थुन राशिफल 7 जून: नौकरी में बड़ा धन लाभ, लेकिन लव लाइफ में वाणी पर रखें काबू

थुन राशिफल 7 जून: नौकरी में बड़ा धन लाभ, लेकिन लव लाइफ में वाणी पर रखें काबू

Last Updated:

ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि न्यूमरोलॉजी के हिसाब से 7 नंबर लकी नंबर माना जाता है. उन्होंने कहा कि 7 तारीख को पैदा होने वाले लोग लगी तो होते हैं लेकिन दूसरों के लिए लकी होते हैं. उन्होंने कहा ऐसे लोग अगर किसी व्यक्ति के साथ जुड़ जाते हैं तो उनका भविष्य बेहतर होना शुरू हो जाता है. उन्होंने कहा कि ऐसे जातक जो दूसरे लोगों को जो भी सलाह देते है

Aaj Ka Mithun Rashifal 7 June 2026: आज 7 जून यानी रविवार का दिन है. आज सूर्य का वृषभ राशि में गोचर होगा जिससे उभयचरी योग बनेगा और यह मिथुन राशि वाले लोगों को व्यापार में लाभ देने का काम करेगा. मिथुन राशि वाले ऐसे जातक जिनका मूलांक 7 है, वे लोग दूसरों के लिए लकी साबित हो सकते हैं. मार्केटिंग, टीचिंग और तकनीकी क्षेत्र के पेशे से जुड़े मिथुन जातकों को आज आर्थिक लाभ मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं. आपके बॉस आज आपके सुझाव और काम से खुश हो सकते हैं. मिथुन जातकों को आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है.

ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि न्यूमरोलॉजी के हिसाब से 7 नंबर लकी नंबर माना जाता है. उन्होंने कहा कि 7 तारीख को पैदा होने वाले लोग लकी तो होते हैं, लेकिन दूसरों के लिए लकी होते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे लोग अगर किसी व्यक्ति के साथ जुड़ जाते हैं तो उनका भविष्य बेहतर होना शुरू हो जाता है. उन्होंने कहा कि ऐसे जातक दूसरे लोगों को जो भी सलाह देते हैं और उस पर काम किया जाता है, तो उन्हें लाभ मिलता है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के सुझाव पर काम करने के बाद सफल हुए लोग उन लोगों को महत्व देने लगते हैं और उनका रुतबा बढ़ने लगता है.

अंकों को हिंदी में लिखने से दूर होगा जीवन का दोष
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि अंग्रेजी में जब सात (7) लिखा जाता है तो उसे बीच में से काट दिया जाता है, जिस कारण उनके जीवन में दोष आ जाता है. उन्होंने कहा कि अगर हम हिंदी में सात (७) लिखते हैं तो उसे काटना नहीं पड़ता है. उन्होंने इसीलिए मिथुन राशि वाले ऐसे जातकों को हिंदी में अंकों को लिखने की सलाह दी है, जिससे उनके जीवन पर गलत प्रभाव न पड़े. उन्होंने कहा कि अगर वे हिंदी में अंकों को लिखना शुरू कर देते हैं तो ऐसे मिथुन राशि वाले जातकों का भाग्य उनकी ओर अग्रसर हो जाता है. उन्होंने कहा कि सात नंबर वाले लोग खोजी स्वभाव के होते हैं. इसके साथ ही वह संन्यासी और बैरागी जैसे व्यवहार के होते हैं.

केतु का है यह अंक, पानी वाली जगहों की यात्रा से मिलेगा फायदा
ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि ज्योतिषीय गणना के अनुसार सात नंबर शनि का माना जाता है लेकिन इस दिन रविवार पड़ रहा है. वहीं न्यूमरोलॉजी में इसे केतु का अंक माना गया है. उन्होंने कहा कि केतु पानी में विकसित होता है. उन्होंने कहा कि 7 मूलांक वाले मिथुन जातक अगर नदी या समुद्र के किनारे रहें और पानी वाली जगह की यात्रा करें तो उनको लाभ होगा. उन्होंने कहा कि माना यह भी जाता है कि जिन ब्रांड्स के नाम में 7 नंबर होता था वह प्रसिद्ध होते थे. उन्होंने कहा कि सात नंबर का गुण जलीय होता है लेकिन स्वभाव से यह सबसे अलग रहने वाले होते हैं.

कलयुग के दौर में वाणी पर संयम रखना बेहद जरूरी
उन्होंने कहा कि वैसे तो यह लोगों को सुझाव सही देते हैं लेकिन इनका सच बोलना इनके लिए मुसीबत खड़ी कर देता है, इसलिए मिथुन राशि वाले जातक ध्यान रखें कि आप ऐसी बातें ना बोलें जिससे किसी के मन को ठेस पहुंचे क्योंकि इससे आपके संबंध बिगड़ सकते हैं. उन्होंने कहा कि कलयुग के दौर में सत्यवादी होना अपने लिए चुनौतियां खड़ी करना है, इसीलिए सोच-समझकर आप दूसरों के साथ व्यवहार रखें और अपनी वाणी पर संयम रखकर काम करें.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed