मिथुन राशि वालों के लिए आज धन लाभ या तनाव? ग्रहों की चाल दे रही शुभ संकेत!
Last Updated:
Mithun Rashifal: मंगल का नक्षत्र शनिवार के दिन चल रहा है, जिसकी अवस्था उत्तम वस्त्र और आभूषण धारण करने की है. आज मिथुन राशि वाले जातकों का दिन अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आज के दिन आपको धन, गाड़ी, नए वस्त्र और आभूषणों से लाभ मिल सकता है.
देहरादून: आज 6 जून यानी शनिवार का दिन है. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि 6 नंबर को न्यूमैरोलॉजी के हिसाब से शुक्र का अंक कहा गया है. शुक्र का अर्थ होता है धन स्त्री सुख और लग्जरी. उन्होंने कहा कि मंगल का नक्षत्र शनिवार के दिन चल रहा है, जिसकी अवस्था उत्तम वस्त्र और आभूषण धारण करने की है. आज मिथुन राशि वाले जातकों का दिन अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आज के दिन आपको धन, गाड़ी, नए वस्त्र और आभूषणों से लाभ मिल सकता है.
उन्होंने कहा कि इस समय बृहस्पति की दृष्टि चंद्रमा पर पड़ रही है, इसलिए ग्रहों की स्थिति मिथुन राशि वाले लोगों को विदेश से लाभ देने वाली बन रही है. आज के दिन ऐन्द्र योग का निर्माण हो रहा है, जो अशुभ माना जाता है. उन्होंने कहा कि ऐन्द्र के स्वामी पितृ हैं. आज मिथुन राशि वाले जातकों का आचरण इंद्र या राजाओं के सामान रहेगा, लेकिन फलादोष यानी पितृ दोष होगा, जिससे संतान पर कठिनाई वाला समय देखना पड़ सकता है. इसके विपरीत पिता को कठिनाई भी हो सकती है.
परेशानियों का करना पड़ सकता है सामना
उन्होंने कहा कि यह समय ऐसा होगा कि मिथुन राशि वाले जातक पिता या पुत्र एक ही छत के नीचे दोनों रहेंगे, तो दोनों की तरक्की में बाधा आएगी. ऐसे में पिता होने पर कठिनाई या पिता को कठिनाई हो सकती है यानी संतान सुख से भी वंचित रहना पड़ सकता है. मिथुन राशि वाले ऐसे जातकों को संतान से जुड़ी परेशानियां देखने के लिए मिल सकती हैं. वहीं कुछ जातकों को पिता से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
चंद्रमा का प्रभाव होगा आपके अनुकूल
देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि राहु और केतु से चंद्रमा अगर बाहर होता है, तो विदेश यात्रा की संभावना प्रबल होती है. इस समय आंशिक कालसर्प दोष बना हुआ है. उन्होंने कहा कि इस स्थिति में अगर किसी बच्चे का जन्म होता है, तो उसके भविष्य में विदेश यात्रा होती है, उसे अपना जन्म स्थान छोड़ना ही पड़ता है.
उन्होंने कहा कि इस समय बृहस्पति की दृष्टि चंद्रमा पर है. चंद्रमा, मन और माता का कारक है. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में आप अपनी माता से आशीर्वाद लेने के साथ ही मेडिटेशन और योग करें. इससे चंद्रमा का प्रभाव आपके लिए शुभ होता चला जाएगा, जो आपके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा.
विरोधी परिस्थितियां होंगी पैदा
उन्होंने कहा कि शनि और मंगल दोनों ही एक दूसरे के शत्रु हैं. शनिवार के दिन मंगल का नक्षत्र सामने आ रहा है, कनिष्क नक्षत्र का स्वामी मंगल है. उन्होंने कहा कि आज के दिन मंगल के नक्षत्र और शनिवार दोनों एक दूसरे के विरोध में हैं, जिसके चलते विरोधी परिस्थितियां पैदा होगी, जो आपके लिए अनुकूल नहीं होगी. इसलिए कुछ लोगों के झगड़े-फसाद देखने के लिए मिल सकते हैं.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


