Aaj Ka Panchang 11 June 2026: परम एकादशी, सर्वार्थ सिद्धि योग, पंचक,जानें मुहूर्त, राहुकाल

Aaj Ka Panchang 11 June 2026: परम एकादशी, सर्वार्थ सिद्धि योग, पंचक,जानें मुहूर्त, राहुकाल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 11 June 2026: आज परम एकादशी और गुरुवार व्रत है. इसमें जगत के पालनकर्ता भगवान विष्णु की पूजा करते हैं. आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बना है और पंचक 08:16 ए एम पर खत्म हो जाएगा. आज के पंचांग अनुसार ज्येष्ठ अधिकमास के कृष्ण पक्ष की एकादशी ​तिथि, रेवती नक्षत्र, बव करण, शोभन योग, दक्षिण का दिशाशूल और मीन राशि में चंद्रमा है. आज सुबह में स्नान के बाद परम एकादशी व्रत और पूजा का संकल्प करें. उसके बाद भगवान विष्णु की पूजा करें. उनको पंचामृत, पीले फूल, तुलसी के पत्ते, धूप, दीप, फल, अक्षत् आदि अर्पित करें. परम एकादशी व्रत कथा सुनें और आरती करें. दिनभर पर उपवास करके रात में जागरण करें. फिर कल सुबह सूर्योदय के बाद पारण करके व्रत को पूरा करें. पारण का समय सुबह 05:23 बजे से सुबह 08:10 बजे तक है.

आज गुरुवार व्रत में भी विष्णु पूजा करते हैं, इनके साथ केले के पौधे और देव गुरु बृहस्पति की पूजा की जाती है. इससे कुंडली का गुरु दोष दूर होता है. जल्द विवाह के योग बनते हैं, दांपत्य जीवन के कष्ट मिटते हैं, शिक्षा में सफलता मिलती है. हरि कृपा से पाप मिटते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है. गुरुवार को हल्दी, चने की दाल, गुड़, पीले रंग के कपड़े का दान करें. मा​थे पर केसर का तिलक लगाएं. आज के दिन गुरु या घर के बड़े लोगों का आशीर्वाद लें. इससे भी लाभ होता है.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 11 जून 2026

आज की तिथि- एकादशी – 10:36 पी एम तक, उसके बाद द्वादशी
आज का नक्षत्र- रेवती – 08:16 ए एम तक, फिर अश्विनी
आज का करण- बव – 11:52 ए एम तक, बालव – 10:36 पी एम तक, उसके बाद कौलव
आज का योग- शोभन – 01:00 ए एम, जून 12 तक, उसके बाद अतिगण्ड
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- मीन – 08:16 ए एम तक, फिर मेष

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:23 ए एम
सूर्यास्त- 07:19 पी एम
चन्द्रोदय- 02:31 ए एम, 12 जून
चन्द्रास्त- 03:10 पी एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:02 ए एम से 04:42 ए एम
सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन
अभिजीत मुहूर्त: 11:53 ए एम से 12:49 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:40 पी एम से 03:36 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:01 ए एम, 12 जून से 12:41 ए एम, 12 जून

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 05:23 ए एम से 07:07 ए एम
चर-सामान्य: 10:36 ए एम से 12:21 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:21 पी एम से 02:05 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 02:05 पी एम से 03:50 पी एम
शुभ-उत्तम: 05:34 पी एम से 07:19 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

अमृत-सर्वोत्तम: 05:34 पी एम से 07:19 पी एम
चर-सामान्य: 08:34 पी एम से 09:50 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:21 ए एम से 01:36 ए एम, 12 जून
शुभ-उत्तम: 02:52 ए एम से 04:07 ए एम, 12 जून
अमृत-सर्वोत्तम: 04:07 ए एम से 05:23 ए एम, 12 जून

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 05:23 ए एम से 07:07 ए एम
पंचक- 05:23 ए एम से 08:16 ए एम
गुलिक काल- 08:52 ए एम से 10:36 ए एम
दुर्मुहूर्त- 10:01 ए एम से 10:57 ए एम, 03:36 पी एम से 04:32 पी एम
राहुकाल- 02:05 पी एम से 03:50 पी एम
दिशाशूल- दक्षिण

शिववास

कैलाश पर – 10:36 पी एम तक, फिर नंदी पर.

Source link

You May Have Missed