आज नौकरी में चमकेगी किस्मत…सिंगल जातकों के जीवन में होगी नए प्यार की एंट्री!
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 6 June: विंध्यधाम के विद्वान ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने लोकल 18 को बताया कि मेष राशि के स्वामी मंगल आपको नई ऊर्जा, आगे बढ़ने का साहस और प्रेरणा शक्ति प्रदान करेंगे. चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपके व्यक्तित्व में आकर्षण, निर्णय क्षमता और नेतृत्व गुणों में वृद्धि होगी.
Aaj Ka Mesh Rashifal 6 June 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर: मेष राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा. किसी खास योग के बनने की संभावना नहीं है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ होगा. आज ग्रीष्म ऋतु और ज्येष्ठ माह है. तिथि षष्ठी है. नक्षत्र श्रवण है. पक्ष कृष्ण है. योग इंद्र है. सूर्योदय सुबह 5:22 पर और सूर्यास्त शाम को 5:16 मिनट पर होगा. आज का शुभ समय यानी अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:51 से 12:47 तक रहेगा. इसमें किया गया काम लंबे समय तक अच्छा लाभ प्रदान करता है. वहीं, अशुभ समय यानी राहुकाल सुबह 8:51 से 10:35 तक रहेगा. इस मुहूर्त में किया गया कोई भी काम अच्छा लाभ प्रदान नहीं करता है. आज दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेगा.
विंध्यधाम के विद्वान ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने लोकल 18 को बताया कि मेष राशि के स्वामी मंगल आपको नई ऊर्जा, आगे बढ़ने का साहस और प्रेरणा शक्ति प्रदान करेंगे. चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपके व्यक्तित्व में आकर्षण, निर्णय क्षमता और नेतृत्व गुणों में वृद्धि होगी. इसके साथ ही, सूर्य आज आपके पराक्रम भाव में गोचर करेंगे, जिससे वह आपकी संचार और नेतृत्व शक्ति को मजबूत बनाएंगे. आज आप जो भी काम करते हुए नजर आएंगे, वह पूरी तरीके से सफल हो जाएगा.
स्वास्थ्य और फिटनेस: सेहत रहेगी उत्तम, शरीर को रखें हाइड्रेटेड
ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और शरीर में ऊर्जा भरपूर मात्रा में बनी रहेगी. कोई खास या बड़ी बीमारी आपको परेशान नहीं करेगी. मौसम को देखते हुए शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए तरल पदार्थों का सेवन जरूर करें. आज सुबह के समय सूर्य नमस्कार और प्राणायाम करने से आपको विशेष लाभ मिलेगा.
रिश्तों में बढ़ेगा प्यार: अविवाहितों के लिए आ सकते हैं नए रिश्ते
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि प्यार और रिश्तों में उत्साह और रोमांच बना रहेगा. पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा. अविवाहित लोगों के लिए नए प्रेम संबंधों के बनने की प्रबल संभावना है. परिवार में भी खुशी और उत्साह का माहौल बना रहेगा. पारिवारिक मामलों में आपकी सलाह को विशेष महत्व दिया जाएगा. घर में किसी शुभ समाचार के मिलने की वजह से माहौल खुशनुमा बन जाएगा.
धन लाभ के बनेंगे योग: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी और धन लाभ के मजबूत संकेत बन रहे हैं. लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने का योग बन रहा है. नए निवेश और आर्थिक निर्णय लेने के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल है. नौकरी और करियर की बात करें तो कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की जमकर प्रशंसा होगी. व्यवसाय में विस्तार और नए संपर्कों की मदद से आज आपको विशेष धन लाभ मिलेगा.
सूर्य देव को अर्पित करें जल: ये हैं आज के शुभ रंग और उपाय
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के लिए आज का शुभ अंक 1 और भाग्यांक 9 होगा. आज के लिए आपका शुभ रंग लाल रहेगा, जबकि शुभ दिशा पूर्व रहेगी. आज के दिन को और बेहतर बनाने के लिए सूर्यदेव को तांबे के पात्र (लोटे) में जल अर्पित करें और ‘ओम सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करें. इसके साथ ही आज लाल मसूर की दाल दान में दें, इससे आपका दिन अच्छा रहेगा. सूर्य के उत्तम प्रकाश से आपका पूरा जीवन प्रकाशमय रहेगा.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें


