आज नौकरी और कारोबार में सब शुभ-शुभ, पर मन में रहेगा भ्रम! सिंह राशि वाले समझें ये बात

आज नौकरी और कारोबार में सब शुभ-शुभ, पर मन में रहेगा भ्रम! सिंह राशि वाले समझें ये बात

Last Updated:

15 June ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: कुंडली में लग्न में बुध विराजमान हैं. वहीं वृषभ राशि का चंद्रमा सूर्य के साथ 12वें भाव में बैठा है. ग्रहों की यह स्थिति सिंह राशि वालों में मानसिक भ्रम और निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति पैदा कर सकती है. ऐसे में…

Aaj Ka Singh Rashifal 15 June 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार सोमवार 15 जून 2026 का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. आज मिथुन लग्न की पत्रिका बन रही है और लग्न में बुध विराजमान हैं. वहीं वृषभ राशि का चंद्रमा सूर्य के साथ 12वें भाव में बैठा है. ग्रहों की यह स्थिति मानसिक भ्रम और निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति पैदा कर सकती है. ऐसे में सिंह राशि वालों को आज अपने व्यवहार और विचारों में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है. छोटी सी लापरवाही भी बनते काम बिगाड़ सकती है.

व्यापार एवं आर्थिक स्थिति 
आज का दिन व्यापारियों के लिए सामान्य से बेहतर माना जा रहा है. खासतौर पर जमीन, निर्माण सामग्री, मशीनरी या अग्नि से जुड़े उत्पादों का कारोबार करने वाले लोगों को लाभ मिलने के संकेत हैं. पुराने रुके हुए कार्यों में गति आ सकती है और व्यापार में नई संभावनाएं भी बन सकती हैं. हालांकि ज्योतिषाचार्य ने बड़े निवेश या जोखिम भरे फैसलों से फिलहाल बचने की सलाह दी है. आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी. खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन आय के साधन भी बने रहेंगे. इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है.

करियर राशिफल 
नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन शुभ फलदायी रहने वाला है. दूसरे भाव में बैठे गुरु महाराज लाभ के संकेत दे रहे हैं. ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और सहकर्मियों के साथ संबंध बेहतर बने रहेंगे. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक पूरा करेंगे. जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी अच्छे अवसर मिलने की संभावना है. हालांकि किसी भी तरह की बहस या विवाद से दूर रहने की सलाह दी गई है.

शिक्षा राशिफल 
शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को मेहनत का पूरा फल मिल सकता है. पंचम भाव में तुला राशि उदित हो रही है, जो पढ़ाई और ज्ञान के क्षेत्र में सकारात्मक संकेत दे रही है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को फोकस बनाए रखने की जरूरत है. आलस्य या ध्यान भटकने से नुकसान हो सकता है. नियमित अध्ययन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलने की संभावना मजबूत रहेगी.

स्वास्थ्य राशिफल 
स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. दिन की शुरुआत उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ होगी. लंबे समय से चली आ रही छोटी-मोटी परेशानियों में राहत मिल सकती है. हालांकि खानपान को लेकर लापरवाही ना करें. ठंडी चीजों के अधिक सेवन से बचना बेहतर रहेगा. मानसिक तनाव से दूरी बनाए रखना भी जरूरी होगा.

पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ 
पारिवारिक और दांपत्य जीवन में स्थिति सामान्य बनी रहेगी. मिथुन राशि की स्थिति के कारण सप्तम भाव पर विशेष प्रभाव पड़ रहा है. ऐसे में रिश्तों में समझदारी बनाए रखना जरूरी होगा. पति-पत्नी के बीच छोटी बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं. प्रेम संबंधों में भी संवाद की कमी खटास पैदा कर सकती है. इसलिए किसी भी मुद्दे को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें. परिवार के बुजुर्गों की सलाह लाभदायक साबित हो सकती है.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के मुताबिक आज सिंह राशि वालों के लिए 4 अंक सबसे शुभ रहेगा. इसके अलावा 3, 6 और 9 अंक भी लाभदायक माने गए हैं. वहीं शराब, ठंडी वस्तुओं और विवादों से दूर रहने की सलाह दी गई है. भगवान विष्णु की पूजा और आराधना करने से दिन शुभ और सकारात्मक बना रहेगा.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed