रविवार को जन्मे लोग भीड़ में होते हैं सबसे अलग, जन्मजात है लीडर का गुण, लेकिन 3 कमियों से
Ravivar Ko Janme Log: रविवार को जन्मे लोग भीड़ में सबसे अलग होते हैं, उनके अंदर जन्म से ही एक सच्चे लीडर के गुण होते हैं. वे अपने माथे को ऊंचा करके चलते हैं और आत्मविश्वास से लबरेज होते हैं. उनका मनोबल काफी मजबूत होता है और ये लोग एक किंग साइज लाइफ में विश्वास करते हैं. इन लोगों के अंदर इन गुणों के अलावा 3 ऐसी कमियां भी होती हैं, जिससे सावधान रहने की जरूरत होती है. आइए जानते हैं रविवार को जन्मे लोगों की विशेषताएं और कमियों के बारे में.
रविवार के अधिपति देव हैं सूर्य
सप्ताह के 7 दिनों के अलग अलग अधिपति देव हैं. इन सात दिनों का संंबंध 7 ग्रहों से होता है. रविवार का संबंध ग्रहों के राजा सूर्य से है. जो लोग रविवार को जन्मे होते हैं, उन पर सूर्य का प्रभाव देखने को मिलता है. इन लोगों में सूर्य जैसी चमक, तेज और नेतृत्व का गुण होता है.
स्वाभिमानी होते हैं रविवार को जन्मे लोग
जिन लोगों का जन्म रविवार के दिन होता है, उनके अंदर स्वाभिमान काफी होता है. वे अपने स्वाभिमानी से समझौता नहीं करते हैं. स्थिति कैसी भी क्यों न हो, उनको अपना स्वाभिमान प्यारा होता है.
गजब का आत्मविश्वास
इन लोगों के अंदर गजब का आत्मविश्वास होता है. हर परिस्थिति में जीत का सपना देखना इनकी जन्मजात आदत है. अपने मजबूत मनोबल से ये लोग कई ऐसे काम कर गुजरते हैं, जो दूसरों को असंभव सा लगता है. इससे इनके व्यक्तित्व में एक अलग ही तरह का आकर्षण होता है.
करियर में पाते हैं ऊंचा मुकाम
रविवार के जन्मे लोग जिस भी क्षेत्र में काम करते हैं, वे अपने लीडरशिप गुण के कारण ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं. इनके अंदर हमेशा टॉप पर रहने की महत्वाकांक्षा रहती है. ये स्वयं को दूसरे से कम नहीं मानते हैं.
दूसरे के अधीन काम करना मुश्किल
सूर्य ग्रहों के राजा हैं, इनके प्रभाव से ऐसे लोगों को स्वतंत्र रहकर काम करना पसंद होता है. ये लोग दूसरों के अधीन रहकर काम नहीं करना चाहते हैं. शुरू में ये मजबूरी के कारण कर सकते हैं, लेकिन जल्द ही पद, प्रतिष्ठा और प्रभाव प्राप्त कर लेते हैं.
सरकार-राजनीति में रहते हैं सफल
ये लोग राजनीति, शासन और सत्ता में सफल होते हैं. राजनीति में इनको बड़ा पद प्राप्त होता है या फिर सरकारी जॉब में कामयाब होते हैं. इनके अलावा जहां पर होते हैं, वहां उच्च पद प्राप्त करते हैं. ये लोग बड़े फैसले लेने से नहीं डरते हैं, दूसरों से काम कराने में माहिर होते हैं.
साफ बोलो सुखी रहो
यह बात रविवार को जन्मे लोगों पर ठीक बैठती है. ये लोग स्पष्ट बोलते हैं, साफ और सीधी बात करना पसंद है. आपको अच्छा लगे या फिर बुरा. जो मन में है, वहीं जुबान पर.
इन कमियों से रहें सावधान!
- कई बार इन लोगों का स्वाभिमान दूसरों को अहंकार जैसा लगता है. इस वजह से लोग इनको गलत समझ लेते हैं. ऐसे में इनको स्पष्टता रखनी चाहिए.
- सूर्य के प्रभाव के कारण से जिद्दी और थोड़े दूसरों पर हुक्म चलाने वाले होते हैं. जो बात कह दी, वो कह दी. दूसरों की कम सुनते हैं.
- ये लोग बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते हैं. हालांकि इनका गुस्सा जितनी जल्दी आता है, उतनी ही जल्दी खत्म भी हो जाता है.


