जून में बदलेगी इन राशियों की किस्मत! खप्पर योग को लेकर देवघर आचार्य की चेतावनी

जून में बदलेगी इन राशियों की किस्मत! खप्पर योग को लेकर देवघर आचार्य की चेतावनी

Last Updated:

Khappar yog 2026 effects : 15 जून से बनने वाला खप्पर योग मेष, कन्या और मीन राशि के जातकों की चिंता बढ़ा सकता है.करियर, धन और स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें, ज्योतिषाचार्य ने हनुमान जी की आराधना करने की सलाह दी है.

ख़बरें फटाफट

देवघर : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनकी स्थिति का मानव जीवन पर विशेष प्रभाव माना जाता है.जिस प्रकार कुछ ग्रह शुभ फल प्रदान करते हैं, उसी प्रकार कुछ ग्रहों को क्रूर या पापी ग्रह की श्रेणी में रखा गया है. जब ये ग्रह किसी विशेष स्थिति में एक साथ आ जाते हैं, तब कई बार ऐसे योगों का निर्माण होता है जो जीवन में अचानक उतार-चढ़ाव, मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानियां और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लेकर आते हैं. वर्तमान समय में भी ऐसा ही एक विशेष योग बन रहा है, जिसे ज्योतिषाचार्य खप्पर योग के नाम से जानते हैं.कब अपने चरम पर रहेगा किन राशियों को संभाल कर रहने की जरूरत है सारा जानकारी जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य से?

क्या कहते है देवघर के ज्योतिषाचार्य 
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 से बातचीत के दौरान बताया कि मंगल, राहु, शनि जैसे प्रभावशाली ग्रहों के संयुक्त प्रभाव से खप्पर योग का निर्माण हो रहा है, जिसका असर कई राशियों पर देखने को मिलेगा.पंडित मुदगल के अनुसार 15 जून को अमावस्या के दिन सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य के इस राशि परिवर्तन के साथ ही खप्पर योग का प्रभाव और अधिक प्रबल हो जाएगा.यह स्थिति 29 जून तक बनी रह सकती है. इस दौरान कुछ राशियों के जातकों को विशेष रूप से सावधान रहने की आवश्यकता होगी.ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, कन्या और मीन राशि के लोगों को इस योग का नकारात्मक प्रभाव अपेक्षाकृत अधिक झेलना पड़ सकता है.इसलिए इन राशियों के लोगों को आने वाले दिनों में अपने निर्णय सोच-समझकर लेने चाहिए और अनावश्यक जोखिम से बचना चाहिए.

इन राशियों को रहना होगा सावधान 
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय करियर और आर्थिक मामलों में थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है या मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने में देरी हो सकती है. किसी भी प्रकार के निवेश या बड़े आर्थिक फैसले लेने से पहले अच्छी तरह विचार करना आवश्यक होगा. इसके अलावा वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.जल्दबाजी और क्रोध से बचना इस अवधि में लाभदायक रहेगा.

कन्या :
वहीं कन्या राशि के लोगों को स्वास्थ्य और मानसिक तनाव से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.कार्यों का दबाव बढ़ सकता है, जिससे मन अशांत रह सकता है.परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद भी उत्पन्न हो सकते हैं. ऐसे में धैर्य और संयम बनाए रखना बेहद जरूरी होगा. आर्थिक मामलों में भी सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं.किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए.

मीन :
मीन राशि के जातकों के लिए भी यह समय सामान्य से थोड़ा कठिन माना जा रहा है. नौकरी और व्यवसाय से जुड़े मामलों में रुकावटें आ सकती हैं. आय और खर्च के बीच संतुलन बनाकर रखना जरूरी होगा.स्वास्थ्य के मामले में भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए. विशेष रूप से पेट, रक्तचाप और मानसिक तनाव से संबंधित समस्याओं पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी. पारिवारिक जीवन में भी धैर्यपूर्वक व्यवहार करना बेहतर रहेगा.

हनुमान जी करेंगे रक्षा 
हालांकि ज्योतिषाचार्य का कहना है कि खप्पर योग के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना करना शुभ माना गया है. प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करने और श्रद्धा के साथ 100 आवृत्ति हनुमान चालीसा का पाठ करने से कष्टों में कमी आ सकती है. साथ ही मंगलवार और शनिवार को हनुमान मंदिर में दर्शन करने, जरूरतमंदों की सहायता करने तथा सकारात्मक कार्यों में मन लगाने से भी लाभ मिलने की संभावना रहती है.

About the Author

Amit Singh

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed