बैंक अकाउंट में बिना निकाले शून्य हो जाएगा पैसा, अगर घर में रखेंगे ये 10 चीजें

बैंक अकाउंट में बिना निकाले शून्य हो जाएगा पैसा, अगर घर में रखेंगे ये 10 चीजें

अक्सर ऐसा होता है कि आपने अपनी मेहनत से भरपूर पैसे कमाए हों, लेकिन अचानक से पैसे आने रुक जाते हैं. घर की तिजोरी, बैंक अकाउंट में रखे पैसे अचानक खाली होने लगते हैं. लगातार आपके साथ कुछ ना कुछ निगेटिव चीजें होने लगती हैं. कर्ज के बोझ के तले आप दब जाते हैं. क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है? वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपके घर में ही रखी कुछ चीजें इन परेशानियों को बढ़ाती हैं. घर में ये वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने का काम करते हैं. इससे आपके अंदर तनाव, एंजायटी, काम में बाधा, रुकावट, आर्थिक परेशानियां बढ़ने लगती हैं. हालांकि, इन मान्यताओं का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, लेकिन बहुत से लोग इन्हें पारंपरिक विश्वास के रूप में मानते हैं. चालिए जानते हैं कि घर में रखी कौन सी चीजें आर्थिक तंगी का कारण बन सकती हैं, जिन्हें तुरंत घर से हटा देने में ही आपकी भलाई है.

1. टूटा हुआ शीशा- काफी लोगों की आदत होती है कि कांच या शीशे में दरार पड़ने के बाद घर में रखते हैं. वास्तु के अनुसार, ऐसा करना नकारात्मकता लाता है. घर में टूटा हुआ शीशा, खिड़की का कांच या दरार वाला दर्पण नहीं रखना चाहिए. आपकी जमा-पूंजी धीरे-धीरे खत्म होने लगेगी. आर्थिक अस्थिरता का प्रतीक माना जाता है.

2. बंद या खराब घड़ी- काफी लोग अपने ही घर के स्टोर रूम में कई पुरानी और टूटी बेकार चीजों को स्टोर करके रखे रहते हैं. इसमे खराब और बंद घड़ी भी शामिल है. यदि आपके घर आर्थिक तंगी आ गई है, पैसे नहीं टिक रहे हैं तो इसकी वजह बंद घड़ी भी हो सकती है. खराब या रुकी हुई घड़ी को वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता है. यह जीवन की प्रगति और धन संबंधी अवसरों में रुकावट ला सकती है.

3. टूटे-फूटे बर्तन- यदि आपका बैंक अकाउंट किसी ना किसी एमरजेंसी के कारण खाली हो रहा है, तो अपने घर से आज ही चटके हुए कप, प्लेट, कटोरे, अन्य पुराने बर्तनों को हटा दें. इन्हें घर में रखना अशुभ माना गया है. टूटे-फूटे कांच और स्टील, एल्युमीनियम के बर्तन आज ही निकाल दें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

4. सूखे या मुरझाए हुए पौधे- कई बार गमले में लगे देखभाल न करने से सूख-मुरझा जाते हैं. आप इन्हें यूं ही गमले में लगे रहने देते हैं, ये भी धन संकट, आर्थिक तंगी का कारण बन सकते हैं. ये सूखे पौधे नकारात्मकता का प्रतीक माने जाते हैं.

5. कबाड़ और बेकार सामान- घर के स्टोर रूम में बेकार कबाड़ की चीजें ये सोचकर काफी लोग रखते हैं कि इनका कभी ना कभी यूज करेंगे, लेकिन ऐसा कर नहीं पाते हैं. पुराने अखबार, पुराने अखबार, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान, टूटे फर्नीचर और अनुपयोगी वस्तुओं का ढेर घर में ऊर्जा के प्रवाह को बाधित कर सकते हैं. ऐसे में रेगुलर अपने घर की सफाई करें और बेकार के सामानों को हटा दें, तभी आप खुशहाल जीवन जी सकेंगे. पैसों का आगमन दोबारा होना शुरू हो जाएगा.

6. टपकते नल-वास्तु में लगातार टपकता हुआ नल या पानी का रिसाव धन हानि का संकेत माना जाता है. काफी लोगों के घर में नल टपकने, पानी के रिसाव की समस्या बनी रहती है, इसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए.

7. फटी पुरानी तस्वीर, खराब सजावटी वस्तुएं रखना- इससे भी बचें. पुरानी तस्वीर फट गई है, उसका कांच टूट गया है, सजावटी सामान, टूटी मूर्तियां हैं फिर भी आप घर में रखे हुए तो ऐसा न करें.

8. कांटेदार पौधे- वास्तु मान्यताओं के अनुसार, कांटेदार पौधों को लगाने से भी बचना चाहिए. ये आर्थिक तंगी लाते हैं. कैक्टस जैसे कांटेदार पौधों को कभी भी घर के अंदर नहीं रखना चाहिए. काफी लोग इसे अनजाने में सजावटी पौधे के रूप में रखते हैं.

9. उत्तर-पूर्व कोने को गंदा रखना-वास्तु में घर का उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) विशेष महत्व रखता है. इसे साफ, व्यवस्थित और प्रॉपर रोशनी रखने की सलाह दी जाती है.

10. टूटी तिजोरी या लॉकर- यदि धन रखने वाली अलमारी, तिजोरी या लॉकर टूटा-फूटा हो तो उसे ठीक करवा लें या नया लेकर आएं. ये सभी आर्थिक तंगी का कारण बन सकते हैं.

Source link

You May Have Missed