द्विपुष्कर योग में भानु सप्तमी, राशि अनुसार करें सूर्य मंत्र का जाप, करियर में तरक्की होगी

द्विपुष्कर योग में भानु सप्तमी, राशि अनुसार करें सूर्य मंत्र का जाप, करियर में तरक्की होगी

Bhanu Saptami 2027 Mantra: अधिकमास की भानु सप्तमी 7 जून रविवार को है. इस बार भानु सप्तमी पर द्विपुष्कर योग बना है. इस शुभ योग में आप सूर्य देव की पूजा करें, उनको अर्घ्य दें, उसके बाद अपनी राशि के अनुसार प्रभावशाली सूर्य मंत्र का जाप करें. द्विपुष्कर योग में आप मंत्र जाप करेंगे, तो आपको उसका दोगुना फल प्राप्त होगा. सूर्य देव की कृपा होने से करियर में तरक्की, प्रमोशन, राजनीति में बड़ा पद प्राप्त होता है. इस दिन द्विपुष्कर योग सुबह 5 बजकर 23 मिनट से सुबह 07 बजकर 55 मिनट तक है. जिस रविवार को सप्तमी तिथि पड़ती है, उस दिन भानु सप्तमी होती है. 7 जून रविवार को अधिकमास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है.

राशि अनुसार सूर्य देव के प्रभावशाली मंत्र

मेष: भानु सप्तमी के दिन मेष राशि के लोग विधिपूर्व​क सूर्य देव की पूजा करें, फिर कंबल या कुशा के एक आसन पर बैठकर सूर्य देव के मंत्र ओम अचिन्त्याय नमः का जाप करें. आपके कार्य सफल होंगे.

वृषभ: वृषभ राशि के जातकों को भानु सप्तमी के अवसर पर सूर्यदेव के मंत्र ओम अरुणाय नम: का जाप करना चाहिए. यह उनके लिए कल्याणकारी होगा.

मिथुन: मिथुन राशिवालों को भानु सप्तमी के दिन अपनी राशि के लिए प्रभावशाली सूर्य मंत्र ओम आदित्याय नमः का जाप करना चाहिए.

कर्क: कर्क राशि के लोगों का स्वामी ग्रह चंद्रमा है. आप लोग भानु सप्तमी पर सूर्य देव के मंत्र ओम वसुप्रदाय नमः का जाप करें.

सिंह: सिंह वालों के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं. आप भानु सप्तमी के अवसर पर ओम भानवे नमः मंत्र का जाप करें. मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें.

कन्या: कन्या राशि के लोग भानु सप्तमी पर सूर्य देव की पूजा कर लें, फिर ओम शांताय नमः मंत्र का जाप करें. सूर्य कृपा से आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा.

तुला: भानु सप्तमी के दिन तुला राशि के लोगों को ओम इन्द्राय नमः मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए. आपके धन और धान्य में बढ़ोत्तरी होगी.

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोग भानु सप्तमी के दिन सूर्य देव के मंत्र ओम आदित्यााय नमः या फिर ओम सवित्रे नमः का जाप करें. काम और बिजनेस में उन्नति की योग बनेंगे.

धनु: धनु वालों के स्वामी ग्रह देव गुरु बृहस्पति हैं. आप भानु सप्तमी पर सूर्य देव के मंत्र ओम पूष्णे नमः का जाप करें.

मकर: भानु सप्तमी के अवसर पर मकर राशि वाले लोग ओम रवये नमः मंत्र का जाप करेंगे तो उनको सफलता प्राप्त होगी.

कुंभ: कुंभ राशि वाले सूर्य देव की अर्घ्य देने के बाद ओम मार्तण्डाय नमः मंत्र का जाप सच्चे मन से करें. उनको लाभ होगा.

मीन: भानु सप्तमी के दिन मीन राशिवालों को ओम मित्राय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए.

सूर्य मंत्र का जाप किस माला से करें?

सूर्य देव के मंत्र का जाप आप रुद्राक्ष, माणिक्य, गारनेट या कमलगट्टे की माला से कर सकते हैं. वैसे रुद्राक्ष की माला सभी कार्यों की सिद्धि के लिए उत्तम है.

Source link

You May Have Missed