Dainik Rashifal, 12 June 2026: मिथुन लेंगे करियर का बड़ा निर्णय, कर्क के विरोधी होंगे शांत
Today Horoscope 12 June 2026: मेष का राशिफल
आज पराक्रम भरा दिन रहेगा. व्यस्तता के चलते आज सेहत को नजरअंदाज न करें. कुछ नई जिम्मेदारियां आज आ सकती हैं. कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सार्थक रहेंगे. वहीं लेन-देन और खर्च पर नियंत्रण रखें. जॉब में सकारात्मकता रहेगी, वहीं व्यापार में नए प्रयास करने का दिन है. लोगों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए अपने तरीकों में बदलाव लाएं. आज नक्षत्र स्वामी बुध का गोचर आपको सफल बनाएगा. भाग्य का साथ 60% है. आज भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
वृषभ का राशिफल
आज का दिन पहले से बेहतर जाएगा. रुके हुए कार्यों में गति आएगी. आर्थिक उन्नति के लिए प्रयास करने का दिन है. निवेश कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने और कामों को लीड करने से न घबराएं. जॉब में आपका वर्चस्व बढ़ेगा, वहीं व्यापार में लेन-देन बना रहेगा. कार्यों में सफलता मिलेगी. विद्यार्थी वर्ग को आज के दिन का लाभ उठाना चाहिए. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है. रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी. भाग्य का साथ 50% है. भगवान राम का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
मिथुन का राशिफल
आज का दिन आपके लिए उत्साह भरा रहेगा. खासकर जो लोग नए प्रयास या करियर में आगे बढ़ने के लिए कोई बड़ा निर्णय लेने वाले हैं, उन्हें आज के दिन का उपयोग कर पूर्ण प्रयास करना चाहिए. सफलता मिलेगी. जॉब और व्यापार में गतिशीलता रहेगी. जॉब में उन्नति के अवसर सामने आएंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. रिश्तों को समय दें. परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा. भाग्य का साथ 70% से अधिक है. आज भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
कर्क का राशिफल
आज हौसले बुलंद रहेंगे. नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, पर भाग्य का प्रबल साथ और आपकी सूझबूझ से कार्य करने की प्रवृत्ति आपको सफल बनाएगी. जॉब में विरोधी शांत रहेंगे. विस्तार और वृद्धि के अवसर मिलेंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. वहीं व्यापारिक वर्ग के लिए दिन अनुकूल है. थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. आलस्य त्यागकर तत्परता से आगे बढ़ेंगे तो निश्चित धन लाभ की स्थितियां भी प्राप्त होंगी. भाग्य का साथ 72% है. रिश्तों में सहजता बढ़ेगी, आपसी सहयोग रहेगा. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
सिंह का राशिफल
आज का दिन आर्थिक उन्नति लेकर आ रहा है. धन लाभ की स्थितियां बनेंगी. रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है. कार्यक्षेत्र में अपने कार्य पर केंद्रित रहें, नहीं तो व्यर्थ की चीजों में समय बर्बाद कर सकते हैं. जो लोग जॉब में हैं, उन्हें अधिक सतर्कता की आवश्यकता है. छोटी-मोटी उलझनें आज बड़ा स्वरूप ले सकती हैं. वहीं व्यापारिक वर्ग मेहनत से अपने कार्य बना पाएंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. व्यापार के विस्तार की योजनाओं पर कार्य करने का दिन रहेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से आज कोई जोखिम न उठाएं. रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें. भाग्य का साथ 67% है. आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
कन्या का राशिफल
आज आपकी राशि के स्वामी केंद्र में विराजमान रहेंगे. इसलिए सकारात्मक सोच और विस्तार के लिए किए गए कार्य निश्चित रूप से सफल होंगे. आज आप अपनी त्वरित निर्णय लेने और कार्य करने की क्षमता में वृद्धि का अनुभव करेंगे. सृजनात्मक ढंग से कार्य करने पर विशेष बल रहेगा. जो लोग जॉब में हैं, उनके लिए नई उपलब्धियां प्राप्त करने का दिन है. नई जगह प्रयास या इंटरव्यू के लिए भी आज सफल रहेंगे. व्यापारिक रुके हुए कार्य बनेंगे. जिन प्रोजेक्ट्स पर प्रयासरत थे, उनमें सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल है. रिश्तों में सहजता बढ़ेगी और आपसी संबंध मजबूत होंगे. भाग्य का साथ 58% है. भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
तुला का राशिफल
आज का दिन अनुकूल रहेगा. धैर्य और अनुशासन के साथ किए गए कार्य निश्चित रूप से सफल होंगे. नई जगह प्रयास भी कर सकते हैं. निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा. कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग मिलेगा, पर कोई पुराना तनाव आज हावी न होने दें. जॉब में सामान्य एवं गतिशील स्थितियां रहेंगी. व्यापारिक वर्ग को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन भाग्य का साथ रहेगा, इसलिए कार्य सहजता से पूरे होंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ उतार-चढ़ाव रह सकता है. संबंधों में निकटता आएगी और घूमने-फिरने का माहौल भी बनेगा. भाग्य का साथ 66% है. आज भगवान सूर्य के दर्शन कर दिन की शुरुआत करें.
वृश्चिक का राशिफल
आज का दिन सृजनात्मक दृष्टि और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का है. कार्यक्षेत्र में अपने कामों पर स्वयं नियंत्रण रखें. आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. मनचाही सफलता हासिल करने के लिए व्यक्तिगत प्रयास भी करने पड़ेंगे. व्यापारिक वर्ग के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है. अधिक परिश्रम से ही कार्य बनेंगे. आज भाग्य का साथ 56% रहेगा. रिश्तों में सहजता आएगी और आपसी सहयोग बढ़ेगा. संतान को लेकर थोड़ी सजगता रखें और उसे समय दें. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
धनु का राशिफल
आज का दिन नई चुनौतियां लेकर आ रहा है, लेकिन जो लोग लंबे समय से प्रमोशन या अप्रेजल का इंतजार कर रहे थे, उन्हें सुखद समाचार मिल सकते हैं. जॉब में तरक्की के योग हैं. व्यापारिक वर्ग के लिए भी अनुकूलता अधिक रहेगी. अपने कार्य के विस्तार पर विशेष ध्यान दें. धन लाभ की स्थितियां बनी रहेंगी. विद्यार्थी वर्ग को भी आज के दिन का सदुपयोग करना चाहिए. अपने प्रयासों को बढ़ाने की आवश्यकता है. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा. रिश्तों में भी अनुकूलता बनी रहेगी. भाग्य का साथ 63% है. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
मकर का राशिफल
आपकी राशि के लिए आज आर्थिक उन्नति के प्रयास करने का दिन है. निवेश और भूमि संबंधी कार्यों पर विशेष ध्यान दें. सोच-समझकर लिए गए निर्णय लाभ दिला सकते हैं. कार्यक्षेत्र में विस्तार रहेगा. नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं. जॉब में किसी भी प्रकार के बदलाव से आज बचें. अपनी कार्यप्रणाली में कोई बड़ा फेरबदल न करें. व्यापारिक वर्ग के लिए दिन अनुकूल रहेगा. आर्थिक उन्नति और रुके हुए धन की प्राप्ति भी हो सकती है. पारिवारिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा. आपसी सहयोग बढ़ेगा. यात्राओं के योग भी बन रहे हैं और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. भाग्य का साथ 60% है. भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
कुंभ का राशिफल
आपके लिए आज राहत भरा दिन रह सकता है. लंबे समय से चला आ रहा कोई विवाद शांत होता दिखाई दे रहा है. कार्यक्षेत्र में आपके प्रति लोगों का नजरिया बदलेगा और सहयोग बढ़ेगा. जो लोग जॉब में हैं, उन्हें कुछ नई चुनौतियां मिल सकती हैं, लेकिन अपनी सूझबूझ और लगनशीलता के कारण आप सफल रहेंगे. व्यापारिक वर्ग के लिए उन्नति के अवसर मिलेंगे. “जितनी मेहनत, उतना लाभ” आज का मूल मंत्र रहेगा. भाग्य का साथ 76% है. आज भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
मीन का राशिफल
आज का दिन करियर में उन्नति और विस्तार देने वाला रहेगा. बस आवश्यकता है कि आप स्वयं को सकारात्मक सोच के दायरे में रखें. अनुभवी लोगों का सहयोग लेकर आप करियर से जुड़े सही निर्णय ले सकते हैं. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियों के साथ आर्थिक उन्नति के अवसर भी मिलेंगे. मैनेजमेंट और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापारिक वर्ग के लिए भी उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे. किसी नए व्यापार या साझेदारी को लेकर आप गंभीर हो सकते हैं. सोच-समझकर निर्णय लें. निवेश के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन जल्दबाजी से बचें और असत्य बोलने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखें. आज भाग्य का साथ 60% से अधिक रहेगा. हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. रिश्ते और स्वास्थ्य दोनों अनुकूल रहेंगे.


