ब्रह्म योग के प्रभाव से चमकेगा कर्क राशि का भाग्य, कर्क राशि वाले जानिए राशिफल
Last Updated:
Aaj Kark Rashifal: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा. मानसिक तनाव में कमी आएगी और सकारात्मक सोच बनी रहेगी. आइए ज्योतिष से जानते हैं कि कर्क राशि वालों का आज का दिन कैसा रहेगा.
नैनीताल: ग्रह-नक्षत्रों की चाल का हमारे दैनिक जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. आज दिनांक 5 जून 2026, शुक्रवार का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ संकेत लेकर आया है. आज ज्येष्ठा अधिक कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी और दिनभर ब्रह्म योग का प्रभाव रहेगा, जबकि श्रवण नक्षत्र और कौलव करण भी शुभ फल प्रदान करने वाले माने गए हैं.
उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज कर्क राशि के जातकों को करियर, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. हालांकि सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक राहुकाल रहेगा, इसलिए इस अवधि में किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचना चाहिए.
शुभ समाचार मिलने के संकेत
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा. मानसिक तनाव में कमी आएगी और सकारात्मक सोच बनी रहेगी. आज आपको परिवार में किसी शुभ समाचार के मिलने से खुशी का माहौल बन सकता है. माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके आत्मबल को मजबूत करेगा. आज धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है. किसी धार्मिक स्थल के दर्शन या पूजा-पाठ से मानसिक शांति प्राप्त होगी.
नौकरी और व्यवसाय
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है. लंबे समय से जिस कार्य के लिए मेहनत कर रहे थे, उसका सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त हो सकती है और पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के भी संकेत हैं. ऑफिस पर आपकी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी. व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी आज का दिन लाभकारी रहने वाला है. पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं और नए व्यावसायिक संपर्क भविष्य में फायदे का सौदा साबित हो सकते हैं. हालांकि किसी बड़े आर्थिक निर्णय को लेने से पहले पूरी योजना बनाकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा.
लव लाइफ और वैवाहिक जीवन
कर्क राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन मधुरता लेकर आएगा. पार्टनर के साथ चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं और रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा. जो लोग अपने प्रेम संबंध को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं, उन्हें परिवार से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है. वहीं विवाहित जातकों के लिए भी दिन सुखद रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा. शाम के समय किसी खास व्यक्ति के साथ बातचीत मन को प्रसन्न कर सकती है.
छात्रों के लिए कैसा रहेगा दिन
कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अनुकूल रहने वाला है. आज पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी और कठिन विषयों को समझने में सफलता मिलेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद है. यदि किसी छात्र का लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट या शोध कार्य में मन नहीं लग रहा था, तो आज उसमें भी प्रगति देखने को मिल सकती है. शिक्षकों और अभिभावकों का सहयोग आत्मविश्वास बढ़ाएगा.
महिलाओं के लिए दिन
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा. कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और घर-परिवार में भी आपकी राय को महत्व दिया जाएगा. गृहिणियों के लिए दिन सुखद रहेगा और परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. वहीं कामकाजी महिलाओं को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें वे सफलतापूर्वक निभाने में सक्षम रहेंगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन दिनभर की व्यस्तता के बीच पर्याप्त आराम करना भी जरूरी होगा.
कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज का दिशा शूल पश्चिम दिशा है, कर्क राशि के जातकों को आज पश्चिम दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद
उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज किसी देवी मंदिर में दुर्गा सप्तसती का पाठ करवाना शुभ रहेगा.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


