साथ प्रेम भाव में वृद्धि होगी. सेहत के लिहाज से सप्ताह अच्छा बना हुआ रहेगा.

सिंह साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 जून 2026 (Singh Weekly Rashifal)
जून के इस सप्ताह सिंह राशि वालों को शुरुआती दिन में कुछ शारीरिक परेशानी महसूस हो सकती है लेकिन धीरे धीरे स्थिति सामान्य होती जाएगी. कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह आपको अच्छे रिजल्ट प्राप्त होंगे. धन की वजह से आपके अटके हुए कार्य इस सप्ताह पूरे होते जाएंगे और धन प्राप्ति के नए-नए योग बनेंगे. इस सप्ताह आपका वैवाहिक जीवन अच्छा और सुखद बना रहेगा. इस सप्ताह आपको मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी. धन लाभ के लिहाज से सप्ताह आपको अच्छे फल दे सकता है.

कन्या साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 जून 2026 (Kanya Weekly Rashifal)
कन्या राशि वालों के मान-सम्मान में जून के इस सप्ताह वृद्धि होगी. इस सप्ताह व्यापार तथा नौकरी में आप अधिक परिश्रम करते नजर आएंगे. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा तथा उनके द्वारा आपको लाभ मिलने की संभावना रहेगी. काफी समय से मकान व वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी. सप्ताह का मध्य भाग आपको कुछ शारीरिक तथा मानसिक परेशानी दे सकता है लेकिन ज्यादा परेशानी की बात नहीं है. इस सप्ताह आपका मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा. छात्रों के लिए सप्ताह सामान्य बना रहेगा.

तुला साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 जून 2026 (Tula Weekly Rashifal)
जून के इस सप्ताह तुला राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. साथ में काम कर रहे कर्मचारियों के साथ सामंजस्य बना कर चलना आपके लिए हितकर रहेगा. इस सप्ताह सेहत को लेकर आप परेशान हो सकते हैं. सप्ताह का मध्य भाग आपको कुछ राहत दे सकता है. धन से जुड़ी समस्याएं इस सप्ताह परेशान कर सकती हैं. किसी भी तरह के लेन-देन से दूर रहें अन्यथा धन फंस सकता है. इस सप्ताह ऐसे कार्यों से दूर बने रहें, जहां मान-सम्मान की हानि होती हो.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 जून 2026 (Vrishchik Weekly Rashifal)
वृश्चिक राशि वालों को कार्यक्षेत्र में जून के इस सप्ताह अच्छी सफलता मिलने के योग रहेंगे, अधिकारी वर्ग आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे. इस सप्ताह धन का आवागमन सामान्य बना रहेगा. अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें. वैवाहिक जीवन में इस सप्ताह कुछ उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं, जिसकी वजह से मानसिक तनाव हो सकता है. इस सप्ताह आप में क्रोध और चिड़चिड़ाहट की मात्रा बढ़ सकती है. व्यापारिक लाभ आपको मिलेगा लेकिन साझेदारों के साथ सामंजस्य बनाकर चलें.

धनु साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 जून 2026 (Dhanu Weekly Rashifal)
जून के इस सप्ताह धनु राशि वालों को शुरू के दिनों में कुछ शारीरिक कष्ट मिल सकते हैं, जिसकी वजह से काफी कार्य अटक सकते हैं. इस सप्ताह आप विरोधियों के ऊपर हावी बने रहेंगे, और वे आपका कुछ भी अहित कर पाने की स्थिति में नहीं होंगे. कामकाज के लिहाज से सप्ताह अच्छा बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ मतभेद से बचें. संतान की सेहत का ध्यान रखें. अचानक धन का लाभ आपको खुश करेगा. पुराने अटके कार्य इस सप्ताह संपन्न हो सकते हैं.

मकर साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 जून 2026 (Makr Weekly Rashifal)
जून के इस सप्ताह मकर राशि वालों को अपने पराक्रम के बल पर कार्यों में सफलता की प्राप्ति मिलेगी. कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह आपका प्रभाव बहुत अच्छा बना रहेगा, अधिकारी तथा सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. सप्ताह का मध्य भाग आपको कुछ परेशान कर सकता है. पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा. धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है और किसी सरकारी अधिकारी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे. प्रतीयोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 जून 2026 (Kumbh Weekly Rashifal)
कुंभ राशि वालों के लिए जून का यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह किसी से भी विवाद या बहसबाजी करने से बचें अन्यथा मामला कानूनी हो सकता है. अगर आप निवेश करते हैं तो इस सप्ताह किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें. इस सप्ताह पारिवारिक सदस्यों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव हो सकता है. छात्रों को इस सप्ताह अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, तभी सफलता मिलेगी.

मीन साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 जून 2026 (Meen Weekly Rashifal)
मीन राशि वालों को जून के इस सप्ताह कुछ अच्छे समाचार मिल सकते हैं. इस सप्ताह आपके पराक्रम तथा साहस में वृद्धि होगी और आसानी से निर्णय ले पाने की स्थिति में होंगे. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ चल रहा तनाव दूर हो जाएगा और संबंध मजबूत होंगे. व्यापार से जुड़े जातकों को इस सप्ताह अच्छे लाभ मिलने की संभावना रहेगी. इस सप्ताह किसी यात्रा का योग भी बन सकता है. धन संबंधी विषयों को लेकर आपकी चिंताए भी इस सप्ताह कम हो सकती है.

Source link

You May Have Missed