साप्ताहिक राशिफल: धनु समेत 6 राशियों को इस सप्ताह भाग्य के सपॉर्ट से कई काम होंगे पूरे, वृ

साप्ताहिक राशिफल: धनु समेत 6 राशियों को इस सप्ताह भाग्य के सपॉर्ट से कई काम होंगे पूरे, वृ

Weekly Horoscope 8 To 14 June 2026: जून का यह सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से कुछ राशियों के लिए फलदायक तो कुछ राशियों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह शुक्र ग्रह चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर करने वाले हैं, जहां पहले से ही गुरु ग्रह विराजमान हैं. वहीं मंगल ग्रह स्वराशि में विराजमान रहने वाले हैं और सूर्यदेव मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. ग्रह-नक्षत्र के साथ इस सप्ताह गुरु-शुक्र ग्रह की युति से गजलक्ष्मी योग, मंगल चंद्र की युति से लक्ष्मी योग समेत कई शुभ योग का निर्माण भी हो रहा है. शुभ योग का लाभ सिंह, कन्या, धनु समेत कई राशियों को मिलने वाला है. वहीं वृषभ, वृश्चिक, मीन समेत कई राशियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं जून के इस सप्ताह 8 से 14 जून मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…

मेष साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 जून 2026 (Mesh Weekly Rashifal)

जून के इस सप्ताह मेष राशि वालों का कामकाज को लेकर आत्मविश्वास अच्छा बना रहेगा. व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ परिणाम लेकर आ सकता है और कई मामलों में फायदा भी होगा. नौकरी कर रहे जातकों के लिए सप्ताह सामान्य बना रहेगा, अधिकारी वर्ग के साथ वाद विवाद में ना पड़ें नहीं तो परेशान हो सकते हैं. सप्ताह के मध्य में सेहत तथा काम का बोझ आपको परेशान कर सकता है. घरेलू काम की वजह से खर्च बढ़ सकते हैं इसलिए ध्यान रखें. भाई -बहनों से रिश्ते मजबूत होंगे और साथ छोटी दूरी की यात्रा भी हो सकती है.

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 जून 2026 (Vrishabha Weekly Rashifal)

जून के इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इस सप्ताह कामकाज को लेकर भागदौड़ अधिक बने रहने से तनाव हो सकता है. नौकरी वर्ग के लिए सप्ताह सामान्य फल देने वाला रहेगा, ऑफिस के कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें. इस सप्ताह पारिवारिक सदस्यों के कारण आपके दांपत्य जीवन में कुछ समस्या हो सकती है, जिसकी वजह से घर का माहौल कुछ समय के लिए खराब हो सकता है. इस सप्ताह किसी से भी धन का लेन-देन करने से बचें अन्यथा आपका धन फंस सकता है.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 जून 2026 (Mithun Weekly Rashifal)

जून के इस सप्ताह मिथुन राशि वालों को धन संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी और फंसा हुआ पैसा मिलने की संभावना बन रही है. लव लाइफ के लिहाज से सप्ताह आपके पक्ष में रहेगा, पार्टनर की मुलाकात किसी घरवाले से करवा सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपके सभी कार्य बिना अवरोध के पूर्ण होंगे, जिससे ऑफिस में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगा. सप्ताह के मध्य में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है. इस सप्ताह आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा. सप्ताह के अंत में सेहत का ध्यान रखें. धन खर्च हो सकता है.

कर्क साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 जून 2026 (Kark Weekly Rashifal)

कर्क राशि वालों के लिए जून का यह सप्ताह कुछ मामलों में लाभदायक रहेगा तो कुछ मामलों में परेशानी हो सकती है. कर्क राशि वालों को इस सप्ताह बिजनेस और दाम्पत्य जीवन को लेकर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इस सप्ताह धन लाभ को लेकर आपको कुछ अवरोध मिल सकते हैं. छात्र वर्ग को इस सप्ताह अधिक परिश्रम के उपरांत सफलता मिलेगी इसलिए अपनी कोई कसर ना छोड़ें. गर्मी के मौसम में सेहत तथा खानपान का ध्यान रखें अन्यथा हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. परिजनों का सहयोग आपको लाभ देगा.

सिंह साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 जून 2026 (Singh Weekly Rashifal)

सिंह राशि वालों के लिए जून का यह सप्ताह लाभकारी रहने वाला है. आपकी राशि के स्वामी सूर्य फिलहाल शुक्र ग्रह की राशि में विराजमान हैं और आपके लिए शुभ स्थिति बना रहे हैं. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं. हालांकि सप्ताह के मध्य भाग में नौकरी वर्ग को कुछ परेशानी मिल सकती हैं. बिजनेस में अच्छा लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी. धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा और परिवार का हर कदम पर साथ भी मिलेगा.

कन्या साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 जून 2026 (Kanya Weekly Rashifal)

कन्या राशि वालों को जून के इस सप्ताह भाग्य का हर कदम पर साथ मिलेगा और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग भी मिलेंगे. अगर आप किसी कानूनी मामलों या विवाद में फंसे हुए हैं तो इस सप्ताह आपको राहत मिलने की संभावना बन रही है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है, अधिकारियों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और अपने कार्य से सभी को प्रभावित करेंगे. धनलाभ को लेकर इस सप्ताह आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं, जिससे आपका बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा.

तुला साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 जून 2026 (Tula Weekly Rashifal)

जून के इस सप्ताह तुला राशि वालों को कई मामलों में कई मामलों में सावधानी से कार्य करने की आवश्यकता है. लव लाइफ के लिहाज से यह सप्ताह आपको मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा, लव पार्टनर के साथ किसी बात पर बहसबाजी हो सकती है. व्यापारी इस सप्ताह किसी को भी उधार में माल देने से बचें अन्यथा धन हानि हो सकती है. गर्मी के मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ किसी मामलों पर बहसबाजी होने की आशंका बन रही है. कामकाज को लेकर इस सप्ताह यात्रा का योग रहेगा.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 जून 2026 (Vrishchik Weekly Rashifal)

वृश्चिक राशि वालों के लिए जून का यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह किसी से भी वाद-विवाद करने से बचें अन्यथा मामला कानूनी भी हो सकता है. सेहत का ध्यान रखें सर्दी- जुकाम या मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अभी काफी मेहनत करने की आवश्यकता है, इसमें आपको गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा. मित्रों व रिश्तेदारों के साथ धन का लेन-देन करने से बचें और निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है. इस सप्ताह कामकाज को लेकर दौड़भाग बनी रहेगी.

धनु साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 जून 2026 (Dhanu Weekly Rashifal)

धनु राशि वालों के लिए जून का यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है. परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित हैं तो इस सप्ताह आपकी टेंशन कम होती जाएगी. साथ ही घर में कोई शुभ कार्य संपन्न भी हो सकता है, जिससे आपको शांति भी मिलेगी. संतान से लाभ मिलेगा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ फल प्राप्त होंगे. सप्ताह का अंतिम भाग आपको लाभ देगा औप आपका मन भी अच्छा रहेगा, जिससे आप करियर पर अच्छा फोकस कर पाएंगे. आपके सरकारी कार्यों में अड़चन इस सप्ताह दूर हो सकती है और धन लाभ को लेकर इस सप्ताह आपके प्रयास तेज हो सकते है.

मकर साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 जून 2026 (Makr Weekly Rashifal)

मकर राशि वालों के लिए जून का यह सप्ताह फलदायक रहने वाला है. आपके अधूरे सरकारी कार्य इस सप्ताह पूरे होने के योग बन रहे हैं और किसी मित्र के साथ बाहर घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ संबंधों में चल रहा कड़वापन दूर होगा और रिश्ते फिर से सामान्य होते जाएंगे. संतान के साथ इस सप्ताह आपको कोई तकलीफ हो सकती है, जिसकी वजह से आपको काफी भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 जून 2026 (Kumbh Weekly Rashifal)

कुंभ राशि वालों के लिए जून का यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है. आपके अधूरे कार्य इस सप्ताह पूर्ण हो सकते हैं, जिससे आपको काफी राहत मिलेगी. इस सप्ताह आपको सुविधाओं में कुछ कमी देखने को मिल सकती है और खर्च बढ़ सकते हैं, जिसकी वजह से आपको कर्ज लेने की स्थिति भी बन सकती है. इस सप्ताह माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें. सप्ताह के मध्य में नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस में कुछ समस्या हो सकती है, जिसकी वजह से तनाव हो सकता है. जीवनसाथी का सहयोग आपको लाभ देगा. उच्च शिक्षा के लिए छात्र विदेश जाना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है.

मीन साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 जून 2026 (Meen Weekly Rashifal)

जून का यह सप्ताह मीन राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह मीन राशि वालों को गर्मी और भागदौड़ की वजह से सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती है, जिसकी वजह से डॉक्टर के पास भी जाना पड़ सकता है. इस राशि के नौकरी पेशा जातक अपने कामकाज पर ध्यान दें और अधिकारियों व सहकर्मियों के साथ किसी भी तरह की बहसबाजी से बचें अन्यथा समस्या हो सकती है. व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए सप्ताह सामान्य बना रह सकता है. आपकी दैनिक सुख सुविधाओं में कमी हो सकती है और सप्ताह के अंत में धन उधार देने से बचें.

Source link

You May Have Missed