भानु सप्तमी पर बना दुर्लभ योग का शुभ संयोग, सिंह समेत इन 4 राशियों पर रहेगी सूर्यदेव की वि

भानु सप्तमी पर बना दुर्लभ योग का शुभ संयोग, सिंह समेत इन 4 राशियों पर रहेगी सूर्यदेव की वि

होमराशि

भानु सप्तमी पर बना दुर्लभ योग का शुभ संयोग, इन 4 राशियों पर सूर्यदेव की कृपा

Last Updated:

Bhanu Saptami 2026: भानु सप्तमी का पर्व सूर्य उपासना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस बार भानु सप्तमी पर कई शुभ ग्रहों की अनुकूल स्थिति और दुर्लभ योग का निर्माण हो रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और बढ़ गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस विशेष संयोग का प्रभाव सिंह 4 राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी माना जा रहा है. सूर्यदेव की कृपा से इन राशियों को करियर, धन, मान-सम्मान और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है.

Zoom

Bhanu Saptami 2026: आज सप्तमी का पर्व मनाया जा रहा है. जब किसी भी माह के शुक्ल पक्ष या कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रविवार के दिन पड़ती है, तब उस विशेष संयोग को भानु सप्तमी कहा जाता है. भगवान सूर्य को समर्पित इस शुभ दिन कई दुर्लभ योग बन रहे हैं, जिससे आज के दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. भानु सप्तमी 2026 के शुभ दिन पर द्विपुष्कर योग, रवि योग समेत मंगल के स्वराशि में होने से रूचक राजयोग बन रहा है, जो सिंह समेत 4 राशियों के लिए बेहद लाभकारी रहने वाला है. इन राशियों पर सूर्यदेव की विशेष कृपा रहेगी, जिससे इनके मान-सम्मान, नेतृत्व, पद-प्रतिष्ठा, करियर आदि में वृद्धि देखने को मिलेगी. आइए जानते हैं भानु सप्तमी के दिन बन रहे शुभ योग का लाभ किन किन राशियों को मिलने वाला है…

भानु सप्तमी का धार्मिक महत्व
भानु सप्तमी को सूर्यदेव की आराधना का विशेष दिन माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन विधि-विधान से सूर्य भगवान की पूजा करने, अर्घ्य देने और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति होती है. सूर्य को आत्मा, ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता और सफलता का कारक ग्रह माना गया है. ऐसे में भानु सप्तमी पर बनने वाला शुभ योग कई लोगों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है.

वृषभ राशि
भानु सप्तमी पर बन रहे शुभ योग का लाभ वृषभ राशि वालों को मिलने वाला है. सूर्यदेव की कृपा से इस राशि वालों लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. अगर ससुराल पक्ष में कोई समस्या चल रही है तो वह दूर हो जाएगी और जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत भी होंगे. परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा और आपको करियर की शुरुआत करने का अवसर भी मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में उनकी प्रतिभा की सराहना हो सकती है.

सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव माने जाते हैं, इसलिए भानु सप्तमी का प्रभाव इस राशि पर विशेष रूप से देखने को मिल सकता है. सूर्यदेव की कृपा से सिंह राशि वालों की धन से संबंधित सभी समस्याएं दूर होंगी और बड़े से बड़े निर्णय आसानी से ले पाने की स्थिति में होंगे. करियर में उन्नति के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोगों के बीच सम्मान में वृद्धि होगी. किसी महत्वपूर्ण योजना में सफलता मिलने से आत्मविश्वास मजबूत होगा और आर्थिक मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.

वृश्चिक राशि
भानु सप्तमी पर बन रहे दुर्लभ संयोग का फायदा वृश्चिक राशि वालों को मिलने वाला है. वृश्चिक राशि वालों के लिए यह योग भाग्य का साथ दिलाने वाला साबित हो सकता है. सूर्यदेव की कृपा से वृश्चिक राशि वालों के रुके हुए कार्यों में गति आएगी और धन संबंधी मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं. बिजनेस में विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. इस राशि के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. साथ ही परिवार के सदस्यों का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा.

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सूर्यदेव की कृपा से करियर और व्यवसाय में प्रगति के योग बन रहे हैं. धनु राशि वालों को नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत विकसित होने की संभावना है. सूर्यदेव की कृपा से धनु राशि वालों को निवेश से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा.

भानु सप्तमी पर करें ये उपाय

  • ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, भानु सप्तमी के दिन सुबह स्नान के बाद तांबे के पात्र से सूर्यदेव को जल अर्पित करना शुभ माना जाता है.
  • जल में लाल फूल, रोली और अक्षत मिलाकर अर्घ्य देने से विशेष फल की प्राप्ति होती है.
  • भानु सप्तमी पर सूर्य मंत्रों का जाप, दान-पुण्य और जरूरतमंदों की सहायता करना लाभकारी माना गया है.
  • सूर्यदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए लाल वस्त्र धारण करना चाहिए.
  • भानु सप्तमी पर गेहूं, गुड़ या तांबे का दान करना शुभ फलदायी माना जाता है.

About the Author

authorimg

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed