शुक्र गोचर से इस सप्ताह कुंभ समेत 5 राशियों को करियर में मिलेंगे उन्नति के अच्छे अवसर, बिज

शुक्र गोचर से इस सप्ताह कुंभ समेत 5 राशियों को करियर में मिलेंगे उन्नति के अच्छे अवसर, बिज

Last Updated:

Weekly Lucky Tarot Horoscope, 8 to 14 June 2026: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जून का यह सप्ताह मिथुन, तुला समेत 5 राशि वालों के लिए आर्थिक उन्नति, करियर ग्रोथ और व्यापारिक सफलता के अवसर लेकर आ सकता है. इन राशि के जो जातक नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय रणनीति बनाने और सही दिशा में कदम बढ़ाने के लिए अनुकूल माना जा रहा है. साथ ही कई फायदे भी होंगे. आइए जानते हैं जून के इस सप्ताह 8 से 14 जून किन किन राशि वालों को ग्रहों के गोचर और शुभ योग से फायदा मिलेगा…

Zoom

Weekly Lucky Career Horoscope, 8 to 14 June 2026: जून का यह सप्ताह 8 से 14 जून 5 राशियों के लिए फलदायक रहने वाला है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जून के इस सप्ताह शुक्र कर्क राशि में गोचर करेंगे, जहां पहले से ही गुरु ग्रह विराजमान हैं, जिससे द्वि-गुरु योग का निर्माण हो रहा है. साथ ही इस सप्ताह सूर्यदेव मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. मंगल ग्रह भी अपनी ही राशि में विराजमान हैं, जिससे रूचक राजयोग बन रहा है. ग्रह-नक्षत्र की बदलती चाल और शुभ योग का प्रभाव मिथुन, तुला समेत 5 राशियों के नौकरी, निवेश, धन व व्यापार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. इन राशियों को किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ होगा और कई लोगों को रोजगार मिलने की भी संभावना बन रही है. आइए जानते हैं जून के इस सप्ताह 8 से 14 जून किन किन राशिफल वालों का फायदेमंद रहने वाला है…

मेष साप्ताहिक लकी करियर राशिफल
करियर राशिफल के अनुसार, जून का यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए आर्थिक प्रगति के संकेत लेकर आया है. इस राशि जातकों के लिए निवेश से जुड़े फैसले भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं और अच्छी जगह आपको निवेश करने का मौका भी मिलेगा. अगर आप घर या फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो इस सप्ताह आपकी इच्छा पूरी होगी. साथ ही नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं, जिससे पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है. वहीं व्यापारियों को नए ग्राहकों और लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

मिथुन साप्ताहिक लकी करियर राशिफल
करियर राशिफल के अनुसार, जून का यह सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए करियर में आगे बढ़ने का अवसर लेकर आ सकता है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और ऑफिस के किसी काम से यात्रा पर भी जा सकते हैं. जो लोग नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल माना जा रहा है. वित्तीय स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं और पुराने निवेश से भी लाभ प्राप्त हो सकता है. अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ है तो जून के इस सप्ताह वापस आने के योग बन रहे हैं, जिसे आप अच्छी जगह निवेश भी कर सकते हैं.

तुला साप्ताहिक लकी करियर राशिफल
करियर राशिफल के अनुसार, जून के इस सप्ताह तुला राशि वालों को धन संबंधी मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है. बिजनेस में अगर कोई समस्या चल रही है तो वह खत्म होती जाएगी और आपको किसी ऐसे व्यक्ति की सलाह मिलेगी, जिससे बिजनेस में अच्छी तरक्की होगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. पार्टनरशिप में काम करने वालों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है लेकिन लेन-देन के मामलों पर किसी पर भी विश्वास करने से बचें. निवेश के क्षेत्र में सोच-समझकर उठाया गया कदम भविष्य में अच्छा रिटर्न दे सकता है. धन संबंधित सभी कार्य आपके पूरे होते जाएंगे और बैंक बैलेंस बढ़ेगा.

धनु साप्ताहिक लकी करियर राशिफल
करियर राशिफल के अनुसार, जून का यह सप्ताह धनु राशि वालों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के इस सप्ताह सभी टारगेट पूरे होते जाएंगे और अधिकारियों का भी पूरा सपॉर्ट बना रहेगा. साथ ही आपको किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर भी मिल सकता है, जिससे आपके करियर में अच्छी उन्नति होगी. बिजनेस से जुड़े लोगों को लाभदायक सौदे मिल सकते हैं और व्यापार के किसी काम से यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है. धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत होगी और आय के नए स्रोत विकसित होने की संभावना बन रही है.

कुंभ साप्ताहिक लकी करियर राशिफल
करियर राशिफल के अनुसार, जून का यह सप्ताह कुंभ राशि वालों को करियर और बिजनेस दोनों क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. कुंभ राशि वालों की लंबे समय से अटकी योजनाओं में इस सप्ताह गति आएगी और कई पुराने कार्यों से राहत भी मिलेगी. परिवार में किसी सदस्य की सराकरी नौकरी लगने की संभावना बन रही हैं, जिससे घर का माहौल अच्छा रहेगा. अगर आप नया कारोबार शुरू करने की सोच रहे तो जून के इस सप्ताह अच्छे अवसर मिल सकते हैं. निवेश के मामलों में भी लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं और किसी दोस्त से अटका धन भी प्राप्त होगा.

About the Author

authorimg

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed