सिंह राशि वालों के लिए मिलाजुला दिन, निवेश और बड़े फैसलों में सावधान! पढ़ें राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए मिलाजुला दिन, निवेश और बड़े फैसलों में सावधान! पढ़ें राशिफल

Last Updated:

13 June ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: आज सूर्य वृषभ स्थान में विराजित रहेंगे और वृश्चिका नक्षत्र का प्रभाव भी बना रहेगा. इसकी वजह से कुछ लोगों को मानसिक असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. जानें सब…

Aaj Ka Singh Rashifal 13 June 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार शनिवार 13 जून 2026 का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है. आज कृत्तिका नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. ग्रहों की स्थिति के कारण कई मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता होगी. विशेष रूप से करियर, व्यापार और पारिवारिक मामलों में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है. ऐसे में किसी भी बड़े फैसले से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा.

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक आज सूर्य वृषभ स्थान में विराजित रहेंगे और वृश्चिका नक्षत्र का प्रभाव भी बना रहेगा. इसकी वजह से कुछ लोगों को मानसिक असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. खासकर ऐसे लोग जो नौकरी बदलने, नया व्यवसाय शुरू करने या परिवार से जुड़े किसी महत्वपूर्ण निर्णय की तैयारी में हैं, उन्हें आज रुककर स्थिति को समझने की जरूरत है. गलत निर्णय भविष्य में आर्थिक या मानसिक परेशानी का कारण बन सकता है.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है. खासतौर पर धातु, लोहा, कंस्ट्रक्शन मटेरियल और बिल्डिंग से जुड़े कारोबार करने वाले व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन भी फायदे का सौदा साबित हो सकते हैं. मकान, प्लॉट या जमीन की खरीद-बिक्री की योजना बना रहे लोगों के लिए दिन शुभ माना जा रहा है. लेकिन बड़े निवेश से बचने की सलाह दी गई है. छोटे और सुरक्षित निवेश बेहतर परिणाम दे सकते हैं.

करियर एवं शिक्षा राशिफल 
नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ संबंध बेहतर बने रहेंगे. ऑफिस में सहयोग का माहौल रहेगा, जिससे लंबित कार्य समय पर पूरे हो सकते हैं. जो लोग नई जिम्मेदारी की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें भी सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. वहीं विद्यार्थियों के लिए दिन थोड़ा सावधानी भरा रह सकता है. पढ़ाई में मन कम लग सकता है और ध्यान भटकने की स्थिति बन सकती है. उच्च शिक्षा, नया कोर्स या विषय परिवर्तन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आज टालना बेहतर रहेगा.

स्वास्थ्य राशिफल 
स्वास्थ्य के मामले में दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा. बड़ी बीमारी या गंभीर परेशानी के संकेत नहीं हैं, लेकिन शरीर में आलस्य और कमजोरी महसूस हो सकती है. काम में उत्साह की कमी भी बनी रह सकती है. ऐसे में खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

पारिवारिक जीवन एवं लव लाइफ 
पारिवारिक संबंध सामान्य और मधुर बने रहेंगे. घर में सकारात्मक माहौल रहेगा, लेकिन जीवनसाथी के साथ किसी मुद्दे पर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. ऐसे में बहस या विवाद से बचने की सलाह दी गई है. यदि किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करनी हो तो उसे कुछ समय के लिए टालना बेहतर रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा माना जा रहा है. रिश्तों में मजबूती आएगी और पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. वहीं यात्रा के भी योग बन रहे हैं. यह यात्रा शुभ एवं एंजॉफुल रहेगी.

ये उपाय देंगे शुभ फल
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार सिंह राशि के जातकों को आज गरीबों को नीले या काले रंग के वस्त्र दान करना शुभ रहेगा. इसके अलावा गुड़, गेहूं और लाल रंग के वस्त्रों का दान करने से भी सकारात्मक फल प्राप्त हो सकते हैं. इन उपायों से मानसिक शांति और कार्यों में सफलता मिलने के योग बनेंगे.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed