शुक्र गोचर से कर्क राशि में बना शुभ योग का दुर्लभ संयोग, तुला, मकर समेत 6 राशियों का शुरू

शुक्र गोचर से कर्क राशि में बना शुभ योग का दुर्लभ संयोग, तुला, मकर समेत 6 राशियों का शुरू

होमराशि

कर्क राशि में गुरु-शुक्र ग्रह की युति, मकर समेत 6 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू

Last Updated:

Guru Shukra Yuti 2026: शुक्र ग्रह 8 जून को कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं और वह इस राशि में 4 जुलाई तक रहेंगे. कर्क राशि में पहले से ही गुरु ग्रह विराजमान हैं, ऐसे में इन दो शुभ ग्रहों की युति से गजकेसरी नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है. गजकेसरी राजयोग के शुभ प्रभाव से तुला समेत 6 राशियों को कई फायदे होंगे और भाग्य का पूरा सपॉर्ट रहेगा. आइए जानते हैं गजकेसरी योग के किन किन राशियों को फायदा होगा…

Zoom

Guru Shukra Yuti 2026 In Kark Rashi: शुक्र ग्रह 8 जून दिन सोमवार को कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं, जहां पहले से ही देवताओं के गुरु बृहस्पति मौजूद हैं. ऐसे में कर्क राशि में बन रही गुरु और शुक्र ग्रह की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक राशि में गुरु और शुक्र का होना बेहद दुर्लभ होता है क्योंकि शुक्र ग्रह असुरों के गुरु हैं तो बृहस्पति देवताओं के गुरु. दोनों का एक ही भाव में युति होना दर्शाता है कि यह युति गुरु की बुद्धि को शुक्र की सुख की इच्छा के साथ मिलाती है, जिससे व्यक्ति जीवन के सुखों का आनंद विवेक, बुद्धि और गरिमा के साथ लेना सीखता है. गुरु और शुक्र ग्रह की युति से बना गजकेसरी योग का लाभ तुला, मकर समेत 6 राशियों को मिलने वाला है. इन राशियों को भाग्य का साथ मिलने से कई लाभ होंगे और धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि भी बढ़ेगी. आइए जानते हैं गजकेसरी योग के शुभ प्रभाव से किन किन राशियों को लाभ होने वाला है…

गजकेसरी राजयोग का मेष राशि पर प्रभाव
गुरु और शुक्र ग्रह की युति का लाभ मेष राशि वालों को मिलने वाला है. इस दौरान घरेलू समस्याओं से आपको मुक्ति मिलेगी और संपत्ति में इजाफा भी देखने को मिलेगा. गुरु ग्रह के प्रभाव से भाग्य का हर कदम पर सपॉर्ट रहेगा और शुक्र ग्रह के प्रभाव से आपकी सुख-सुविधाएं भी बढ़ेंगी. शुभ योग के प्रभाव से आपको धन प्राप्ति के नए नए मार्ग मिलेंगे और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. इस अवधि में आपकी किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से जान-पहचान बढ़ेगी, जिनसे भविष्य में आपके कई काम पूरे होंगे. घर का माहौल खुशहाल और सुखद रहेगा. मां के साथ आपका रिश्ता प्यार और देखभाल से भरा रहेगा.

गजकेसरी राजयोग का मिथुन राशि पर प्रभाव
गजकेसरी राजयोग के शुभ प्रभाव से मिथुन राशि वालों के अच्छे वित्तीय अवसर सामने आएंगे और पुराने पारिवारिक विवाद या संपत्ति के बंटवारे का समाधान सकारात्मक रूप से हो सकता है. मिथुन राशि वालों की इस अवधि में बोलने और संवाद करने की शैली बहुत सौम्य, शांत और प्रेमपूर्ण रहेगी. आप अपनी आवाज, बोलने के तरीके और संवाद से लोगों का ध्यान आकर्षित कर पाएंगे. अगर आप विदेश में काम, बिजनेस या पढ़ाई करना चाहते हैं तो इस अवधि में आपकी इच्छा पूरी होने के योग बन रहे हैं. परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लगने की संभावना बन रही है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा.

गजकेसरी राजयोग का कर्क राशि पर प्रभाव
गुरु और शुक्र ग्रह की युति से कर्क राशि वालों का सामाजिक आकर्षण और सम्मान बढ़ेगा, जिससे मानसिक संतुष्टि मिलेगी और कई खास लोगों के साथ जान-पहचान भी बढ़ेगी. आपको इस अवधि में सोशल मीडिया के माध्यम से कोई अच्छी खबर सुनकर मिल सकती है. यह धन के लिए भी अच्छा समय है, इसलिए आप घर खरीदने या अपने घर के किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने में निवेश कर सकते हैं. शुभ योग के प्रभाव से कर्क राशि वालों की धन की इच्छाएं पूरी होंगी, जिससे आप परिवार की सभी जरूरतों को पूरा कर पाएंगे और जीवन का आनंद लेंगे. आप अपने सामाजिक सर्कल में कुछ नए और महत्वपूर्ण लोगों से भी मिल सकते हैं.

गजकेसरी राजयोग का कन्या राशि पर प्रभाव
शुक्र और गुरु ग्रह की युति से कन्या राशि वालों को जीवन के कई क्षेत्र में फायदा होगा. अगर आप काफी समय से मकान व फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो इस अवधि में आपकी इच्छा पूरी होने की संभावना बन रही है. अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो इस अवधि में वापस मिल सकता है और किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ भी हो सकता है. परिवार में सभी सदस्यों की सेहत अच्छी रहेगी और नौकरी व व्यापार के मामले में आपको हर कदम पर भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. इस अवधि में आप सोशल ग्रुप में पहचान बना सकते हैं और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं.

गजकेसरी राजयोग का तुला राशि पर प्रभाव
गुरु और शुक्र ग्रह की युति से तुला राशि वालों की आर्थिक समस्याएं खत्म होती जाएंगी और सामाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. अगर बिजनेस में स्थिति सही नहीं चल रही है तो शुक्र गोचर के प्रभाव से स्थिति में सुधार आएगा और आप दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करेंगे. धन की वजह से अटके हुए आपके सभी कार्य सफल होंगे और बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा. शुभ योग के प्रभाव से आपकी सेहत में सुधार आएगा और आप शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत नजर आएंगे. आपकी आकर्षक पर्सनैलिटी आपको कार्यस्थल पर प्रशंसा दिलाएगी और कई सरकारी लोगों का सहयोग भी मिलेगा. इस अवधि में तुला राशि वालों की सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और परिवार में सभी सदस्य प्रसन्न होंगे.

गजकेसरी राजयोग का मकर राशि पर प्रभाव
शुक्र और गुरु ग्रह की युति से मकर राशि वालों को कई मामलों में फायदा होगा. अगर किसी विवाद या कानूनी मामलों में फंसे हुए हैं तो स्थिति आपके पक्ष में आ सकती है. लव लाइफ वालों के लिए शुक्र का गोचर अच्छा रहेगा क्योंकि रोमांटिक रिलेशनशिप शादी में बदल सकता है. चाहे आप सिंगल हों या शादीशुदा, इस समय आपको प्यार मिलने या सुखी वैवाहिक जीवन का अच्छा मौका मिलेगा. जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ रिश्ते और मधुर होंगे. अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो इस अवधि में आपको कई फायदे मिलने की संभावना बन रही है.

About the Author

authorimg

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed