Surya Gochar 2026: सोमवती अमावस्या पर सूर्य का मिथुन राशि में गोचर, मेष समेत 6 राशियों की

Surya Gochar 2026: सोमवती अमावस्या पर सूर्य का मिथुन राशि में गोचर, मेष समेत 6 राशियों की

होमराशि

सूर्य का मिथुन राशि में गोचर, मेष, सिंह समेत 6 राशियों को होगा अच्छा धन लाभ

Last Updated:

Surya Gochar 2026: ग्रहों के राजा सूर्य 15 जून को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं और इसी दिन सोमवती अमावस्या का पर्व भी मनाया जाएगा. सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तब उसका प्रभाव देश-दुनिया समेत मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ता है. आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको सूर्य गोचर के दौरान काफी लाभ होगा…

Zoom

Sun Transit In Gemini 2026: सोमवती अमावस्या पर सूर्य ग्रह मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं, मित्र ग्रह बुध की राशि में सूर्य गोचर ज्योतिषीय दृष्टि काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सोमवती अमावस्या का पर्व 15 जून दिन सोमवार को है और इसी शुभ दिन पर सूर्य दोपहर 12 बजकर 52 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मिथुन राशि में पहले से ही बुध ग्रह विराजमान हैं, जिससे सूर्य और बुध ग्रह की युति बनेगी और बुधादित्य योग का निर्माण भी हो रहा है. सूर्य गोचर और बुधादित्य राजयोग के प्रभाव से मेष, सिंह, कन्या समेत 6 राशियों को करियर में अच्छा फायदा होगा और नेतृत्व करने का मौका भी मिलेगा. आइए जानते हैं सूर्य गोचर के प्रभाव से किन किन राशियों को अच्छा लाभ होने वाला है…

सूर्य गोचर का मेष राशि पर प्रभाव
मेष राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर बहुत अनुकूल होने जा रहा है. यह आपको साहसी, आत्मविश्वासी, प्रभावशाली और संवाद में अधिकारपूर्ण बनाएगा. पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए सूर्य का गोचर बेहतरीन होने वाला है, उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का मौका भी मिलेगा. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और करियर में तरक्की के मौके भी मिलेंगे. सोमवती अमावस्या के दिन सूर्य गोचर से मेष राशि वालों का मकान व वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और आपकी संपत्ति में इजाफा देखने को मिलेगा.

सूर्य गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर लंबे समय से रुके हुए लक्ष्यों पर कार्रवाई करने का प्रमुख समय है, क्योंकि इस दौरान आप काफी एक्टिव रहेंगे और आपको अत्यधिक आत्मविश्वास, साहस और ऊर्जा महसूस होगी. सूर्य का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है और बुध ग्रह पहले से ही आपकी राशि में विराजमान हैं, ऐसे में आपको कई पुराने विवादों से मुक्ति मिलेगी और कई प्रतिष्ठित लोगों से जान-पहचान भी बढ़ेगी. परिवार या कार्यक्षेत्र में अगर कोई टेंशन चल रही है तो सूर्य गोचर के शुभ प्रभाव से आपको मुक्ति मिलेगी. वहीं नौकरी व बिजनेस करने वालों को इस अवधि में अच्छा लाभ होने के योग बन रहे हैं.

सूर्य गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव
सिंह राशि वालों के लिए, आपके प्रथम भाव के स्वामी का 11वें भाव में गोचर करने वाले हैं. ऐसे में आपका पूरा ध्यान आर्थिक लाभ प्राप्त करने और सामाजिक व पेशेवर नेटवर्क में चमकने पर रहेगा. सूर्य गोचर आपके लिए बहुत सकारात्मक अवधि रहने वाला है, जिसमें सामाजिक दायरा बढ़ेगा, आर्थिक लाभ मिलेगा और मानसिक स्पष्टता रहेगी. सोमवती अमावस्या के दिन सूर्य गोचर होने से आपके अंदर समझदारी बढ़ेगी और आसानी से बड़े निर्णय ले पाने की स्थिति में होंगे. सूर्य गोचर के शुभ प्रभाव से सिंह राशि वालों के कमाई के जरिए बढ़ेंगे और धन संबंधित समस्या भी दूर हो जाएगी.

सूर्य गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव
सूर्य का गोचर आपकी राशि से 10वें भाव में हो रहा है, जो पेशे और सार्वजनिक छवि का भाव है और यहां सूर्य को दिशा बल मिलता है, जो प्रफेशनल लाइफ के लिए सकारात्मक है. कन्या राशि वालों के लिए राहत आ रही है, अगर आपके सरकारी कागजात या ऑफिसियल फाइलें लंबित थीं, तो वे पूरी हो जाएंगी. आपको मजबूत करियर के अवसर मिल सकते हैं, अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे और आपकी प्रतिभा उभर कर सामने आएगी. अगर आप काफी समय से मकान व फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो इस अवधि में आपकी इच्छा पूरी हो सकती है और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा.

सूर्य गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव
सूर्य का गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभदायक रहने वाला है. सूर्य गोचर के प्रभाव से वृश्चिक राशि वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और कई अधूरे कार्य पूरे होते जाएंगे. इस राशि के जो जातक काफी समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उनको इस अवधि में शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं. वहीं अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको इस दिशा में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है. दोस्तों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और उनकी मदद से आपके कई घरेलू कार्य पूरे होंगे. वहीं आपको दोस्तों के साथ यात्रा पर जाने का मौका भी मिल सकता है.

सूर्य गोचर का मकर राशि पर प्रभाव
मकर राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर फलदायक रहने वाला है. सूर्य गोचर के प्रभाव से मकर राशि वालों की पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रहीं समस्याएं दूर होंगी और अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं. इस राशि के लव लाइफ वालों के लिए भी सूर्य का गोचर फायदेमंद रहने वाला है, आपके परिवार की तरफ से मंजूरी मिल सकती है. अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको पिता की तरफ से काफी मदद मिल सकती है. परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है, जिससे आपको काफी रिलैक्स भी मिलेगा.

About the Author

authorimg

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed