सिर्फ सजावट नहीं, किस्मत भी चमकाते हैं ये पौधे! वास्तुशास्त्र में माने जाते हैं बेहद शुभ

सिर्फ सजावट नहीं, किस्मत भी चमकाते हैं ये पौधे! वास्तुशास्त्र में माने जाते हैं बेहद शुभ

Last Updated:

Lucky Plants for Home Decor: घर की सजावट में पेड़-पौधों का इस्तेमाल सिर्फ खूबसूरती बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि सुख-समृद्धि के लिए भी किया जाता है. ऋषिकेश के ज्योतिषी अखिलेश पांडेय ने बताया कि वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में कुछ खास पौधों को बेहद चमत्कारी और सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना गया है. इनमें से कुछ पौधे जहां घर के वातावरण को शुद्ध कर आपसी प्रेम बढ़ाते हैं, वहीं कुछ पौधों को सही दिशा में लगाने से आर्थिक उन्नति, करियर में तरक्की और बिजनेस में भारी मुनाफा होता है. इसके साथ ही कुछ पौधे ऐसे भी हैं जो बिना धूप के बहुत ही कम देखभाल में घर के अंदर की हवा को साफ कर ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाते हैं. आइए जानते हैं इन पौधों के बारे में.

ऋषिकेश: आजकल घरों की सजावट में पौधों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. हरे-भरे पौधे न केवल घर को खूबसूरत बनाते हैं, बल्कि वातावरण को भी ताजगी से भर देते हैं. कई लोग अपनी बालकनी, छत या आंगन में सजावटी पौधे लगाते हैं ताकि घर का माहौल प्राकृतिक और आकर्षक लगे. वहीं वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में कुछ पौधों को विशेष रूप से शुभ माना गया है. मान्यता है कि ये पौधे सकारात्मक ऊर्जा लाने के साथ-साथ सुख, समृद्धि और आर्थिक उन्नति का भी प्रतीक होते हैं.

लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान ज्योतिषी अखिलेश पांडेय ने बताया कि भारतीय घरों में तुलसी का पौधा सबसे अधिक पूजनीय माना जाता है. धार्मिक महत्व के साथ-साथ इसे सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत भी माना जाता है. कई परिवारों में आज भी सुबह और शाम तुलसी के पास दीपक जलाने की परंपरा निभाई जाती है. माना जाता है कि घर में तुलसी होने से वातावरण शुद्ध रहता है और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सौहार्द बना रहता है. इसके अलावा तुलसी का पौधा स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभदायक माना जाता है.

मनी प्लांट है घर की समृद्धि की चाबी
मनी प्लांट को धन और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. यही वजह है कि यह पौधा घरों और ऑफिसों में काफी लोकप्रिय है. इसकी हरी बेलें किसी भी स्थान को आकर्षक बना देती हैं. सही दिशा में लगाया गया मनी प्लांट आर्थिक प्रगति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. लकी बैंबू या बांस का पौधा भी शुभ पौधों की सूची में शामिल है. फेंगशुई में इसे सौभाग्य, सफलता और खुशहाली का प्रतीक माना गया है. कई लोग इसे अपने कार्यस्थल या ड्राइंग रूम में रखते हैं. इसकी सबसे खास बात यह है कि यह कम जगह में भी आसानी से उग जाता है और देखने में काफी आकर्षक लगता है.

जेड प्लांट लाता है पॉजिटिविटी
जेड प्लांट भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इसकी मोटी और चमकदार हरी पत्तियां इसे बाकी पौधों से अलग बनाती हैं. कई लोग इसे आर्थिक स्थिरता और तरक्की का प्रतीक मानते हैं. व्यापार से जुड़े लोग अक्सर अपने कार्यालय में जेड प्लांट रखते हैं. माना जाता है कि यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने में मदद करता है और कार्यक्षेत्र में उन्नति का संकेत देता है.

स्नेक प्लांट बढ़ाता है घर की खूबसूरती
स्नेक प्लांट न केवल खूबसूरत दिखता है बल्कि इसे घर की हवा को बेहतर बनाने वाले पौधों में भी गिना जाता है. यह कम देखभाल में आसानी से बढ़ता है और घर के अंदर भी अच्छी तरह विकसित हो जाता है. इसकी लंबी हरी पत्तियां घर की सजावट को एक अलग ही आकर्षण देती हैं. यही कारण है कि यह पौधा आधुनिक घरों में तेजी से पसंद किया जा रहा है.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें

Source link

You May Have Missed