मिथुन में सूर्य गोचर, 4 राशिवालों का चमकेगा भाग्य! नई जॉब, प्रमोशन, प्रभावशाली पद का अवसर

मिथुन में सूर्य गोचर, 4 राशिवालों का चमकेगा भाग्य! नई जॉब, प्रमोशन, प्रभावशाली पद का अवसर

Last Updated:

Surya Gochar in mithun 2026: मिथुन में सूर्य का गोचर 15 जून को दोपहर 12:58 बजे होगा. सूर्य का गोचर 4 राशिवालों की किस्मत को बदल सकता है. उनको करियर में बड़ा पद प्राप्त हो सकता है, नई जॉब और धन लाभ का योग बन रहा है.

Zoom

मिथुन राशि में सूर्य गोचर का 4 राशियों पर शुभ प्रभाव! (Photo: AI)

Sun Transit 2026 Positive Zodiac Effects: ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर 15 जून दिन सोमवार को दोपहर में 12 बजकर 58 मिनट पर मिथुन राशि में होने वाला है. मि​थुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं और वे ग्रहों के राजकुमार कहे जाते हैं. ऐसे में सूर्य और बुध में मित्रवत भाव है. सूर्य के मिथुन राशि में आने से 12 राशिवालों के करियर, बिजनेस, पद, प्रतिष्ठा, राजनीति में उच्च पद, पिता से संबंधों पर प्रभाव होगा. किसी पर यह प्रभाव शुभ होगा, तो किसी पर यह नकारात्मक हो सकता है. सूर्य देव मिथुन राशि में 16 जून गुरुवार को रात 11 बजकर 44 मिनट तक रहेंगे. मिथुन में सूर्य के गोचर से 4 राशिवालों का भाग्य चमक सकता है.

सूर्य गोचर का 4 राशियों पर शुभ प्रभाव!

मेष: 15 जून को सूर्य का गोचर मेष राशिवालों के लिए शुभ फल देने वाला होगा. करियर के क्षेत्र में किए गए कार्य प्रशंसा और उपलब्धि प्रदान करने वाले होंगे. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे. इस समय में आपका वित्तीय पक्ष मजबूत रहेगा और धन की कमी दूर होगी. कार्य क्षेत्र में लिए​ गए फैसले सराहनीय होंगे. बॉस आपसे खुश होंगे. इस समय में आपके लिए यात्रा का योग बनेगा, जो आपके लिए शुभ साबित होगा.

मिथुन: सूर्य का गोचर आपकी ही राशि मिथुन में होने वाला है. यह समय आपके अनुकूल होगा, जो लोग लंब समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं, उनको खुशखबरी मिल सकती है. वहीं नई नौकरी का भी प्रस्ताव मिल सकता है. आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि का अवसर मिलेगा. कोई अवसर मिले, तो उस पर सोच विचार करके आगे बढ़ सकते हैं. आपके यश और कीर्ति में बढ़ोत्तरी होगी. समाज में आपका प्रभाव, मान और सम्मान बढ़ेगा. इस समय में आपके पुराने बंद काम चल निकलेंगे, प्रयास करने की जरूरत है.

सिंह:​ सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं और मिथुन में सूर्य का गोचर सिंह वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. इस समय में आप पर माता लक्ष्मी की कृपा होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा. आपके आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे. बिजनेस करने वाले लोगों को मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा. वहीं नौकरीपेशा लोगों को काम का पुरस्कार मिल सकता है, कोई सम्मान प्राप्त कर सकते हैं. यह समय आपके लिए जैसी मेहनत वैसा फल पाने वाला है.

तुला: सूर्य का गोचर तुला राशिवालों की किस्मत को बदलने वाला साबित हो सकता है. आप पर भाग्य मेहरबान रहेगा, जिसकी वजह से काम बनेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे. मांगलिक कार्यों, पूजा पाठ आदि में मन लगेगा. धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. बिजनेस करने वालों को लाभ के मौके मिलेंगे, काम का विस्तार कर सकते हैं. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा और सेहत भी पहले से ठीक रहेगी. वाद विवाद या पुराने केस में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है या फिर समझौता हो सकता है.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारीDeputy News Editor

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed